गरबा के लिए लंबी स्कर्ट चुनते समय, सबसे पहले आरामदायक और हवादार फैब्रिक जैसे कॉटन, रेयॉन या सिल्क-ब्लेंड पर ध्यान दें। फ्लेयर (घेरा) भी महत्वपूर्ण है; एक अच्छी फ्लेयर्ड स्कर्ट आपको Garba करते समय घूमने में आसानी प्रदान करेगी और आपके मूव्स को और भी शानदार बनाएगी। भारी कढ़ाई वाली स्कर्ट्स सुंदर दिखती हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि वे नाचते समय आपको बोझिल न लगें।
Dandiya के लिए, कॉटन या चंदेरी सिल्क जैसी सामग्रियां सबसे अच्छी होती हैं क्योंकि वे पसीना सोखती हैं और आपको ठंडा रखती हैं। मिरर वर्क, कुंदन वर्क या फ्लोरल प्रिंट्स वाले डिजाइन बहुत लोकप्रिय हैं। आप पारंपरिक गुजराती या राजस्थानी घाघरा स्टाइल की स्कर्ट्स भी चुन सकती हैं जो डांडिया के साथ खूबसूरती से मेल खाती हैं। यहां आपको कुछ ऐसी ही बेहतरीन लॉन्ग स्कर्ट देखने को मिलेंगी-
1. Studio Shringaar Women's Poly Silk Skirt
लाइट पिंक रंग में आने वाली यह स्कर्ट आपको भीड़ में अलग दिखाएगी और एलिगेंट लुक देगी। इसका आरामदायक पॉलिएस्टर मटेरियल डांस करने के लिए आरामदायक रहता है और भारी नहीं महसूस होता। इसमें कमर पर एक तरफ हुक और ज़िप क्लोजर दिया गया है, ताकी कमर के हिसाब से परफेक्ट फिटिंग पाई जा सके। सॉलिड पैटर्न वाली इस सिल्क स्कर्ट में नीचे सुंदर और पतला लेस बॉर्डर दिया गया है, जो इसे देखने में बहुत ही प्यारा बनाता है।
नवरात्रि स्टाइलिंग टिप
- गरबा के लिए आप इसके साथ मैचिंग ब्लाउज या फिर क्रॉप टॉप पहन सकती हैं।
- ऑफ व्हाइट रंग और गोल्डन लेस वाला दुपट्टा लुक को कंपलीट करेगा।
- इसके साथ ही एलिगेंट स्टोन ज्वेलरी डांडिया नाइट में बहुत सुंदर दिखेगी।
2. Studio Shringaar Women's Polyester Readymade Chanderi Silk Long Skirt
यह स्कर्ट मिड राइज स्टाइल में आती है, जिससे आपकी कमर बहुत ही अच्छी तरह डिफाइन होती है। इसका पॉलिएस्टर फैब्रिक इसे गरबा के लिए हल्का और आरामदायक बनाता है। वहीं, हल्का क्रीम रंग चटक रंगों के बजाय एक मिनिमल लुक देता है, जिससे आप एलिगेंट दिखती हैं। हालांकी, इसमें मेंहदी, गुलाबी, रोज़, पीला, लाल, मरून और बॉटल ग्रीन रंग भी मिल जाएगा। इस Skirt में Garba के लिए परफेक्ट रहने वाला गोल्डन बूटी वर्क भी मिलता है और साइड में लटकन वाली डोरियां भी लगी हुई हैं।
नवरात्रि स्टाइलिंग टिप
- नवरात्रि पर इसके साथ हल्का गोल्डन या फिर गोल्डन व क्रीम रंग का ब्लाउज पहनें।
- लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन रंग का दुपट्टा डालें, जिसमें प्लेन या प्रिंटेड डिजाइन चुन सकती हैं।
- वहीं, गोल्डन और व्हाइट स्टोन वाली ज्वेलरी इसके साथ बहुत अच्छी तरह मैच करेगी।
3. DIAMO Heavy Lace Border Work Ethnic Long Skirt
अक्सर नवरात्रि में डांडिया और गरबा नाइट के लिए इस तरह की लेस बॉर्डर वाली स्कर्ट पसंद की जाती है। यह कॉटन फैब्रिक से बनी है, जिस वजह से नाचते समय आपको भारीपन महसूस नहीं होता और बहुत ही हल्की रहती है। इसमें सुंदर गुजराती स्टाइल वाला हैवी लेस बॉर्डर मिलता है और कमर पर भी लटकन वाली लेस लगाई गई है। इस एथनिक लॉन्ग स्कर्ट में काले के अलावा लाल और पीले रंग का विकल्प भी उपलब्ध है। यह मैक्सी लेंथ में आती है और इसमें कमर पर नाड़ा भी दिया गया है।
नवरात्रि स्टाइलिंग टिप
- आप इसके लेस के रंगों से मैच करके किसी भी रंग का टॉप या ब्लाउज पहन सकती हैं।
- यह स्कर्ट ब्लाउज गुजराती स्टाइल वाले मिरर दुपट्टा के साथ बहुत ही आकर्षक दिखेगा।
- वहीं, आप रंग-बिरंगे टेसल या फिर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को इसके साथ पेयर कर सकती हैं।
4. JYESHTA Women's American Crepe Flared A Line Stitched Long Skirt
सुंदर घेर के साथ आने वाली यह रेडीमेड स्कर्ट गरबा डांस में आपको बहुत ही खूबसूरत दिखाएगी। यह आकर्षक बांधनी प्रिंट में आती है, जो की Navratri जैसे मौकों पर काफी अच्छा लगता है। इसका क्रीप मटेरियल अपने हल्के और आरामदायक एहसास के लिए जाना जाता है, जिससे नाचने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती। वहीं, हुक और आई क्लोजर के साथ आने की वजह से आप परफेक्ट फिटिंग भी पा सकती हैं। यह लॉन्ग स्कर्ट फ्लोर लेंथ में आती है और इसमें विभिन्न साइज भी उपलब्ध हैं।
नवरात्रि स्टाइलिंग टिप
- इसके साथ सफेद रंग का सॉलिड पैटर्न वाला क्रॉप या टैंक टॉप अच्छा दिखेगा।
- आप सफेद या फिर काले रंग का हल्का सिफॉन दुपट्टा भी पेयर कर सकती हैं।
- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इस स्कर्ट के साथ आपके लुक को कॉम्पलीमेंट करेगी।
5. DIAMO Rajasthani Jaipuri Traditional Block Print Women Long Skirt
इस नवरात्रि स्कर्ट में पारंपरिक राजस्थानी जोधपुरी ब्लॉक प्रिंट मिलता है, जो कि ट्रेडिशनल लुक को और भी खास बनाता है। इसमें लाल और गुलाबी दो अलग-अलग रंग भी मिल जाएंगे। यह स्कर्ट Dandiya में बहुत अच्छी दिखेगी, क्योंकि इसका गोल्डन ज़री बॉर्डर त्योहार के लिए परफेक्ट है। इसे डांस के लिए हल्के और आरामदायक रहने वाले कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बनाया गया है। वहीं, इसमें मैक्सी लेंथ के साथ ही मिड राइज स्टाइल मिलता है।
नवरात्रि स्टाइलिंग टिप
- यह स्कर्ट गोल्डन या फिर कंट्रास्ट रंग के ब्लाउज के साथ पहनी जा सकती है।
- सिफॉन से बना मिरर वर्क वाला मैचिंग दुपट्टा इसके साथ काफी अच्छा दिखेगा।
- ज्वेलरी के लिए आप ऑक्सीडाइज्ड या फिर कुंदन वाले विकल्प भी चुन सकती हैं।
