सास भी करेंगी तारीफ इन Designer Suits की! करवा चौथ पूजा और सरगी के लिए देखें ऑप्शन्स

अगर आप भी इस करवा चौथ पर साड़ी के बजाय कुछ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो डिजाइनर सूट्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये पहनने में हल्के होने के साथ-साथ आपको शाही लुक देने में भी मदद करेंगे। देखें 5 विकल्प नीचे।
डिजाइनर करवाचौथ सूट
डिजाइनर करवाचौथ सूट

करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हुई व्रत रखती हैं। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खूबसूरत और खास नजर आए। अगर आप भी इस करवा चौथ पर पारंपरिक अंदाज के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं जिससे देखने वाला हर कोई और यहां तक कि आपकी सास भी तारीफ करे, तो Designer Suits आपके लिए बेहतरीन विकल्प रहेंगे। खूबसूरत अनारकली सूट से लेकर स्टाइलिश शरारा और आकर्षक सिल्क सूट तक, ऐसे 5 डिजाइन यहां मौजूद हैं जो आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकते हैं। इन आउटफिट्स को सही ज्वेलरी, मैचिंग चूड़ियों और हल्के मेकअप के साथ स्टाइल करके आप पूजा से लेकर सरगी सेलिब्रेशन तक बेहद आकर्षक दिख सकती हैं।

देखें 5 आकर्षक सूट डिजाइन यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Naixa Womens Flared kurta Set

    इस साल करवा चौथ पर अगर कुछ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो इस अनारकली सूट को ट्राई कर सकती हैं जो स्लीवलेस डिजाइन में बना हुआ है। फैंडी सैटिन सिल्क फैब्रिक में बने होने की वजह से यह दिखने में बहुत ही चमकदार, रॉयल और प्रीमियम लगता है। साथ ही इसमें अंदर कॉटन व सॉफ्ट लाइनिंग दी गई है, जिससे यह पहनने में बेहद आरामदायक रहेगा और पूजा-पाठ के दौरान चुभेगा नहीं। मैरून रंग के इस सूट पर बना हुआ फ्लोरल वर्क इसे काफी खूबसूरत दिखा रहा है। 

    कैसे करें स्टाइल 

    • मेकअप - आपको बता दें, मैरून आउटफिट के साथ डार्क रेड या डीप मैरून लिपस्टिक परफेक्ट लगेगी जो आपके लुक को बोल्ड बना देगी। 
    • ज्वेलरी - चूंकि गले का शेप स्वीटहार्ट नेक है, इसलिए इस पर कुंदन या पोल्की चोकर सेट बहुत ही प्यारा लगेगा। आप चाहें तो केवल एक हैवी चोकर भी पहन सकती हैं।
    01
  • Womens Fendy Silk Embroidered Kurta Palazzo Set with Dupatta

    फेंडी सिल्क फैब्रिक से बना हुआ यह कुर्ता पलाजो सेट काफी मुलायम और आरामदायक है जिसे आप न सिर्फ करवाचौथ में पूजा के समय बल्कि लंबे समय तक के लिए भी कैरी कर सकती हैं। रानी रंग के इस Kurta Set पर गोल्डन रंग के धागों की कढ़ाई की गई है जो इसे काफी आकर्षक और शाही लुक दे रहा है। साथ ही, यह रंग हर स्किन टोन पर खिलता है और फोटो में बेहद सुंदर लगेगा। इसके दुपट्टे में बना हुआ लेस वर्क इसकी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम कर रहा है।

    कैसे करें स्टाइल 

    • मेकअप - करवाचौथ के दिन इस सूट के साथ आंखों पर गोल्ड या कॉपर शेड का आईशैडो और विंग्ड आईलाइनर लगा सकती हैं। 
    • ज्वेलरी - गोल गले वाले इस सूट सेट के साथ गले में पेंडेंट सेट पहन सकती हैं और कानों में भारी चांदबालियां या झुमके पेयर करने पर आपका लुक कंप्लीट दिखेगा।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • MOKOSH Women's Embroidered Silk Anarkali Kurta

    करवाचौथ, पूजा और शादी-ब्याह जैसे शुभ अवसरों के लिए लाल रंग सबसे बेस्ट और एवरग्रीन माना जाता है। यह अनारकली कुर्ता पैंट सेट भी इसी रंग में मौजूद है जो सिल्क फैब्रिक से बना हुआ है। त्योहारों के दिनों में यह पहनने पर काफी हल्का महसूस होगा और साथ ही, प्राकृतिक चमक देने में भी मदद करेगा। कुर्ते और दुपट्टे पर की गई कढ़ाई इसे हैवी और रॉयल लुक देती है, जिससे अलग से ज़्यादा तामझाम करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। पैंट स्टाइल बॉटम की वजह से इसे संभालना बेहद आसान होता है। 

    कैसे करें स्टाइल 

    • मेकअप - माथे पर छोटी लाल बिंदी और मांग में सिंदूर से आपका करवाचौथ लुक पूरा हो जाएगा। 
    • ज्वेलरी - सिल्क रेड सूट के साथ हरी या लाल कांच की चूड़ियां और बीच में कड़े पहन सकते हैं। एक सुंदर सी हथफूल या स्टेटमेंट रिंग भी कैरी कर सकती हैं।
    03
  • INDO ERA Women's Embroidered Silk Blend Calf Length Straight Kurta

    क्लासिक स्ट्रेट कट में आने वाला यह सूट सेट कंप्लीट 3-पीस में मौजूद है जिसमें कुर्ता, मैचिंग स्ट्रेट पैंट और दुपट्टा तीनों शामिल हैं, जिससे आपको अलग से मैचिंग ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लाल रंग का या सूट सिल्क फैब्रिक से बना हुआ है जो प्राकृतिक चमक देने का काम करता है और मुलायम होने की वजह से इसे आप न सिर पूजा-पाठ बल्कि सरगी के दौरान भी आराम से पहन सकती हैं। इस Suit Design में गले और बॉर्डर पर बेहद खूबसूरत और एलीगेंट एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है, जो इसे फेस्टिव-रेडी बनाता है। वहीं, रेडिमेड होने की वजह से आपको सिलवाने का भी कोई झंझट नहीं होगा।

    कैसे करें स्टाइल 

    • मेकअप - करवाचौथ की शाम और चांद देखने के समय के लिए डेवी और ग्लोई बेस रखा जा सकता है और बोल्ड लुक के लिए गहरा रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं। 
    • ज्वेलरी - इस सूट सेट में कुर्ते के गले पर काफी हेवी वर्क इसलिए आप गला खाली चोकर बड़े झुमके पहन सकती हैं जो लुक को निखारने में मदद करेगा।
    04
  • Miss Ethnik Women Dual Tone Embroidered Stitched Sharara Suit Set

    इस साल करवाचौथ पर आप लाल रंग से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो ऑरेंज और डुअल-टोन के कॉम्बिनेशन में आने वाले इस सूट को चुन सकती हैं जेपी काफी आकर्षक दिख रहा है और करवाचौथ के दिन आपको सबसे हटके दिखाने में मदद करेगा। चिनॉन फैब्रिक वाला यह सूट सेट काफी हल्का है जिससे इसे आराम से लंबे समय तक पहना जा सकता है और साथ ही, इसपर की गई बारीक और हैवी कढ़ाई इसे शाही लुक देने में मदद करते हैं। स्ट्रिप डिज़ाइन की वजह से यह मॉडर्न टच देने का भी काम करता है। 

    कैसे करें स्टाइल 

    • मेकअप - अगर इस त्योहार पर आंखों की खूबसूरती को निखारना है तो गोल्डन आईशैडो के साथ हल्का कॉपर या ऑरेंज शिमर लगा सकती हैं। 
    • ज्वेलरी - करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक पूरा करने के लिए एक छोटा कुंदन मांग टीका पहन सकती हैं और हाथों में गोल्डन और ऑरेंज कांच की चूड़ियों का मिक्स सेट बना कर पहनना आपके लुक में चार चांद लगा सकता है।
    05

इन्हें भी पढ़ें 

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • करवा चौथ पर पूजा के लिए कौन-से डिजाइनर सूट्स अच्छे रहते हैं?
    +
    करवा चौथ की पूजा के लिए अनारकली सूट, शरारा सूट, गरारा सूट और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले सलवार सूट अच्छे विकल्प रहेंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार रेड, मरून, पिंक या ग्रीन कलर का सूट चुन सकती हैं। गोटा-पट्टी, जरी वर्क और मिरर वर्क वाले डिजाइन आपके फेस्टिव लुक को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
  • करवा चौथ की सरगी के लिए किस तरह का सूट पहनना चाहिए?
    +
    सरगी के समय ऐसा सूट पहनना बेहतर रहता है, जो आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हो। हल्के एम्ब्रॉयडरी वाले कॉटन सिल्क, जॉर्जेट या सॉफ्ट सिल्क सूट सुबह की रस्मों के लिए अच्छे रहते हैं। पेस्टल पिंक, पीच, येलो और ग्रीन जैसे रंग आपके लुक में ताजगी और खूबसूरती जोड़ सकते हैं।
  • करवा चौथ पर कौन-से रंग के डिजाइनर सूट्स सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं?
    +
    करवा चौथ पर रेड और मरून जैसे पारंपरिक रंग काफी पसंद किए जाते हैं, क्योंकि ये त्योहार के माहौल के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं। इसके अलावा रानी पिंक, वाइन, एमराल्ड ग्रीन और रॉयल ब्लू जैसे रंग भी शानदार लगते हैं।
  • करवा चौथ पर बिना ज्यादा हैवी कपड़े पहने ग्लैमरस लुक कैसे पा सकते हैं?
    +
    अगर आप हल्के कपड़ों में भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो प्लाजो सूट, सिंपल अनारकली या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला स्ट्रेट सूट पहन सकती हैं। इसके साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स, मैचिंग चूड़ियां, छोटी बिंदी और सॉफ्ट मेकअप आपके लुक को खास बना सकते हैं।