पार्टी में दिखना हो रॉयल क्वीन, तो इन Party Wear Suits को आप कर सकती हैं ट्राई

जो महिलाएं केवल सूट पहनती हैं, वह पार्टी व फंक्शन के लिए एक ऐसा सूट चुनना पसंद करती हैं, जो खासतौर पर पार्टी में पहनने के लिए डिजाइन किया गया हो। तो अगर आप भी कुछ ऐसा तलाश रही हैं, तो यहां आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। दरअसल, हमने यहां पार्टी में पहनने के लिए कुछ सबसे बेहतरीन सूट सेट्स के बारे में बताया है, जो आपको पसंद आ सकते हैं।
महिलाओं के लिए Party Wear Suits Sets
महिलाओं के लिए Party Wear Suits Sets

आजकल पार्टी वियर सूट्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। जाहिर है जो महिलाएं केवल सूट पहनती हैं, उन्हें पार्टी के लिए भी कुछ ऐसा चाहिए होता है, जो उन्हें स्टाइलिश और रिफाइंड अपीयरेंस प्रदान करे। इसलिए स्टाइल स्ट्रील में मौजूद अलग-अलग डिजाइन और फैब्रिक्स के पार्टी वियर सूट सेट्स देखने को मिलते हैं।आपको अनारकली, स्ट्रेट कट और शरार सेट डिजाइन जैसे कई ऑप्शन मिल जाएंगे, जिन्हें आप पार्टी या किसी अवसर पर पहनने के लिए चुन सकती हैं। तो आइए फिर बिना किसी देरी पार्टी वियर सूट सेट्स के बारे में अधिक जानते हैं और इन सूट के टॉप 5 विकल्पों को भी देखते हैं।

क्यों पार्टी वियर सूट सेट्स हैं हर महिला की पहली पसंद?

आजकल पार्टी वियर सूट सेट्स की बढ़ती डिमांड देखते हुए आपके मन में भी यह सवाल जरूर आता होगा कि महिला ज्यादातर पार्टी के लिए इस तरह के सूट क्यों पसंद करती हैं? दरअसल, इसका कारण पार्टी वियर सूट का डिजाइन, उसकी खूबसूरती और उसका शानदार फैब्रिक है। पार्टी वियर सूट की सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि यह आज के फैशन के अनुसार आकर्षक डिजाइन में आता है, जिसे पार्टी के अलावा आप अन्य फंक्शन के लिए भी चुन सकती हैं। पार्टी वियर सूट सेट्स में आपको अनारकली, शरारा और पलाजो सूट सेट के अलावा और भी कई डिजाइन मिल जाएंगे, जो आपको रॉयल लुक प्रदान कर सकते हैं। खास बात यह है कि पार्टी वियर सूट सेट हर बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है। इसे पहनना भी आरामदायक होता है, जिससे आप इन सूट सेट्स को लंबे समय तक बिना थकावट पहन सकती हैं। वहीं आपको इन सूट सेट्स में अपना पसंदीदा कलर और फैब्रिक भी मिल जाता है। आप चाहे तो जॉर्जेट, वेलवेट, नेट या फिर ऑर्गेंजा फैब्रिक का बना सूट सेट चुन सकती हैं। वहीं पार्टी वियर सूट सेट्स की लोकप्रियता का एक कारण उसका किफायती दाम भी है। जी हां, पार्टी वियर सूट सेट्स आपको बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध होते हैं, जिससे आप इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं।

Top Five Products

  • INDO ERA Women's Rayon Blend Embroidered Straight Inches Kurta

    यह एक बेहद खूबसूरत एथनिक वियर है, जिसे आप पार्टी के लिए चुन सकती हैं। यह स्ट्रेट कट डिजाइन में आता है, जिसके साथ आपको एक मैचिंग पैंट और एक दुपट्टा मिलता है। यह सूट आपको स्लिम फिट लुक प्रदान करता है। यह सूट विस्कोस फैब्रिक से बना हुआ है, जो बेहद रिच लुक देता है और इसे पहनना भी आरामदायक होता है, क्योंकि यह फैब्रिक काफी हल्का और स्किन-फ्रेंडली होता है। वहीं यह फैब्रिक गर्मियों में पसीना भी सोखता है। इस सूट का दुपट्टा हल्के शिफॉन और जॉर्जेट मटेरियल का बना हुआ है, जो इस सूट के साथ काफी एलिगेंट लुक देता है। इसके साथ मिलने वाली पैंट सीधी कटिंग के साथ आती है, जो पहनने में काफी आसान होती है। आप इस सूट सेट को ऑफिस पार्टी, फैमिली फंक्शन, पूजा-पाठ के दौरान पहन सकती हैं।

    01
  • MOKOSH Women's Silk Embroidered Kurta Pant Dupatta Set

    यह सूट सेट सिल्क ब्लेंडे फैब्रिक से बना हुआ है, जो शाही लुक देता है और यह पहनने में काफी मुलायम होता है। इस सूट का आकर्षक रंग रॉयल लुक प्रदान करता है। इस पर बेहद खुबसुरत थ्रेड, जरी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है। इस सूट के साथ आपको एक स्टाइलिश स्ट्रीट पैंट और मैचिंग दुपट्टा मिलता है। आप इस सूट सेट को फैमिली फंक्शन, हल्दी, शादी या पूजा फंक्शन के दौरान पहन सकती हैं। अगर एक्सेसरीज की बात करें, तो इस पर जरी और मिरर ज्वेलरी ज्यादा खूबसुरत लगेगी और फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं। आप चाहे तो इस सूट सेट को किसी को गिफ्ट भी कर सकती हैं।

    02
  • VredeVogel Women's Chanderi Silk Embroidered Kurta with Pant

    यह एक बेहद खूबसुरत एथनिक वियर है, जो चंदेरी सिल्क फैब्रिक में आता है। इस सूट पर एम्ब्रॉयडरी का काम किया हुआ है, जो इस सूट को एलिगेंस से भर देता है। इसके साथ एक ऑर्गेंन्जा दुपट्टा भी मिलता है, जो इस सूट की खूबसूरती को बढ़ता है। इसकी पैंट सीधी और स्लिम फिट डिजाइन में आती है। इस सूट के गले पर जरी और थ्रेड का वर्क किया हुआ है, जो काफी क्लासी लुक प्रदान करता है। फैमिली फंक्शन या कैजुअल गेट-टुगेटर में पहनने के लिए यह सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इस सूट को झुमके और बैंगल सेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा फुटवियर में आप मोजड़ी या फिर कढ़ाईदार सैंडल पहन सकती हैं।

    03
  • GoSriKi Women's Cotton Blend Embroidered Straight Kurta with Pant

    अगर आप स्टाइल के साथ-साथ आराम और एलिगेंस भी चाहती हैं, तो यह एथनिक वियर आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस सूट पर किया गया फ्रंट एम्ब्रॉयडरी वर्क इसे बेहद आकर्षक बनाता है। यह सूट सिंपल लेकिन बेहद रिच लुक प्रदान करता है। इस सूट के साथ स्लिम फिट पैंट आती है, जो हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है। इस सूट के साथ आने वाला दुपट्टा हल्के फैब्रिक का होता है और इस पर सिंपल किनारी का काम किया हुआ है, जो बेहद आकर्षक लुक प्रदान करता है। इस सूट का कपड़ा स्किन फ्रेंडली है, तो इसे आप लंबे समय तक पहन सकती हैं। वहीं इसकी सिलाफई और फिनिशिंग क्वालिटी भी काफी बढ़िया है। किसी को गिफ्ट करने के लिए भी यह सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    04
  • Miss Ethnik Women's Pista Faux Georgette Semi Stitched Suit

    यह एक बेहद ग्रेसफुल पार्टी वियर सूट सेट है, जिसे आप अपनी पसंद से सिलवा सकती हैं। इस पर शानदार कढ़ाई का काम किया हुआ है और यह यूनिक व थोड़ा हैवी लुक प्रदान करता है। शादी या फेस्टिव पर पहनने के लिए यह सूट सेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह सूट सेट पाकिस्तानी सलवार सूट डिजाइन में आता है, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इस पर काफी भारी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है। इसके साथ आने वाला दुपट्टा बेहद हल्का और फ्लोई है। इस सूट का कपड़ा भी काफी हल्का है, जिसे आप इवेंट्स के दौरान लंबे समय के लिए पहन सकती हैं। आप इस सूट के साथ हैवी झुमके या फिर गोल्डन नेकलेस पहन सकती हैं। फुटवियर में आप हील्स और मोजड़ी पेयर कर सकती हैं।

    05

कौन-कौन से पार्टी वियर सूट डिजाइन ट्रेंड में हैं?

समय के साथ-साथ फैशन भी बदलता रहता है। ऐसे में हमें भी अपडेट रहना चाहिए कि पार्टी वियर सूट में इस समय कौन-सा ट्रेंड चल रहा है। इसलिए हम यहां टेबल के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि इस समय कौन-से पार्टी वियर सूट डिजाइन ट्रेंड में हैं? तो आइए नीचे विस्तार से जानते हैं।

संख्या

सूट डिजाइन

क्यों ट्रेंड में हैं?

1.

अनारकली सूट

ये फुल फ्लेयर के साथ आता है। 

रॉयल लुक प्रदान करता है।

शादी या संगीत जैसे फंक्शनों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

2.

शरारा सूट

घेरदार बॉटम और शॉर्ट या फिर लॉन्ग कुर्ती के साथ आता है।

हैवी एम्ब्रॉयडरी और गोटा-पट्टी वर्क के साथ आता है।

फेस्टिव व वेडिंग सीजन के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है। 

3.

पलाजो सूट

लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ती और वाइड लेग पलाजो पैंट्स के साथ आता है।

सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक प्रदान करता है। ऑफिस पार्टी या कैजुअल पार्टी के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।

4.

काफ्तान स्टाइल सूट

फ्लोई और रिलैक्सिंग होता है। 

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन होता है। 

5.

केप स्टाइल सूट सेट्स

फ्लेयर्ड डिजाइन में आता है।

यूनिक डिजाइन रहता है।

शादी और रिसेप्शन के लिए परफेक्ट चॉइस माना जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस फैब्रिक में पार्टी वियर सूट ज्यादा अच्छे लगते हैं?
    +
    अगर आप पार्टी में पहनने के लिए सूट लेना चाह रही हैं, तो सिल्क, जॉर्जेट और वेलवेट फैब्रिक का बना सूट ज्यादा अच्छा लगता है। इस फैब्रिक से बने सूट रॉयल लुक प्रदान करते हैं।
  • इस समय कौन-कौन से पार्टी वियर सूट डिजाइन ट्रेंड में हैं?
    +
    अगर आप ट्रेंड के अनुसार अपने लिए पार्टी वियर सूट चुनना चाहती हैं, तो इस समय शरारा, केप स्टाइल, काफ्तार सूट और अनारकली सूट ज्यादा ट्रेंड में हैं।
  • क्या पार्टी वियर सूट सभी बॉडी टाइप पर अच्छे लगते हैं?
    +
    हां, पार्टी वियर सूट की यही तो खासियत है कि यह हर तरह के बॉडी टाइप पर खूबसूरत लगते हैं। यही कारण है कि इन दिनों पार्टी वियर सूट सेट्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
  • पार्टी वियर सूट के साथ कौन-सा फुटवियर ज्यादा अच्छा लगेगा?
    +
    अगर आप पार्टी वियर सूट पहन रही हैं, तो एम्ब्रॉयडरी वाली जूती या फिर मोजड़ी पहन सकती हैं। पार्टी वियर सूट पर इस तरह के फुटवियर ज्यादा मैच करते हैं और खूबसूरत लगते हैं।