नवरात्रि का त्योहार आते ही हर महिला अपने पारंपरिक आउटफिट में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। इस उत्सव में गोटा पट्टी साड़ी का अपना ही एक खास महत्व है, जो राजस्थान की कला और संस्कृति को दर्शाती है। Gota Patti Saree पर किया गया बारीक लेस, ज़री और गोटा का काम साड़ी की सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ आपको एक राजशाही लुक भी देता है। इन साड़ियों को जॉर्जेट, ऑर्गेंज़ा जैसे कई तरह के फैब्रिक से तैयार किया जाता है जो पहनने में आरामदायक होती है साथ काफी लाइटवेट है। हैं। खूबसूरत डिजाइन में आने वाली साड़ियों को आप नवरात्रि में पंडाल घूमने जाते समय, पूजा करते समय या फिर डांडिया खेलते समय भी पहन सकती हैं जो आपको स्टाइलिश व ट्रेडिशनल लुक देंगी।
फैशन से जुड़ी जानकारी के लिए स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक कर सकते हैं।
Trendy Store Women Gold Crush Saree
नवरात्रि के खास मौके पर अगर आप भी सुंदर तरीके से तैयार होने के बारे में सोच रही हैं तो इस गोटा पट्टी कढ़ाई वाली साड़ी का चयन कर सकती हैं। इसको सिल्क ब्लेंड फैब्रिक से तैयार किया गया है जो हल्की और मुलायम होती है। एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न वाली इस बेहतरीन साड़ी पर सीक्वेंस की कढ़ाई की गई है जो इसे आकर्षक दिखाती है। यह 5.5 मीटर लंबी है जिसमें 0.8 मीटर का ब्लाउज पीस दिया गया है। यह रमा रंग में आती है जिसमें और भी अलग-अलग रंग मिल जाएंगे।
इस साड़ी को नवरात्रि के मौके के लिए कैसे स्टाइल करें?
- ज्वेलरी- इसको आप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर रंग की ईयररिंग्स, रिंग्स और कमरबंध के साथ पहन सकती हैं जो आपको सुंदर दिखाएगी।
- मेकअप - वहीं रात में डांडिया खेलते वक्त इसको पहन रही हैं तो बोल्ड आईलाइनर या स्मोकी आईज कर सकती हैं, साथ ही न्यूड लिपस्टिक भी बढ़िया लगेगी।
01
SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed Gota Work Saree
गोटा काम वाली इस सुंदर सी साड़ी को गहरे गुलाबी रंग में बनाया गया है जिसमें लाल रंग भी मिल जाएगा जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। इस जॉर्जेट Bandhani Saree को नवरात्रि के पावन मौके पर पहनकर पूजा-पाठ भी कर सकती हैं। इसपर काफी सुंदर गोटा वर्क और लेस की कढ़ाई की गई है जो इसकी सुंदरता को बेहतर करने में मदद करती है।
इस साड़ी को नवरात्रि के मौके के लिए कैसे स्टाइल करें?
- ड्रेपिंग स्टाइल- इस सुंदर साड़ी को राजस्थानी स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं। इसके अलावा सीधा पल्लू ड्रेप भी किया जा सकता है।
- हेयरस्टाइल- इस साड़ी के साथ मेसी या फिर लो बन बनाएं, इसके बाद गजरा लगाएं जो आकर्षक दिखाएगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Shri Hari Sarees Womens Sequined Organza Saree
हरे रंग की इस साड़ी में ऑलिव ग्रीन, गुलाबी और पर्पल रंग भी मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। इस ऑर्गेंज़ा साड़ी पर गोटा पट्टी बॉर्डर लगाया गया है जो इसकी सुंदरता को और भी बेहतर करने में मदद करता है। इस पूरी साड़ी पर सुंदर सीक्विन वाला काम किया गया है जो आपको नवरात्रि 2026 के मौके पर आकर्षक और भीड़ से अलग दिखाने में मदद करेगा।
इस साड़ी को नवरात्रि के मौके के लिए कैसे स्टाइल करें?
- एक्सेसरीज- इस साड़ी के साथ पारंपरिक लुक पाने के लिए कमरबंद और पोटली बैग ले सकती हैं जो आपके लुक को पूरा करने में मदद करेंगे। वहीं इसके साथ हील्स की जगह एम्ब्रॉयडर्ड मोजरी भी पहन सकती हैं।
- ब्लाउज पेयरिंग- इस साड़ी के साथ मिलने वाला ब्लाउज भी पहन सकती हैं। इसके अलावा हरे रंग के साथ लाल या फिर गोल्ड रंग का भी ब्लाउज पहना जा सकता है जो आपको आकर्षक दिखाएगा।
03
SIRIL Women's Tissue Silk Floral Printed Gota Work Saree
नवरात्रि 2026 के मौके पर अगर आप राजस्थानी लुक लेना चाहती हैं तो इस सुंदर गोटा पट्टी काम वाली साड़ी का चयन कर सकती हैं। इसको टिश्यू सिल्क मटेरियल से तैयार किया गया है जिसे आप इस मौसम में पहन सकती हैं। यह Silk Saree गुलाबी रंग में आती है जिसमें लाइट ग्रीन, लाइट पिंक रंग भी मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। इसपर किया गया गोटा काम इसको और भी आकर्षक दिखाता है।
इस साड़ी को नवरात्रि के मौके के लिए कैसे स्टाइल करें?
- ज्वेलरी - अगर आपको पारंपरिक लुक चाहिए तो इसके साथ आप पर्ल या फिर कुंदन के काम वाले नेकलेस, ईयररिंग्स से लेकर नथ तक पहन सकती हैं। वहीं वेस्टर्न लुक के लिए एलिगेंट चोकर और मैचिंग स्टड्स भी सुंदर लग सकता है।
- फुटवेयर- अगर आप इसको पहनकर डांडिया करना चाहती हैं तो कोल्हापुरी चप्पल को पहन सकती हैं। नहीं तो इसके साथ हील भी बढ़िया लगेगी।
04
SIRIL Women's Georgette Bandhani Printed
बंधनी प्रिंट वाली इस सुंदर साड़ी को जॉर्जेट मटेरियल से बनाया गया है जो हल्का और पहनने में आरामदायक होती है। इस पर किया गया गोटा का काम साड़ी को और भी बेहतरीन दिखाने में मदद करता है। यह रानी गुलाबी रंग में है जिसमें गहरा लाल रंग भी मिल जाएगा। इस साड़ी पर लेस वर्क भी किया गया है जो आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाने का काम करेगा।
इस साड़ी को नवरात्रि के मौके के लिए कैसे स्टाइल करें?
- एक्सेसरीज़ - इसपर हैवी कढ़ाई की गई है जिसकी वजह से इसके साथ हैवी चांदबाली ईयररिंग्स और हाथ में एक सुंदर ब्रेसलेट और नथ पहनें जो आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगी।
- मेक-अप - इसके साथ आप कर्ल करके अपने बालों को खोल सकती हैं। इसके अलावा बन बनाकर गजरा भी लगा सकती हैं जो आपको महारानी जैसा लुक देगा।
05
अन्य लेख के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।