पुरुषों के लिए स्टाइलिश Chinos: जो आपके साधारण लुक को देंगे इंस्टेंट क्लासिक टच!

चीनोज का साफ लुक इन्हें जींस और फॉर्मल ट्राउजर के बीच एक अलग जगह देता है। कॉटन टविल, इलास्टेन वाला स्ट्रेच फैब्रिक, स्लिम, स्ट्रेट और रिलैक्स्ड फिट के साथ बेज, खाकी, नेवी और ऑलिव जैसे रंग इस कैटेगरी में अलग स्टाइल देते हैं।
पुरुषों के लिए स्टाइलिश चिनोज़ जो लुक को बनाएं तुरंत बेहतर
पुरुषों के लिए स्टाइलिश चिनोज़ जो लुक को बनाएं तुरंत बेहतर

चीनोज अब सिर्फ ऑफिस के लिए पहनी जाने वाली पैंट नहीं रह गई है। इनका कॉटन टविल फैब्रिक जींस से हल्का और फॉर्मल ट्राउजर से कम स्ट्रक्चर्ड लुक देता है, इसलिए एक ही Chinos Pant कैजुअल और स्मार्ट कपड़ों के साथ काम कर सकती है। 2026 के मेन्सवियर में स्लिम फिट के साथ रिलैक्स्ड और स्ट्रेट सिल्हूट भी ज्यादा नजर आ रहे हैं। कॉटन और इलास्टेन वाले चीनोज में थोड़ा स्ट्रेच मिलता है, जबकि प्योर कॉटन टविल क्लासिक लुक रखता है। रंग भीे पूरे लुक को बदल देता है। स्टोन, बेज और खाकी शेड्स दिन के कैजुअल कपड़ों के साथ जाते हैं, जबकि नेवी और चारकोल चीनोज ज्यादा स्मार्ट लुक देते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें पुरूषों के लुक को बिना ताम-झाम के स्टाइलिश बनाने वाली 5 चिनोज पैंट्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Urbano Fashion Men's Loose Baggy Fit Solid Chino Trousers

    जब ढीली फिटिंग ही पूरे लुक की सबसे बड़ी बात हो

    • स्किनी या टाइट ट्राउजर से अलग दिखने के लिए हमेशा कोई बड़ा पैटर्न जरूरी नहीं होता। यहां लूज बैगी फिट ही पूरे लुक को बदल देती है। पैरों के आसपास ज्यादा जगह वाली कटिंग आउटफिट को आज का रिलैक्स्ड स्ट्रीटवेयर टच देती है, जबकि सॉलिड डिजाइन इसे ज्यादा भड़कीला नही बनाता है।
    • कॉटन फैब्रिक और नॉन स्ट्रेचेबल मटेरियल इस ट्राउजर को और साफ करते हैं। ऊपर ढीली टीशर्ट, ओवरसाइज्ड शर्ट या नार्मल स्नीकर्स के साथ इसे पहनने पर पूरा आउटफिट उसी कैजुअल बैगी लुक में रहता है। मिड राइज और बेल्ट लूप्स कमर की फिटिंग को अपने हिसाब से टाइट करने की सुविधा देते हैं।
    01
  • Amazon Brand - Symbol Men's Casual Regular Fit Cotton Pants

    एक ऐसी पैंट जो जींस से आगे भी काम आए

    • कभी ऑफिस से निकलकर सीधे दोस्तों के साथ बाहर जाना हो, तब कपड़े बदलने का मन नहीं करता। ऐसे मौके पर यह Chinos Pant अपनी सादगी से काम आती है। रेगुलर फिट और सॉलिड लुक इसे जींस से थोड़ा ज्यादा बढ़िया रखते हैं, लेकिन इतना फॉर्मल भी नहीं बनाते कि कैजुअल प्लान में अजीब लगे।
    • एक साधारण टी-शर्ट और स्नीकर्स के साथ पहनें तो लुक रिलैक्स्ड रहता है, वहीं पोलो या शर्ट के साथ वही पैंट थोड़ा साफ सुथरा अंदाज ले लेती है। कॉटन फैब्रिक इसे गर्मियों में पहनने के लिए खास बनाता है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Nobero Classic Stretch Chino Trouser for Men

    जब ट्राउजर स्मार्ट दिखे, लेकिन दिनभर पहनना भी आसान हो

    • कई बार परेशानी यह नहीं होती कि क्या पहनना है, बल्कि यह होती है कि चुनी हुई पैंट दिनभर साथ देगी या नहीं। यह पैंट 98% कॉटन और 2% स्पैन्डेक्स वाले ट्विल फैब्रिक से मिलकर बनी है, जिसमें हल्का स्ट्रेच है। टेपर्ड़ फिट के साथ यह लुक को साफ रखता है, जबकि फैब्रिक का 260 GSM वजन इसे बहुत हल्का या पतला महसूस होने से बचाता है।इस ट्राउजर का फिट और फैब्रिक के बीच के बैलेंस सही है। पीच फिनिश कपड़े की सतह को सॉफ्ट टच देती है, वहीं बटन और जिप फ्लाई वाला क्लासिक फ्रंट इसे कैजुअल टी-शर्ट से लेकर शर्ट तक के साथ पहनने के लिए बढ़िया बनाता है।
    03
  • Allen Solly Mens Casual Chino Pants

    जब पूरे दिन की प्लानिंग एक ही ट्राउजर में करनी हो

    • सुबह काम के लिए निकलना हो और शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बन जाए, तो कपड़े बदलने की जरूरत महसूस न हो, यही अच्छी कैजुअल पैंट की असली परीक्षा है। Allen Solly की यह पैंट सॉफ्ट कॉटन स्ट्रेच फैब्रिक से बनी है। कपड़े में हल्का स्ट्रेच होने से बैठने, चलने और दिनभर भागदौड़ के दौरान फिट बहुत कड़ा नहीं लगता।
    • इन Chinos Trousers का सॉलिड लुक इसे टी-शर्ट के साथ कैजुअल रखता है, जबकि शर्ट या पोलो के साथ वही आउटफिट थोड़ा साफ-सुथरा दिख सकता है। यानी अलमारी में रखी ऐसी पैंट, जिसे पहनकर दिन की पूरी प्लानिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
    04
  • Louis Philippe Men's Slim Fit Solid Chinos

    जब ट्राउजर को ऑफिस और बाहर दोनों जगह पहनना हो

    • हर दिन कपड़े बदलने का मौका नहीं मिलता। सुबह ऑफिस के लिए पहनी पैंट शाम की कॉफी या डिनर तक भी ठीक लगे, तो पूरा दिन थोड़ा आसान हो जाता है। इस Louis Philippe के ट्राउजर का सॉलिड डिजाइन और स्लिम फिट इसी साफ-सुथरे लुक पर काम करता है। कॉटन फैब्रिक और सॉफ्ट हैंडफील इसे बहुत भारी दिखने से बचाते हैं।
    • दिलचस्प बात यह है कि इसका लुक किसी एक तरह की शर्ट तक अटकता नहीं है। सॉलिड शर्ट के साथ साफ ऑफिस लुक और पोलो के साथ कैजुअल अंदाज आसानी से बनाए जा सकते हैं। 
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • चीनोज किस फैब्रिक से बनाई जाती हैं?
    +
    चीनोज आमतौर पर कॉटन टविल फैब्रिक से बनाए जाते हैं। कुछ पैंट्स में इलास्टेन मिलाया जाता है, जिससे फैब्रिक में स्ट्रेच आता है। कॉटन टविल का डायगोनल टेक्सचर इसे जींस से अलग, साफ लुक देता है।
  • पुरुषों के चीनोज में कौन-से फिट मिलते हैं?
    +
    पुरुषों के चीनोज में स्लिम, टेपर्ड, स्ट्रेट और रिलैक्स्ड फिट मिलते हैं। स्लिम फिट बॉडी पर फिट रहता है, टेपर्ड नीचे की ओर भीडा होता है, जबकि स्ट्रेट और रिलैक्स्ड फिट पैरों के आसपास ज्यादा जगह देते हैं।
  • चीनोज के साथ कौन-से रंग ज्यादा पहने जाते हैं?
    +
    बेज, स्टोन, खाकी, नेवी और ऑलिव चीनोज आम विकल्प हैं। स्टोन और बेज हल्के कैजुअल कपड़ों के साथ जाते हैं, जबकि नेवी और चारकोल का रंग चीनोज को ज्यादा स्मार्ट लुक देता है।
  • क्या चीनोज जींस से अलग होती हैं?
    +
    हां, चीनोज आमतौर पर कॉटन टविल से बनी होती हैं और इनका फैब्रिक जींस की तुलना में हल्का और साफ दिखने वाला होता है। इनका फ्लैट फ्रंट और कम स्ट्रक्चर्ड डिजाइन इन्हें स्मार्ट कैजुअल कपड़ों के लिए अलग विकल्प बनाते हैं।
  • चीनोज में कॉटन और इलास्टेन का मिश्रण क्यों इस्तेमाल होता है?
    +
    कॉटन चीनोज को टविल का क्लासिक लुक और हवादार फैब्रिक देते हैं। इलास्टेन मिलाने से पैंट में स्ट्रेच आता है। कुछ चीनोज में 95% कॉटन और 5% इलास्टेन का मिश्रण भी मिलता है।