गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में महिलाएं ऑफिस पहन कर जाने के लिए कुछ आरामदायक ही देखती हैं, ऐसे में कुर्ती ही बेहतर रहती हैं, जिसके स्टाइलिश और फैशन में छाए हुए विकल्प भी मिल जाते हैं। लेकिन अक्सर, महिलाएं ऑफिस के लिए कुर्ती अच्छे से स्टाइल नहीं कर पाती हैं, तो आपकी मदद करने के लिए यहां कुछ ट्रेंड में शामिल कुर्ती डिजाइन दी गई हैं, जिन्हें स्टाइल करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें अपने रोजाना या फिर ऑफिस लुक को बेहतर बनाने के लिए अपना सकती हैं। अगर किसी महिला को कुछ कपड़ा गिफ्ट के रूप में देना हो, तो युवतियों से लेकर कामकाजी महिलओं तक को कुर्ती दी जा सकती हैं। स्टाइल वॉल्ट में शामिल ये कुर्ती उच्च गुणवत्ता वाले फैब्रिक से बनी हैं, तो पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक हो सकती हैं।
ट्रेंडी कुर्ती की ऑफिस लुक के लिए कैसे करें स्टाइल?
- बॉटम वियर: कुर्ती चाहे कितनी भी फैशन में छाई हुई हो, लेकिन उसके साथ अगर सही बॉटम वियर ना पहना जाए, तो आपका सारा लुक खराब हो सकता है। इसलिए जान लीजिए, कि कुर्ती के साथ क्या-क्या पहना जा सकता है। बॉटम वियर को आप कुर्ती की लंबाई के हिसाब से भी चुन सकती हैं। अगर कुर्ती घुटने तक आ रही है, तो उसके साथ पैंट, फ्लेयर्ड जींस या फिर बूट कट जींस जैसा भी कुछ पहना जा सकता है। वैसे कुर्ती पर Palazzo, पैंट, लेगिंग, जींस और ट्राउजर जच सकता है।
- एक्सेसरीज: एक्सेसरीज के मामले में कुर्ती के साथ ज्यादा भरा-भरी नहीं करनी चाहिए। कुर्ती के साथ झुमके, छोटे ईयररिंग, टॉप्स या बालियां पहनी जा सकती हैं। अगर कुर्ती के साथ गला खाली-खाली लग रहा है, तभी पतली चैन या फिर पैंडेंट सा कुछ डाला जा सकता है। इसके अलावा आप हाथों में ब्रेसलेट पहन सकती हैं और एक साथ में एनालॉग या स्मार्टवॉच को पहन सकती हैं। आजकल तो महिलाएं हाथ में स्क्रंची पहनी हैं, तो कुर्ती के रंग की स्क्रंची के हाथ में अच्छी लग सकती है। वहीं, कुर्ती के साथ चंक/सिल्वर/ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी यानि थोड़ी सी चूड़ी एक हाथ में डाल सकती हैं।
- फुटवियर: ऑफिस लुक हो या कोई भी सही फुटवियर पहनना भी जरूरी रहता है। ऐसे में कुर्ती के साथ पैरों में आप अलग-अलग तरह की हील्स डाल सकती हैं। इसके अलावा कुर्ती के साथ चप्पल, मोजड़ी, सैंडल्स और जूती आदि पहना जा सकता है। आजकल कई महिलाएं कुर्ती के साथ जूते भी पहन लेती हैं, तो वो तभी पहनने चाहिए जब आप कुर्ती को बैगी, फ्लेयर्ड या फिर बूट कट जींस पहनी हुई हों।
- लेयरिंग: कुर्ती अगर प्लेन या सॉलिड पैटर्न की है, तो आप उसके साथ सुंदर सा श्रग भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा अगर कुर्ती थोड़ी लॉन्ग है, तो दुपट्टा और स्कार्फ भी पहना जा सकता है।
- बैग: आज के समय में हैंडबैग्स मात्र सामान रखने की जरूरत को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि एक फैशन दिखाने का जरिया बने हुए हैं, तो अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप अच्छी डिजाइन वाला बैग भी लटका सकती हैं। बैग में टोट बैग और ऑफिस बैग को शामिल किया जा सकता है।
Top Five Products
Rain & Rainbow Floral Printed A-Line Kurti
जैसे की कुर्ती अलग-अलग प्रकार की होती है, तो यह ए-लाइन कुर्ती है, जो कि क्रीम-ग्रीन और क्रीम-रेड रंग में मिल सकती है। इस पर देखा जाए, तो बहुत सुंदर सा फ्लोरल प्रिंट दिया गया है, जिसकी वजह से यह आपको पसंद आ सकती है। यह खास कॉलर स्टाइल में मिल रही है, जिसमें मैंडरिन कॉलर दिया गया है। यह प्रिटेंड कुर्ती प्योर Cotton फैब्रिक की है, जिसकी देखभाल करना काफी आसान है, इसे आसानी से वॉशिंग मशीन में ही धोया जा सकता है। कॉटन कुर्ती होने की वजह से पूरे दिन के लिए आराम के साथ पहना भी जा सकती है।
स्टाइल करने का तरीका -
- बॉटम वियर: जैसे कि यह एक A Line Kurti है, तो इसके साथ आप क्रीम या फिर ब्लैक रंग का प्लाजो, स्ट्रैट पैंट या चूड़ीदारल पहना जा सकता है।
- फुटवियर: इसके साथ पैरों में जूती, मोजड़ी और वेज हील्स अच्छी लग सकती हैं।
- एक्सेसरीज: इसके साथ मैचिंग टॉप्स या छोटे स्टड ईयररिंग भी पहने जा सकते हैं।
20 जून को कीमत: ₹897
01
Rain & Rainbow Pure Cotton Straight Kurti
मोटिफ प्रिंट में मिल रहा यह कुर्ता प्योर कॉटन का है, तो पहनने में बेहद आरामदायक हो सकता है, जिसे ऑफिस में पहनने कते लिए चुना जा सकता है। यह कुर्ती आपको नैवी ब्लू, मरून और टील ग्रीन रंग में मिल रहा है। यह 100% कॉटन की है, लेकिन फिर भी ब्रांड द्वारा इसे ड्राई क्लीन कराने की सलाह दी गई है। इसका गला गोल है और इसमें 3/4th स्लीव दी गई है। यह महिला की फिटिंग के हिसाब से S से लेकर XXL साइज में मिल सकती है। यह एक Straight Fit कुर्ती है, जिस पर सुंदर डिजाइन दी गई है, जिसे अच्छे से स्टाइल करके आपको आकर्षक लुक मिल सकता है।
स्टाइल करने का तरीका -
- बॉटम वियर: यह 3 अलग-अलग रंग में मिल रही है, लेकिन सभी रंगों के साथ सफेद रंग की पैंट या प्लाजो इस कुर्ती के साथ काफी अच्छी लग सकती है।
- फुटवियर: इसके साथ वेज और ब्लॉक दोनों तरह की हील्स काफी अच्छी लग सकती हैं। साथ ही बेलीज भी इसके साथ पहनी जा सकती है। हील्स कितनी हाइट की हो या एकदम हल्की हो, इसका चुनाव अपने आराम के हिसाब से करना चाहिए।
- एक्सेसरीज: इस कुर्ती के साथ ऑक्सिडाइज्ड या फिर सिल्वर ज्वेलरी पहनी जा सकती है। इसके अलावा कुछ मैचिंग रंग में हल्के झुमके भी पहने जा सकते हैं।
20 जून को कीमत: ₹997
02
Rain & Rainbow Women's V-Neck Kurti
यह स्ट्रैटफिट कुर्ती काफी स्टाइलिश डिजाइन की है, जिसे वी-नेक गले के साथ डिजाइन किया गया है। यह आपको ब्लू, पिंक और ग्रीन रंग में मिल रही है, तो इसे आप अपने पसंद के रंग में चुन सकती हैं। इसकी स्लीव 3/4th है, जिस पर भी प्रिंट बना हुआ मिल रहा है। इस पूरी कुर्ती पर मोटिफ प्रिंट दिया हुआ है, जो ऑफिस में पहनने के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह कॉटन फैब्रिक से बनी है और इसे वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है। कॉटन कुर्ती होने की वजह यह गर्मी में पहनने के लिए भी आरामदायक हो सकती है।
स्टाइल करने का तरीका -
- बॉटम वियर: इस कुर्ती पर आप बॉटम वियर में डार्क या हल्के ब्लू रंग की फ्लेयर्ड या वाइड-लेग जींस पहनी जा सकती है।
- फुटवियर: इस Cotton Kurti के साथ आप जूती, हील्स या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं।
- एक्सेसरीज: इसके साथ हूप्स ईयररिंग काफी अच्छे लग सकते हैं। या फिर आप कुछ मैचिंग का ईयररिंग भी देख सकती हैं। गोल्डन-ग्रीन रंग की एक्सेसरीज जैसे ईयररिंग या फिर ब्रेसलेस अच्छा लग सकता है। इसमें वी नेक गला मिल रहा है, तो आप हल्का पैंडेंट या फिर हल्की चैन पहन सकती हैं।
20 जून को कीमत: ₹1042
03
Libas Floral Printed Straight Regular Kurti
अगर ऑफिस में स्लीवलेस यानि बिना आस्तीन वाली कु्र्ती पहनने में कोई दिक्कत नहीं है, तो आप इस कु्र्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें खास स्क्वेयर गले की डिजाइन दी गई है, जो कि कुर्ती को आकर्षक लुक दे रही है। Libas की यह कु्र्ती आप लाल रंग में मिल रही है। यह रेगुलर स्टाइल वाली स्ट्रेटफिट कुर्ती है, जिसे रोजाना या फिर ऑफिस में पहना जा सकता है। इस पर सिंपल सा फ्लोरल प्रिंट दिया गया है। इस कुर्ती में पीछे की तरह काफी सुंदर डोरी वाली डिजाइन दी है, जिसकी वजह से महिलाओं काफी पसंद आ सकती है। यह कॉटन ब्लेंड फैब्रिक की है, पूरे दिन पहनने में दिक्कत नहीं करेगी।
स्टाइल करने का तरीका -
- बॉटम वियर: इस फ्लोरल प्रिंट Kurti के साथ आप ब्लू या ग्रे रंग की फ्लेयर्ड, वाइड लेग या फिर बूट कट जींस पहन सकती हैं आपको काफी आकर्षक लुक मिल सकता है। यह किसी भी तरह की जींस के साथ काफी जच सकती है।
- फुटवियर: जींस पहते हैं, तो इसके साथ हल्की हील वाली सैंडल्स, फ्लैट्स, चप्पल या फिर कोल्हापुरी चप्पल भी काफी अच्छी लग सकती है।
- एक्सेसरीज: इसके साथ आप छोटे और सुंदर से झुमके कान में डाल सकती हैं। यह स्लीवलेस कुर्ती है, तो एक हाथ में थोड़ी सिल्वर चूड़ियां और एक साथ में एनालॉग घड़ी पहनी जा सकती है। अगर चूड़ी नहीं पहननी है, तो हल्का ब्रेसलेस भी पहना जा सकता है।
20 जून को कीमत: ₹699
04
Ahalyaa Geometric Printed Kurti
अगर ऑफिस में पहनने के लिए काले रंग की कुर्ती तलाश रही हैं, तो यह एक स्टाइलिश और ट्रेंड में शआमिल विकल्प हो सकती है। यह बिना स्लीव वाली ब्लैक कुर्ती है, जो कि आपको बरगंडी और ब्लू रंग में भी मिल जाएगी। सभी तरह के शरीर पर फिट हो जाए उसके लिए यह आपको XS-XXL साइज में मिल जाएगी। इस स्ट्रैटफिट कुर्ती में U-डिजाइन वाला गला दिया है। इस पर जियोमेट्रिक प्रिंट मिल रहा है और इसके फैब्रिक की बात करें, तो यह कुर्ती क्रीप कपड़े की है और ऊपर की तरफ नैट लगा मिलता है। इसे हाथ से धोया जा सकता है, ऐसा ब्रांड ने बेहतर रख-रखाव के लिए बताया है।
स्टाइल करने का तरीका -
- बॉटम वियर: ब्लैक और व्हाइट कपड़ों में इन रंगों को साथ पहनना काफी सामान्य है, तो आप इस कुर्ती को भी सफेद रंग की पैंट, जींस या फिर ट्राउजर के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा हल्के या डार्क रंग की ब्लू जींस भी पहनी जा सकती है।
- फुटवियर: इस Short Kurti के साथ हील्स और जूती दोनों ही काफी अच्छी लग सकती हैं।
- एक्सेसरीज: ऑफिस पहनने के लिए इस कुर्ती पर गले में आप पैंडेट वाली चैन डाल सकती हैं। इसके साथ ब्लैक या फिर उससे कुछ सामान्य रंग की ईयररिंग कानों में ना डालें, क्योंकि बालों की वजह से ईयररिंग छिप जाएंगे। ऐसे में इसके साथ चंक ज्वेलरी पहनी जा सकती है।
20 जून को कीमत: ₹699
05
ऑफिस में पहनने के लिए कौन-सी कुर्ती उपयुक्त रहेंगी?
कुर्ती डिजाइन, पैटर्न, फैब्रिक और भी कई पहलुओं के हिसाब से अलग-अलग प्रकार की होती हैं। जब बात ऑफिस में कुर्ती पहनने की आती है, तो थोड़ा अपने आराम के लिए और थोड़ा ऑफिस के माहौल के हिसाब से कुर्ती चुनना आवश्यक हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले आपको डिजाइन पर ध्यान देना चाहिए, यानि ऑफिस में प्लेन सॉलिड या फिर हल्की डिजाइन वाली कुर्ती पहननी चाहिए। चमक-धमक और भारी कढ़ाई वाली कुर्ता पहनना टालना चाहिए, क्योंकि ये ना ऑफिस के हिसाब से सही लगेंगी और ना ही पहनने में आराम देंगी। वैसे आप अपने ऑफिस लुक के लिए ए-लाइन, अंगरखा, अनारकली, स्ट्रैट फिट, कॉलर स्टाइल, जैकेट स्टाइल, नायरा-कट और आलिया-कट आदि कुर्ती भी पहन कर जा सकती हैं। इसके अलावा प्रिंट के हिसाब से भी फ्लोरल, बांधनी और ब्लॉक प्रिंट वाली कुर्ती भी सही हो सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।