अपने हर सेलिब्रेशन को बनाएं और खास इन गोल्ड-प्लेटेड Nath Design के साथ!

गोल्ड-प्लेटिंग वाले नथ डिजाइन हर पारंपरिक लुक में जान डालने का काम करते हैं। लाइटवेट होने की वजह से इन्हें आसानी से लंबे समय तक पहने रखा जा सकता है। अलग-अलग डिजाइन वाली नथ को साड़ी, लहंगा, सूट और अन्य तरह के कपड़ों के साथ स्टाइल कर सकते हैं और ये चेहरे की चमक को दोगुना बढ़ाती हैं।
लाइटवेट गोल्ड-प्लेटेड नथ डिजाइन जो देंगी पारंपरिक लुक
लाइटवेट गोल्ड-प्लेटेड नथ डिजाइन जो देंगी पारंपरिक लुक

एक सुंदर डिजाइन वाली नथ पारंपरिक भारतीय कपड़ों की शोभा को दोगुना करती है। लेकिन, गया वो ज़माना जब महिलाएं भारी-भरकम नथ पहनती थीं और बाद में नाक में दर्द होता था। ऐसे में, लाइटवेट गोल्ड-प्लेटेड Nath Design आजकल लोकप्रिय हो रही हैं। हल्के होने की वजह से इन्हें लंबे समय तक पहने रखने में परेशानी नहीं होती है और साथ ही आकर्षक डिजाइन हर अवसर पर सबसे अलग लुक देता है। साड़ी, लहंगा और सूट के साथ इन्हें पहनकर मनचाहा पारंपिरक लुक लिया जा सकता है। भले ही ये नथ सोने से नहीं बनी होती हैं, लेकिन इनकी चमक व स्टाइल असली सोने को टक्कर जरूर देते हैं। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • SHONAS STYLE Suhana Gold Plated Traditional Ethnic Bridal Nath

    • शादी हो या करवाचौथ, पारंपरिक डिजाइन वाली यह नथ हर अवसर पर आपके कपड़ों की शोभा को दोगुना करती है। हल्के होने की वजह से इसे पहनने के बाद नाक पर भारीपन महसूस नहीं होता है।
    • इसे चाहे हरे रंग की साउथ इंडियन साड़ी के साथ पहनिए या राजस्थानी जोड़े के साथ; हर आउटफिट में चार-चांद लग जाएंगे और इसकी चमक भी फीकी नहीं होती है।
    • अगर आपको नथ पहनने का शौक है लेकिन नाक में छेद नहीं है, तब तो यह विकल्प काफी काम का है। इसे कोई भी बिना किसी परेशानी के पहन सकता है और मोतियों वाली चेन श्रृंगार को पूरा करती है।
    01
  • Vighnaharta Gold Plated with Pearl Alloy and Artificial stone Non Piercing Maharashtrian Nath

    • क्या आपको आने वाले त्योहारों पर वही पुरानी डिजाइन वाली नथ नहीं पहननी है? चिंता की बात ही नहीं है क्योंकि इसकी मराठी डिजाइन आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसका मोती और स्टोन वर्क पारंपरिक परिधानों के साथ मेल खाता है।
    • यह Marathi Nath देखने में जितनी सुंदर है पहनने के बाद उतनी ही आरामदायक भी है। इसके साथ नाक पर भारीपन महसूस नहीं होता है और पूरे दिन पहने रहने पर भी यह सहज महसूस कराती है।
    • यह उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा विकल्प है जिनका चेहरा छोटा है या जिन पर गोल आकार वाली नथ अच्छी नहीं लगती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lucky Jewellery 18 K Gold Plated Suhag Nath

    • जिन लड़कियों की नई-नई शादी हुई है, उनके लिए यह गोल्ड-प्लेटेड नथ एक अच्छा विकल्प है जो आने वाले त्योहारों के हर लुक के साथ आसानी से मैच होगी। फिर चाहे नवरात्रि की पूजा हो या पहला करवा चौथ इसके साथ 16 श्रृंगार में जान आ जाएगी।
    • इसमें चेन भी लगी है जिसके कारण नाक पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ता है और साथ ही हर पारंपरिक लुक पूरा कर देता है। लाल और गोल्ड रंग वाली इस नथ की चमक भी लंबे समय तक बनी रहती है।
    • इसकी चेन पर भी मोती लगे हुए हैं, ऐसे में इसके साथ बहुत ज्यादा भारी गहने पहने बिना ही यह अकेला ही पूरे चेहरे में जान डाल देगा।


    स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स  

    03
  • SMARNN 22K MIcro Gold Plated Nath

    • काफी आकर्षक डिज़ाइन वाली यह नथ वैसे तो सोने से नहीं बनी हुई है लेकिन इसकी चमक व डिज़ाइन बिल्कुल असली जैसी है, जो हर एथिनिक लुक को आकर्षक बनाने का काम करती है।
    • मुगलई डिजाइन वाली यह Gold Nath शरारा, अनारकली या गरारा सूट के साथ पहनने के लिए भी काफी अच्छी है। इसके साथ हीरामंडी की अदिति राव हैदरी और बाजीराव मस्तानी की दीपिका पादुकोण जैसा लुक मिलता है।
    • गोल्ड टोन वाले किसी भी आउटफिट के साथ इसे स्टाइल किया जा सकता है। वहीं, इस पर बने छोटे-छोटे दिल के डिजाइन पारंपरिक लुक में आधुनिकता का स्पर्श जोड़ते हैं।
    04
  • I Jewels Gold Plated Traditional Ethnic Nose Nath

    • अगर आपको चेन वाली नथ की जगह एक अलग डिजाइन की तलाश है तो यह गोल्ड-प्लेटेड विकल्प काफी अच्छा है। इसे टियर ड्रॉप डिजाइन में तैयार किया गया है जो हर चेहरे पर सूट करता है। ग्रीन और पिंक स्टोन वाले विकल्प लगभग हर रंग के कपड़ों के साथ मैच होते हैं।
    • इसे वे महिलाएं भी पहन सकती हैं जिनकी नाक में छेद नहीं है और साथ ही लाइटवेट डिजाइन की वजह से पूरा आराम बना रहता है।
    • स्टोन वर्क वाली यह नथ डिजाइन के मामले में भी काफी अलग है। इसकी बेहतरीन फिनिश इसे एक प्रीमियम लुक देती है और यह पंजाबी, मराठी और साउथ इंडियन सभी प्रकार की ड्रेसेस के साथ मैच भी होती है।


    कपड़ों, ज्वेलरी और फुटवियर समेत तरह-तरह के फैशन प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए करिए स्टाइल स्ट्रीट का रुख 

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • आजकल महिलाओं के बीच लाइटवेट गोल्ड-प्लेटेड नथ क्यों लोकप्रिय हो रही हैं?
    +
    सोने से बनी नथ का वजन काफी ज्यादा होता है ऐसे में इन्हें लंबे समय तक पहने रखने में परेशानी होती है। हालांकि, लाइटवेट डिजाइन वाली गोल्ड-प्लेटेड नथ दिखने में बिल्कुल असली सोने जैसी ही लगती हैं और हल्के वजन की वजह से पहनने में भी आरामदायक होती हैं।
  • इन्हें किस तरह के कपड़ों के साथ पहना जा सकता है?
    +
    अलग-अलग तरह की Nath Design को तरह-तरह के कपड़ों के साथ पहना जा सकता है। ये साड़ी, सूट और लहंगे के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं और हर अवसर पर पहनने के लिए सही पसंद होती हैं।
  • जिन महिलाओं की नाक में छेद नहीं है क्या वे इन्हें पहन सकती हैं?
    +
    हां, अगर नाक में छेद नहीं है तोॉक्लिप-ऑन या प्रेस-ऑन नथ का पहनी जा सकती हैं। इनमें भी तरह-तरह की आकर्षक डिजाइन वाले विकल्प मिल जाते हैं।
  • चेहरे के हिसाब से सही नथ डिजाइन का कैसे करना चाहिए?
    +
    गोल या छोटे चेहरे पर पतली और लंबी नथें अच्छी लगती हैं, जबकि चौड़े या अंडाकार चेहरों पर बड़ी और भारी डिज़ाइन वाली नथें जचती हैं।
  • लाइटवेट गोल्ड-प्लेटेड नथ को कैसे साफ करें?
    +
    इसे हल्के मुलायम कपड़े से पोंछकर और पूरी तरह सुखाकर साफ करें। किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल इन पर नहीं करना चाहिए। वहीं, इस्तेमाल दे बाद रूई या डिब्बे में संभालकर रखने से इनकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है।