सर्दी में अगर आप भी शॉल लेने का सोच रही हैं, तो इस बार कलमकारी शॉल देख सकती हैं। इस डिजाइन की शॉल सालों से ट्रेड में है और महिलाएं इन्हें बेहद पसंद करती हैं। कलमकारी एक बेहद पुरानी कला है, जिसमें हाथों से या बांस आदि की मदद से पेंटिंग की जाती है। इसमें पशु, पक्षी जानवर और प्रकृति की अलग-अलग आकृतियां बनाई जाती हैं। इस शॉल की सबसे बड़ी खासियत है कि ये बेहद हल्की होती हैं, मगर इनका कपड़ा उतना ही गर्म और मुलायम होता है। साथ ही Kalamkari Shawl देखने में भी यूनिक और आकर्षक लगती हैं। इस शॉल को महिलाएं ऑफिस वियर से लेकर पार्टी वियर तक किसी भी मौके पर एथेनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
