Haldi के फंक्शन में इन 5 येलो आउटफिट के साथ, निखारें अपना देसी अंदाज!

इस हल्दी सीजन में पहनने के लिए येलो आउटफिट समझ नहीं आ रहा है? अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, नीचे देखिए 5 स्टाइलिश विकल्प जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में करेंगे मदद।
हल्दी के लिए पीले रंग का आउटफिट
हल्दी के लिए पीले रंग का आउटफिट

शादी की खुशियों में अगर कोई रस्म सबसे ज्यादा रंगीन और मस्ती भरी होती है, तो वह है हल्दी की रस्म। इस खास मौके पर पीले रंग का अपना ही एक अलग जादू होता है। यही वजह है कि हल्दी के फंक्शन में Yellow रंग का Outfit हर किसी की पहली पसंद बन जाता है। चाहे आप खूबसूरत येलो लहंगा पहनें, स्टाइलिश अनारकली सूट चुनें या फिर सिंपल और आकर्षक साड़ी, हर अंदाज में आपका लुक बेहद खास नजर आएगा। अपने हल्दी आउटफिट को और भी आकर्षक बनाने के लिए आप फ्लोरल ज्वेलरी, खूबसूरत झुमके और हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। खास बात यह है कि पीले रंग के साथ ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के स्टाइल आसानी से अपनाए जा सकते हैं।

देखें 5 बढ़िया आउटफिट यहां -

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

madhuram textiles Women'S Vatican Print Top Skirt Set

हल्दी में अक्सर काफी देर तक बैठना, चलना-फिरना और रस्में निभाना पड़ता है। इसका हल्का और आरामदायक फैब्रिक दिनभर बिना किसी उलझन के पहनने के लिए बढ़िया रहेगा। इसका वी-नेकलाइन और रेगुलर स्लीव कट ऐसा है कि हल्दी आसानी से लगाई जा सकती है और कपड़े ज्यादा खराब होने का डर भी नहीं होगा। भारी लहंगों के मुकाबले यह टॉप-स्कर्ट सेट काफी आराम से पहना जा सकता है और फ्लोइंग स्कर्ट होने की वजह से आप आराम से डांस भी कर सकती हैं।

स्टाइल करने के तरीके 

  • इसके साथ भारी मेटल या सोने की ज्वेलरी के बजाय फ्लोरल ज्वेलरी पहनना सही रहेगा। आप फ्लोरल झुमके और हाथफूल पहन कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
01

Miss Ethnic Hub's bridal Lehenga Choli

अगर आप होने वाली दुल्हन हैं और अपनी हल्दी वाले दिन लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो जॉर्जेट फैब्रिक से बना हुआ यह लहंगा आपके लिए सही रहेगा। यह काफी लाइटवेट है और मुलायम है जिससे लंबे समय तक आप इसे पहन सकती हैं। इस Yellow Dress For Haldi में 3.5 मीटर का फ्लेयर मौजूद है जो हल्दी के फोटोशूट, सिटिंग पोज़ और डांस करने के लोए बढ़िया रहेगा। वहीं, पीले रंग वाले इस लहंगे में असली कांच के शीशे की जगह पेपर मिरर, थ्रेड और सीक्वेंस का काम किया गया है जो इसे बिना भारी बनाए खूबसूरत चमक देने में मदद करता है और 2.30 मीटर का दुपट्टा ड्रेपिंग के लिए काफी बढ़िया रहेगा।

स्टाइल करने के तरीके

  • हल्दी के प्रोग्राम अक्सर लॉन, घर के आंगन या पूल साइड होते हैं। इसलिए हील्स के बजाय कढ़ाई वाली आरामदायक जूती, कोल्हापुरी चप्पल या वेजेस पहनना सही रहेगा। साथ ही, आप दुपट्टे को एक कंधे पर पिन करके कमर के पास हल्का टक-इन कर सकती हैं।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

SHOPPING QUEEN Women's Georgette Straight Kurta Sharara Set

अपनी बहन या दोस्त की हल्दी फंक्शन में बिना लाइम लाइट चुराए आकर्षक दिखना है तो इस बार क्यों न शरारा सेट ट्राई किया जाए। कॉर्न येलो शेड में आने वाला यह सेट दिन के उजाले और इनडोर लाइटिंग दोनों में काफी बढ़िया लगेगा और स्लीवलेस कुर्ता होने की वजह से यह आपको स्टाइलिश दिखाने में भी मदद करेगा। जॉर्जेट फैब्रिक में बने होने की वजह से काफी लाइटवेट और मुलायम है जिससे इसे पहनने पर गर्मी नहीं लगेगी। इसमें आपको 38 इंच का कुर्ता, 42 इंच का फ्लेयर्ड शरारा और 2.4 मीटर का दुपट्टा मिल जाएगा जिससे आपको बाहर से कुछ भी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टाइल करने के तरीके

  • आप इसके साथ पीच या न्यूड-पिंक लिपस्टिक लगा सकती हैं और साथ ही, वॉटरप्रूफ काजल और हल्की बिंदी इस पूरे पीले लुक को शानदार फिनिश देने में मदद करेगी। वहीं, सॉफ्ट कर्ल्स के साथ बालों को खुला छोड़कर उसमें गेंदे के छोटे फूल लगाया जा सकता है।
03

Yashika Women's Art Silk Saree

हल्दी के दौरान कपड़ों पर हल्दी के जिद्दी दाग लगना तय है। आर्ट सिल्क फैब्रिक में बनी यह साड़ी इस मामले में काफी सही रहेगी, जिसपर दाग लगने पर इसे आराम से साफ किया जा सकता है और प्योर सिल्क की तरह इसके खराब होने का भी कोई डर नहीं होगा। पीले रंग की इस साड़ी के साथ आपको ब्लाउज पीस मिल जाएगा जिसे आप अपने पसंद के डिजाइन के हिसाब से सिलवा सकती हैं। आपको बता दें, बनारसी आर्ट सिल्क में असली बनारसी सिल्क जैसी चमक और जरी वर्क की बुनावट मिलती है, जो कम खर्च में भी आपको शाही लुक देने में मदद करेगी ।

स्टाइल करने के तरीके

  • अगर आप हल्दी वाले दिन पूरा पीला लुक नहीं चाहतीं, तो इसके साथ रानी पिंक, बॉटल ग्रीन या रॉयल ब्लू रंग का कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज सिलवा सकती हैं। साथ ही, भारी हील्स के बजाय एम्ब्रॉयडरी वाली मोजरी या वेजेस पहनना सही रहेगा जिससे साड़ी में भी आराम से चला-फिरा जा सकता है।
04

MOKOSH Womens Silk Anarkali Kurta

हल्दी के फंक्शन में रस्में और नाचना-गाना तो लगा रहता है, ऐसे में कुछ स्टाइलिश और आरामदायक पहनना है तो सदाबहार ट्रेडिशनल आउटफिट यानि अनारकली को चुना जा सकता है। जी हां, यह कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाता और इसका कम्फर्टेबल घेरा बैठने-उठने या डांस करने में सुविधा देता है। मस्टर्ड रंग वाला यह Anarkali Suit फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी के साथ आता है जो इसे काफी क्लासी लुक दे रहा है। इसमें रिलैक्स्ड फिट पैंट दिया गया है और यह रेडिमेड है जिससे आपको सिलाई की झंझट नहीं होगी। वहीं, पूल ऑन क्लोजर की वजह से इसे पहनना और उतारना काफी आसान होता है।  

स्टाइल करने के तरीके

  • इस सूट का गला राउंड नेक है और स्लीव्स फुल हैं, इसलिए बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ हाफ एंड डाउन स्टाइल में बनाना बढ़िया रहेगा। साथ ही, कुंदन या मीनाकारी वाले झुमके और मांगटीका के साथ आपका एथनिक लुक कंप्लीट हो जाएगा।
05

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हल्दी के फंक्शन में पीले रंग का आउटफिट पहनना क्यों खास माना जाता है?
    +
    हल्दी के फंक्शन में पीला रंग पहनने की परंपरा काफी पुरानी है। पीला रंग खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, हल्दी का रंग भी पीला होता है, इसलिए इस खास रस्म में पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद खूबसूरत और पारंपरिक लगता है।
  • हल्दी के फंक्शन के लिए कौन-से येलो आउटफिट अच्छे रहेंगे?
    +
    हल्दी के फंक्शन के लिए आप येलो लहंगा, अनारकली सूट, शरारा सेट, पलाजो सूट या खूबसूरत साड़ी पहन सकती हैं। अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो लहंगा और साड़ी अच्छा विकल्प हैं। वहीं, मॉडर्न और कंफर्टेबल लुक के लिए फ्लोरल कुर्ती या शरारा सेट चुन सकती हैं।
  • हल्दी के आउटफिट के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहननी चाहिए?
    +
    पीले आउटफिट के साथ फ्लोरल ज्वेलरी सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है। आप फूलों वाले झुमके, मांगटीका, नेकलेस और चूड़ियां पहन सकती हैं। इसके अलावा, गोल्डन या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी चुन सकती है।
  • क्या हल्दी के फंक्शन में लाइट येलो आउटफिट पहन सकते हैं?
    +
    आमतौर पर, हल्का पीला, पेस्टल येलो और लेमन येलो जैसे शेड्स हल्दी के फंक्शन के लिए अच्छे लग सकते हैं। अगर आप ज्यादा चटकीले रंग पसंद नहीं करती हैं, तो लाइट येलो आउटफिट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।