शादी सीजन शुरू होने जा रहा है, आप सभी में से ज्यादातर लोगों के घर पर किसी न किसी की शादी जरूर होगी। घर की शादी न भी हो तो परीवार या पड़ोस में शादियां अटेंड करनी होती हैं। ऐसे में हर एक फंगक्शन के लिए महंगे आउटफिट लेने से बेहतर है, ये बनारसी साड़ियां देखें, जो बेहद कम समय और बजट में आकर्षक लुक देंगे। अमेजन पर कांजीवरम बनारसी से लेकर सिल्क बनारसी साड़ियों के कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं। यहां आपको बनारसी साड़ियों में खूबसूरत रंग और डिजाइन देखने को मिलेंगे। जो वेडिंग सीजन के लिए बेहद खास रहेंगे। इन साड़ियों का फैब्रिक भी हल्का और मुलायम है, जिससे इन्हें घंटों तक पहने रखने के बाद भी किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं होगी।
1. Mehrang Cotton Banarasi Silk Saree
बनारसी सिल्क फैब्रिक से तैयार इस साड़ी का रंग और डिजाइन वेडिंग फंक्शन के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा। इसका कपड़ा भी हल्का और मुलायम है, जिसे लंबे घंटों तक लगातार पहनें रखा जा सकता है। खासकर अगर आप हल्दी के फंक्शन के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं, तो यह पीले रंग की बनारसी साड़ी चुन सकती हैं। इस Mehrang Cotton Banarasi Silk Saree के साथ ब्लाउज का कपड़ा भी आएगा, जिसे महिलाएं अपने अनुसार डिजाइन करवा सकती हैं। वेडिंग सीजन की तैयारी अभी से करें, अन्यथा मौके पर ब्लाउज बनवाने के लिए दर्जी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
ब्लाउज का डिजाइन:
इस साड़ी के साथ V-गले का ब्लाउज बनवाएं। चाहें तो स्वीटहार्ट नेक भी बनवा सकती हैं। पीछे से डीप गल बनवाएं और डोरियां जरूर लगवाएं।
2. SWORNOF Women's kanjivaram banarasi silk saree
इस तरह की साड़ी आजकल ट्रेंड में है और महिलाओं को बहुत पसंद या रही हैं। त्योहारों का मौसम चल रहा है और वेडिंग सीजन भी आने वाला है, इसलिए इस साड़ी पर एक नजर जरूर डालें। हल्के रंग की यह बनारसी साड़ी आपको रॉयल लुक देगी। शादी में रीसेप्शन हो या संगीत इसे अपने अनुसार किसी भी मौके पर आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इस SWORNOF kanjivaram banarasi silk saree का कपड़ा भी हल्का है, जिसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इस साड़ी के अन्य रंगों के विकल्प भी उपलब्ध हैं, पसंद अनुसार कोई भी साड़ी चुन सकती हैं।
ब्लाउज का डिजाइन:
मॉडर्न साड़ी लुक रखना है तो इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज आकर्षक लगेगी। अगर पारंपरिक लुक चाहिए तो गोल गले का ब्लाउज बनवाएं।
3. Sugathari Women's Trendy Banarasi Saree
इस बजट में इतनी आकर्षक बनारसी कांजीवरम साड़ी मिलन बहुत मुश्किल है। इस साड़ी का रंग और डिजाइन दोनों कमाल के हैं, जो त्योहार हो या वेडिंग फंक्शन दोनों ही मौकों पर आकर्षक लगेंगे। इस Sugathari Women's Trendy Banarasi Saree को संगीत नाइट या रीसेप्शन पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही इसके हल्के कपड़े को मैनेज करने में भी आसानी होगी। इस साड़ी में आपको कई आकर्षक रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।
ब्लाउज का डिजाइन:
पारंपरिक लुक के लिए डीप गोल गले का ब्लाउज बनवाएं। पीछे की ओर डोरी डिजाइन दलवा सकती हैं, जो आपको आकर्षक लुक देंगे।
4. SWORNOF Women's kanjivaram banarasi silk saree
वेडिंग और फेस्टिव सीजन में महीनों पहले से मार्केट में बहुत भीड़ होती है, अगर आप भीड़ में धक्के नहीं खाना चाहती हैं, तो अमेजन की इस साड़ी पर एक नजर जरूर डालें! इस तरह आप अब घर बैठे शादी सीजन की तैयारी कर सकती हैं। इस SWORNOF kanjivaram banarasi silk saree का रंग और डिजाइन सामान्य बनारसी साड़ियों से थोड़ा हटकर है, जो इसे एक यूनिक विकल्प बना रहा। यह मॉडर्न ट्रडिशनल लुक के लिए एक बढ़िया विकल्प रहेगी।
ब्लाउज का डिजाइन:
V-गले का स्लीवलेस ब्लाउज बनवाएं। साथ में पीछे के गले का डिजाइन भी डीप V रख सकती हैं। हालांकि, इनके साथ बोट नेक डिजाइन भी अच्छा लगेगा।
5. Monjolika Fashion Banarasi Pure Kanjivaram Style Silk Saree
घर की शादी है और आप फंक्शन्स के लिए भारी डिजाइनर साड़ी देख रही हैं, तो यह साड़ी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी। यह देखने में हेवी लग सकती है, मगर असल में इसका कपड़ा हल्का और मुलायम है, जिसे पहनना आसान है और लंबे घंटों तक मैनेज करने में भी परेशानी नहीं आएगी। इस Monjolika Fashion Banarasi Pure Kanjivaram Saree को वेडिंग फंक्शन्स के अलावा करवा चौथ के लिए भी देख सकती हैं। इस साड़ी में कई अन्य रंगों के विकल्प भी उपलब्ध हैं।
ब्लाउज का डिजाइन:
पारंपरिक लुक के लिए डीप गोल गले का ब्लाउज बनवाएं। चाहें तो पीछे का गला डीप करवा सकती हैं और उनमें डोरी लगाने से आपके साड़ी लुक में चार चांद लग जाएगा।
