रनिंग शूज चुनते समय सिर्फ ब्रांड, डिजाइन या कुशनिंग देखकर फैसला करना सही नहीं है। डेली ट्रेनिंग और लॉन्ग रन के लिए सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि जूते आपके पैर के आकार, रनिंग सरफेस और रनिंग स्टाइल से कितने मेल खाते हैं। रोड रनिंग के लिए बने शूज और ट्रेल Running Shoes के आउटसोल अलग होते हैं, क्योंकि दोनों अलग सतहों पर इस्तेमाल किए जाते हैं। फिट भी अहम है। टो बॉक्स में करीब एक अंगूठे जितनी जगह होनी चाहिए, जबकि हील और मिडफुट पैरों को बिना ज्यादा ढीलेपन के पकड़ें। लंबे रन में पैर फैलते हैं, इसलिए बहुत टाइट टो बॉक्स बाद में परेशानी पैदा कर सकता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें डेली रनिंग और लॉन्ग रन्स के लिए 5 बढ़िया रनिंग शूज विकल्प और जानें उनकी खासियतों के बारे में विस्तार से।
Nike Mens Air Zoom Pegasus 41 Running Shoes
जब रनिंग का मन हो तो जूते कदमों का साथ छोड़ें नहीं
- लंबी रन में कुछ किलोमीटर बाद पैरों पर पड़ने वाला दबाव ही असली चुनौती बनता है। इन जूतों में ReactX फोम और आगे तथा एड़ी में Air Zoom यूनिट साथ काम करते हैं, ताकि हर कदम पर कुशनिंग के साथ रिस्पॉन्स भी मिले। Nike के मुताबिक ReactX फोम 13 प्रतिशत ज्यादा एनर्जी रिटर्न देता है।
- रनिंग के दौरान पैर गर्म और घुटन महसूस न लगे, इसके लिए इंजीनियर्ड मेश अपर को हल्का और ज्यादा ब्रीदेबल बनाया गया है। नीचे वेफल पैटर्न वाला रबर आउटसोल सड़क पर ट्रैक्शन देता है। यही तीन चीजें इसे सिर्फ रनिंग शू नहीं रहने देतीं, बल्कि उस दौड़ के लिए तैयार करती हैं जिसमें शुरुआत की स्पीड़ आखिर तक बनाए रखनी हो।
01
Adidas Mens Adizero Sl2 M
जब दौड़ने में हर कदम को थोड़ा और फास्ट करना हो
- रनिंग में एक ऐसा मोड़ आता है जब सिर्फ आराम काफी नहीं लगता। स्पीड़ बढ़ाने के लिए जूते का हल्का और रिस्पॉन्सिव होना ज्यादा मायने रखता है। यही इस Adidas Running Shoes की पूरी कहानी है। Lightstrike Pro कुशनिंग हल्का रहते हुए एनर्जी रिटर्न देती है, जिससे तेज दौड़ने के दौरान कदमों को आगे बढ़ाने पर फोकस रहता है।
- लंबी रन में जूते का ऊपरी हिस्सा भी उतना ही जरूरी है। इंजीनियर्ड मेश अपर हवा को अंदर आने देता है और जरूरत वाली जगह सपोर्ट देता है। नीचे रबर आउटसोल सड़क पर ग्रिप बनाए रखता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ASICS Gel-Excite 10
सभी रनिंग स्पीड़ के लिए नहीं होती, कुछ जॉगिंग भी चाहिए
- सुबह की हल्की रन हो या फिटनेस रूटीन का रोज का हिस्सा, हर बार तेज दौड़ना जरूरी नहीं होता। ऐसे रन में पैरों को लगातार आराम चाहिए, और यही इस Asics Shoes की खासियत है। AMPLIFOAM Plus मिडसोल और रियरफुट GEL टेक्नोलॉजी लैंडिंग के समय कुशनिंग देते हैं, जिससे पैरों पर पड़ने वाला असर थोड़ा नरम रहता है।
- लंबे समय तक पहनने पर ऊपर का हिस्सा भी फर्क डालता है। इंजीनियर्ड जैक्वार्ड मेश पैरों के आसपास हवा बनाए रखता है और सॉफ्ट फील देता है। 8mm हील ड्रॉप और न्यूट्रल सपोर्ट इसे रोड रनिंग और रोज की फिटनेस एक्टिविटी के लिए बनाया गया है।
03
Reebok Mens Floatride Energy 5 Adventure Sneaker
जब रास्ता रनिंग ट्रैक से आगे निकल जाए
- रोजाना दौड़ने के लिए साफ ट्रेक या सड़क नही होती है। कभी रास्ता पक्की सड़क से कच्चे ट्रेल की तरफ मुड़ जाता है और वहीं साधारण रनिंग शू हल्के पड़ने लगते हैं। इस Reebok जूते की कहानी रोड से ट्रेल तक जाने की तैयारी है। Floatride Energy फोम कुशनिंग के साथ कदमों को रिस्पॉन्स देता है, जबकि खास एडवेंचर आउटसोल अलग तरह की सतहों पर ग्रिप के लिए बनाया गया है।
- ऐसे रास्तों पर आगे का हिस्सा भी बचा रहना चाहिए। इसमें रिइनफोर्स्ड टो और आउटसोल रैप मिलता है, जो पत्थरों और उबड़ खाबड़ रास्तों पर अतिरिक्त सुरक्षा देता है। यानी यह जूता सिर्फ दौड़ने की रफ्तार के बारे में नहीं है। इसका असली फायदा तब सामने आता है जब अगला रास्ता तय न हो और रन को वहीं रोकने का मन न करे।
04
Puma Unisex-Adult Velocity Nitro 3 Res Running Shoe
रोज की रनिंग में आराम के साथ स्पीड़ भी चाहिए
- कुछ रनिंग सिर्फ डेली फिटनेस के लिए नही होते हैं। वही जूते अगले दिन की रन, लंबी दूरी और फास्ट स्पीड़ वाले सेशन में भी काम आने चाहिए। इस Puma शू की कहानी इसी ऑल राउंड रनिंग जरूरत के आसपास है। NITROFOAM कुशनिंग पैरों को हल्का और रिस्पॉन्सिव रखती है, जबकि 10mm ड्रॉप रनिंग स्ट्राइड को सपोर्ट करता है।
- रनिंग के दौरान रास्ता और मौसम हर बार एक जैसा नहीं रहता। PUMAGRIP आउटसोल अलग सतहों पर ट्रैक्शन देने के लिए बनाया गया है, जबकि इंजीनियर्ड मेश अपर हवा के लिए जगह देता है और PWRTAPE पैर को स्थिर रखने में मदद करता है।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।