कॉलेज-ऑफिस या पार्टी में पहनें Sonata Watches, ये हैं सुंदर और मजबूत, मिलेगा क्लासी लुक!

Sonata की घड़ियों को मजबूत और टिकाऊ माना जाता है। ऐसे में महिलाओं के लिए इस लोकप्रिय ब्रांड की घड़ियों के कई ऐसे डिजाइन्स भी मौजूद हैं जो देखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं। इन एनालॉग घड़ियों को एथनिक या कैजुअल, किसी भी ड्रेस के साथ पहना जा सकता है।
महिलाओं के लिए Sonata की घड़ियां
महिलाओं के लिए Sonata की घड़ियां

क्लासिक लुक के लिए महिलाएं और लड़कियां एनालॉग घड़ियां पहनना पसंद करती हैं। अगर आप बढ़िया क्वालिटी और सुंदर डिजाइन वाली वॉच लेना चाहती हैं तो Sonata Watches का चयन कर सकती हैं। टाइटन कंपनी का यह भारतीय वॉच ब्रांड काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद माना जाता है। देखने में खूबसूरत डॉयल वाली इन घड़ियों को रोज पहना जा सकता है। आप इन्हें कॉलेज, ऑफिस या पार्टी में भी पहनकर जा सकती हैं। ये घड़ियां आपकी कलाई पर खूब जचेगी। अमेजन पर मौजूद सबसे बढ़िया सोनाटा की वॉच का चयन आप अपने लिए कर सकती हैं, जिन्हें यूजर्स द्वारा अच्छी रेटिंग्स दी गई हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।    

सोनाटा की सबसे बढ़िया घड़ियां:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sonata Poze 9 with Quartz Analog with Alloy Strap Watch

    सिल्वर की घड़ी चाहिए तो आप सोनाटा की इस एनालॉग घड़ी का चयन कर सकती हैं। इसका सिल्वर टेक्सचर्ड डॉयल देखने में बहुत बढ़िया लगता है। स्टाइलिश लुक के साथ-साथ एलिगेंट भी लगना चाहती हैं तो यह Women Watch आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसका लेआउट भी अच्छा है। इसमें क्वार्ट्ज मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से यह सही और सटीक टाइम दिखाने में कारगर है। 

    कैसे स्टाइल करें?

    इस लाइटेवेट घड़ी को आप ब्लैक ड्रेस, काले रंग के सूट या साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

    01
  • Sonata Pankh Quartz Analog Gold Metal Strap Watch

    कई लोगों की स्किन अंडरटोन के हिसाब से उनके ऊपर गोल्डन कलर की ज्वेलरी या घड़ी बहुत अच्छी लगती है। ऐसे में आप अगर गोल्ड मेटल स्ट्रैप वाली वॉच लेना चाहती हैं तो सोनाटा की घड़ी का चुनाव अपने लिए कर सकती हैं। मोरपंख डिजाइन का इसका डॉयल काफी स्टाइलिश लगता है। डॉयल के ऊपर सिर्फ चार डॉट मार्कर लगे हैं, जो घंटे को दर्शाते हैं। इसकी स्ट्रैप बैंगल जैसी है। 

    कैसे स्टाइल करें?

    गोल्डन रंग की इस घड़ी को आप पारंपरिक कपड़ों के साथ पहन सकती हैं। फेस्टिवल सेलिब्रेशन में इसे कैरी कर सकती हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sonata SFAL Analog Silver Dial Women's Watch

    डिजिटल या स्मार्टवॉचेस पहनकर ऊब चुकी हैं तो सोनाटा कंपनी की एनालॉग वॉच को चुन सकती हैं। इसे आप रोजाना पहनने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। यह Analog Watch काफी मजबूत और टिकाऊ है क्योंकि यह स्टेनलेस स्टील की बनी है। चौकोर डॉयल वाली यह घड़ी क्लासी लगती है। 

    कैसे स्टाइल करें?

    फॉर्मल आउटफिट के साथ ऑफिस या मीटिंग में इसे पहनकर जा सकती हैं।

    03
  • Sonata Linnea Quartz Analog Rose Gold Watch

    गोल्डन और सिल्वर रंग की घड़ियों के अलावा रोज गोल्ड कलर की वॉच भी काफी अच्छी लगती है। स्टाइलिश दिखने वाली यह वॉच काले रंग में अमेजन पर उपलब्ध है। इसके डॉयल पर फ्लोरल डिजाइन बना हुआ है। साथ ही चमकदार स्टोन्स भी लगे हुए हैं, जो टाइम बताते हैं। पानी की छींटे पड़ने पर यह आसानी से खराब नहीं होती है इसलिए आप इसे रोजाना पहन सकती हैं। हालांकि, स्विमिंग के दौरान इसे नहीं पहना जा सकता है। 

    कैसे स्टाइल करें?

    आप डेनिम, निटवियर, व्हाइट या हल्के रंग के आउटफिट्स के साथ इसे पहन सकती हैं।


    04
  • Sonata Poze 8 Quartz Analog Watch with Pink Dial

    अगर आपके पास बढ़िया डिजाइन्स वाली घड़ियों का कलेक्शन है तो आप उसमें इस Sonata Watch को भी शामिल कर सकती हैं। इस Sonata Watch का यूनिक डिजाइन वाला गुलाबी रंग का डॉयल प्रीमियम और स्टाइलिश लुक के लिए अच्छा है। यह काफी मजबूत है और साथ ही लाइटवेट भी है। 

    कैसे स्टाइल करें?

    कैजुअल ड्रेस के साथ इसे पेयर कर सकती हैं। आप जीन्स-टॉप के साथ ट्रैवलिंग करते वक्त या दोस्तों के साथ कैफे जाने के लिए इसे पहन सकती हैं।


    05

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इसी तरह के और लेख। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • महिलाओं के लिए कौन से ब्रांड की घड़ियां अच्छी रहती हैं?
    +
    अगर आप एनालॉग घड़ियां पहनना चाहती हैं तो Sonata ब्रांड की घड़ियों का चयन कर सकती हैं। यह मजबूत और टिकाऊ होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगती हैं।
  • क्वार्ट्ज मैकेनिज्म क्या होता है?
    +
    यह घड़ियों में मौजूद एक इलेक्ट्रोनिक टाइम कीपिंग सिस्टम होता है। जो बैटरी और छोटे से ट्यूनिंग-फोर्क आकार के सिलिकॉन डाइऑक्साइड यानी क्वार्ट्ज क्रिस्टल की मदद से सटीक टाइम बताता है।
  • महिलाओं के लिए सोनाटा की एनालॉग घड़ियां किन रंगों में मिल सकती हैं?
    +
    सिल्वर, गोल्डन कलर के अलावा पिंक, रोज गोल्ड और काले रंग की सोनाटा की घड़ियां मिल सकती हैं। जिन्हें हर तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
  • सोनाटा की घड़ियों की क्या खूबी होती है?
    +
    सोनाटा कंपनी की घड़ियां मजबूत और टिकाऊ होती हैं। साथ ही यह लाइटवेट भी होती हैं। इनके लुक की बात की जाए तो वो भी काफी क्लासी होता है।