चाहे दुल्हन हो या दुल्हन की बहन, शादी का मौका हर महिला के लिए बेहद खास होता है और इस खास दिन पर खूबसूरत दिखने के लिए अक्सर आउटफिट चुनने में कन्फ्यूजन हो जाती है। ऐसे में आप डिज़ाइनर लहंगा चोली चुन सकती हैं, जो आपको सबसे खास दिखाने में मदद करेगी। आकर्षक डिज़ाइन, खूबसूरत कढ़ाई और शानदार फैब्रिक से तैयार Lehenga Choli दुल्हन के साथ-साथ शादी में शामिल होने वाली महिलाओं के लुक को भी खास बना सकती है। इनमें आपको पारंपरिक कढ़ाई के साथ मॉडर्न डिज़ाइन का खूबसूरत मेल भी देखने को मिल सकता है। जरी, सीक्विन, जरदोज़ी और स्टोन वर्क जैसे बारीक काम लहंगे की खूबसूरती को और बढ़ाने में मदद करते हैं। इन्हें आप सही ज्वेलरी और हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल करके सेलिब्रिटी वाला रॉयल लुक पा सकती हैं।
देखें 5 डिजाइनर लहंगा चोली के विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
Zeel Clothing Women's Dori, Embroidered Work Cosmos Silk Lehenga Choli
लेटेस्ट डिजाइन में आने वाला यह लहंगा चोली कॉसमॉस सिल्क फैब्रिक से बना हुआ है जिसे शादी-ब्याह वाले घर में पहनने पर यह दूर से ही चमकता हुआ नजर आएगा। साथ ही, Zeel Clothing Women's Dori, Cosmos Silk Lehenga Choli आरामदायक फैब्रिक होने की वजह से इसे लंबे फंक्शन के दौरान भी आराम से पहन सकती हैं। इस Lehenga Design पर डोरी वर्क के साथ-साथ इसमें बारीक थ्रेड और सीक्वेंस का खूबसूरत काम किया गया है, जो रोशनी में एक शानदार शाइन देता है। इसके साथ आपको सेमी-स्टिच ब्लाउज मिलता है जिसे आप अपनी फिटिंग और डिजाइन के हिसाब से सिलवा सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स
- ज्वेलरी - हरे रंग के सिल्क लहंगे के साथ कुंदन या पोल्की ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन आपको शाही लुक देगा।
- फुटवियर - अगर आपको कम्फर्ट पसंद है, तो डोरी या सीक्वेंस वर्क वाली पंजाबी मोजरी या जूतियां पहन सकती हैं जो बहुत खूबसूरत लगेंगी।
- हेयर स्टाइल - अगर आपके चोली का गला ज्यादा हैवी नहीं है, तो एक साइड पार्टिंग के साथ कर्ल्स करके बाल खुले छोड़े जा सकते हैं।
Women’s Vichitra Fabric Embroidered Semi-Stitched Lehenga Choli
क्या आप भी शादी में वहीं, लाल, गुलाबी, नारंगी जैसे रंगों के लहंगा पहन के बोर हो चुकी है तो बैंगनी और सफेद रंग में आने वाला Women’s Vichitra Embroidered Semi-Stitched Lehenga Choli को चुन सकती हैं। फ्लोरल पैटर्न में आने वाला यह लहंगा चोली सेमी-स्टिच्ड है जिसका फायदा यह है कि आप इसे अपनी बॉडी फिटिंग, कमर के साइज और लंबाई के हिसाब से आसानी से सिलवा सकती हैं। इस सेट पर बारीक और हेवी कढ़ाई का काम किया गया है, जो इसे रॉयल लुक देता है। विचित्र फैब्रिक में बने होने की वजह से यह मुलायम होने के साथ-साथ हल्की चमक भी देगा।
स्टाइलिंग टिप्स
- ज्वेलरी - इस लहंगे के साथ चांदबाली या हैवी झुमके आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
- फुटवियर - लहंगे के घेरे को सही रखने के लिए और अच्छी हाइट दिखने के लिए ब्लॉक हील्स या पेंसिल हील्स इसके साथ पहन सकती हैं।
- हेयर स्टाइल - लहंगे और हैवी वर्क के साथ जुड़ा सबसे क्लासिक लगता है। इसे ताजे गजरे या रेड रोज के साथ सजा सकते हैं।
Suppar Sleave Women’s Embroidered Lehenga Choli with Blouse
अगर आपकी बहन की शादी होने वाली है और आप उसमें पहनने के लिए डिजाइनर लहंगा चोली ढूंढ रही हैं तो लैवेंडर रंग में आने वाला यह Suppar Sleave Women’s Embroidered Lehenga Choli आपके लिए बढ़िया चॉइस रहेगा। सिल्क बलेंड फैब्रिक में आने वाला यह लहंगा छूने में तो मुलायम है ही, साथ में लंबे समय तक संगीत, रिसेप्शन आदि में लंबे समय तक पहन सकती हैं। आपको बता दें, यह Bridal Lehenga सेमी-स्टिच्ड फॉर्म में आता है, जिससे आप इसे अपनी बॉडी फिटिंग और मनपसंद ब्लाउज डिज़ाइन के अनुसार आसानी से सिलवा सकती हैं। वहीं, इस लहंगे पर थ्रेड, जरी-गोटा और सीक्वेंस की खूबसूरत कढ़ाई की गई है, जो शादी वाले दिनों में आपको सेलिब्रिटी की तरह लुक देने में मदद करेंगे।
स्टाइलिंग टिप्स
- ज्वेलरी - इस लहंगे के साथ आप हाथों में ट्रेडिशनल चूड़ियां और एक बड़ा-सा रिंग पहन सकती हैं।
- फुटवियर - हैवी वर्क वाली पंजाबी जूतियां आपको खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ आराम देने में भी मदद करेंगी।
- हेयर स्टाइल - शादी के फंक्शंस के लिए लो बन बना कर उसमें जुड़ा पिन लगाना सही रहेगा।
Zeel Clothing Women's Sequins Zari Embroidered Organza Designer Lehenga Choli
इस लहंगा और ब्लाउज में ऑर्गनज़ा फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहद हल्का, शीयर और मॉडर्न एथनिक लुक देने का काम करता है। इस Zeel Clothing Women's Organza Designer Lehenga Choli लहंगे पर जरी की बारीक कढ़ाई के साथ जगमगाते सीक्वेंस वर्क का काम किया गया है, जिससे यह शादी-विवाह और पार्टी वियर के लिए परफेक्ट रहेगा। इसके साथ मैचिंग एम्ब्रॉइडर्ड नेट का दुपट्टा मिलता है, जिसके बॉर्डर्स पर कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क किया गया है जो पूरे आउटफिट के लुक को पूरा करने में मदद करता है। भारी कढ़ाई होने के बावजूद ऑर्गनज़ा फैब्रिक के कारण यह पहनने में काफी हल्का जिससे आप आराम से इसे पहन कर चल-फिर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप्स
- ज्वेलरी - अगर आपके ब्लाउज का गला डीप या ब्रॉड है, तो इसके साथ हैवी कुंदन चोकर पहनना सही रहेगा। अगर गला सिंपल है, तो लॉन्ग लेयर्ड नेकलेस चुन सकती हैं।
- फुटवियर - ऑर्गनज़ा फैब्रिक के निचले हिस्से में पेंसिल हील फंसकर धागे निकलने का डर रहता है, इसलिए ब्लॉक हील्स या प्लैटफॉर्म हील्स बेहतर रहेगा।
- हेयर स्टाइल - संगीत या मेहंदी फंक्शन के लिए साइड चोटी बनाकर उसमें फ्लॉवर्स या एसेसरीज लगा सकती हैं।
JIHU CULTURE Women's Sky Blue Fandy Silk Semi-Stitched Lehenga Choli
बेस्ट फ्रेंड की शादी होने वाली है और आप अभी तक आउटफिट चुन नहीं पाई? तो इस JIHU CULTURE Women's Sky Blue Semi-Stitched Lehenga Choli को चुन सकती हैं जो स्काई ब्लू रंग में आता है। सिल्क फैब्रिक में होने की वजह से यह प्राकृतिक चमक तो देगा ही, साथ में बिना आपको ब्राइडल लुक दिए सबसे अलग दिखाने में मदद करेगा। इस Silk Lehenga में जरी के साथ-साथ चमकदार सीक्वेंस का काम किया गया है जो शादी-ब्याह या शाम के फंक्शन की लाइट में बहुत सुंदर चमकेगा। इसके साथ एम्ब्रॉइडर्ड बॉर्डर वाला दुपट्टा आता है, जो पूरे लहंगे के वर्क को बैलेंस करता है और ड्रेपिंग को आसान बनाता है।
स्टाइलिंग टिप्स
- ज्वेलरी - स्काई ब्लू रंग पर सिल्वर ज्वेलरी बढ़िया लगती है। आपक इसके साथ अमेरिकन डायमंड वाले हेवी इयरिंगस पहन सकती हैं।
- फुटवियर - लहंगे के फैब्रिक और घेरे को सही रखने के लिए सिल्वर, क्रिस्टल-स्टिच्ड या न्यूड शेड की स्ट्रैपी ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं।
- हेयर स्टाइल - हेयर स्टाइल की बात करें तो आप इसके साथ बालों पीछे की तरफ करके खुले छोड़ सकती हैं।
