मॉडर्न दुल्हनिया को पसंद आएंगे ये खूबसूरत Chuda Set: लहंगे के साथ बिठाएं परफेक्ट तालमेल

अपने लहंगे के साथ कौन-सा चूड़ा पहनें ये आप अभी तक सोच रही हैं? यहां देखें 5 खूबसूरत ब्राइडल चूड़ा सेट्स जो आपके लहंगे के साथ आसानी से मैच कर जाएंगे और आपके खास दिन को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।
मॉडर्न दुल्हन के लिए ब्राइडल चूड़ा सेट्स
मॉडर्न दुल्हन के लिए ब्राइडल चूड़ा सेट्स

शादी के दिन हर लड़की चाहती है कि उसका लुक खूबसूरत होने के साथ-साथ थोड़ा अलग और स्टाइलिश भी नजर आए। ऐसे में ब्राइडल चूड़ा आपके पूरे लुक को और खास बनाने में मदद कर सकता है। अगर आपका लहंगा ट्रेडिशनल और चूड़ा मॉडर्न स्टाइल का हो, तो दोनों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन आपके ब्राइडल लुक को एक शानदार टच दे सकता है। यहां आपको 5 अलग-अलग डिजाइन में आने वाले चूड़ा सेट्स के विकल्प दिए गए हैं जो नए जमाने की दुल्हनिया को खूब भा रहे हैं। इन्हें आप अपने लहंगे से मैच करके चुन सकती हैं, जैसे अगर आपने लाल या मैरून लहंगा चुना है, तो क्लासिक लाल चूड़ा हमेशा खूबसूरत लगता है। वहीं पेस्टल, पिंक या पीच लहंगे के साथ पर्ल, गोल्डन या हल्के रंगों वाला चूड़ा सेट आकर्षक लुक देने में मदद करेगा। वहीं, जिन दुल्हनों को थोड़ा ग्लैमरस अंदाज पसंद है, वे कुंदन, स्टोन या गोल्ड डिटेलिंग वाले चूड़ा सेट भी चुन सकती हैं।

देखें 5 खूबसूरत ब्राइडल चूड़ा सेट्स यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • NMII Designer Red Chuda Set For Bridal Women

    शादी का दिन नजदीक आ रहा है लेकिन लहंगे के साथ चूड़ा मैच नहीं हो पा रहा है, तो चिंता छोड़िए। यह लाल और सिल्वर रंग का चूड़ा आपके लिए सही रहेगा जिसमें बारीक और चमकदार अमेरिकन डायमंड स्टोन की नक्काशी की गई है, जिससे आपकी कलाई खूबसूरत दिखने के साथ-साथ आपको एक शाही लुक भी मिल सकता है। इसे आसानी से ब्रासलेट की तरह पहना जा सकता है। इसमें कुल 28 बैंगल्स शामिल है और साथ ही, इसमें इस्तेमाल किया गया मटेरियल और स्टोन की सेटिंग काफी मजबूत है, जिससे इसके पत्थर जल्दी नहीं निकलते और रंग फीका नहीं पड़ेगा।

    किस तरह के लहंगे के साथ बढ़िया लगेगा?

    • अगर आपके लाल लहंगे पर सिल्वर, सितारा, गोटा-पत्ती या डायमंड वर्क किया गया है, तो यह चूड़ा उसके साथ परफेक्ट मैच करेगा। इसके अलावा, गहरे लाल या वेलवेट मैरून लहंगे के साथ भी शाही लुक दे सकता है।
    01
  • LAVAZZA Premium Gold Plated Metal Latkan Bridal Chuda Set for Women

    अगर आपको शादी वाले दिन हैवी लुक चाहिए तो इस चूड़ा सेट को चुन सकती हैं जिसमें कुल 74 चूड़ियां शामिल हैं, जो दोनों हाथों में पहनने पर भरा हुआ और पारंपरिक पंजाबी ब्राइडल लुक दे सकता है। यह चूड़ा सेट उच्च गुणवत्ता वाले गोल्ड-प्लेटेड मेटल बेस से बना है, जिससे यह Bangle Set लंबे समय तक खराब नहीं होगा। इसपर किए गए अमेरिकन डायमंड और मोती का काम दूर से ही चमकने का काम करते हैं जिससे वरमाला के समय आपकी फोटो काफी सुंदर आएगी। आपको बता दें, इसमें लटकन भी दिया गया है, जो चूड़े में लटकते हुए हाथों को एक मॉडर्न टच दे सकते हैं।

    किस तरह के लहंगे के साथ बढ़िया लगेगा?

    • अगर लहंगे में ऑल-ओवर गोल्डन सीक्विंस, आरी वर्क या भारी जरदोज़ी का काम किया गया है, तो चूड़े की गोल्ड प्लेटिंग लहंगे की कढ़ाई के साथ पूरी तरह से मेल खा सकती हैं और आपको एक दम पंजाबी दुल्हन की तरह दिखा सकते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • AMCM RAJASTHANI TRADITIONAL MULTICOLOUR BRIDAL CHUDA

    जयपुर या जोधपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का प्लान बना रही हैं तो भला चूड़ा वहां से अलग कैसे हो सकता है। राजस्थानी स्टाइल में बना हुआ यह चूड़ा शादी वाले दिन आपको शाही रजवाड़ी लुक देने में मदद करेगा जो आपकी खूबसूरती को अधिक बढ़ा सकता है। इस सेट में बारीक और चमकदार कुंदन का काम किया गया है, जो चूड़े को काफी हैवी दिखा रहे हैं लेकिन असल में यह प्लास्टिक से बना हुआ है जिससे पहनने में काफी हल्का रहेगा और आप आराम से इसे पहन कर सारे रस्म कर सकती हैं। आपको बता दें, इसमें लाल, हरा, पीला और सुनहरे जैसे मल्टीकलर शेड्स शामिल हैं, जिससे यह लगभग हर रंग की ब्राइडल ड्रेस के साथ यह मैच हो जाएगा।

    किस तरह के लहंगे के साथ बढ़िया लगेगा?

    • अगर आप मल्टीकलर वाला लहंगा पहन रही हैं तो यह उसके साथ पूरी तरह मैच हो जाएगा। इसके अलावा राजस्थानी बांधनी या गोटा-पत्ती लहंगा के साथ भी यह सेट खूब जंचेगा।
    03
  • ZULKA Latest Metal Bangles Silver Chuda Set For Bridal Women

    कियारा आडवाणी के शादी की फोटो में वे गुलाबी रंग की चूड़ा पहनें नजर आ रही हैं। आजकल की Gen Z लड़कियां भी अपनी शादी में कुछ ऐसा ही हल्का पहनना चाहती हैं। ऐसे में आप मेटल से बने हुए इस चूड़ा सेट को चुन सकती हैं जो हल्के गुलाबी और सिल्वर रंग के कॉम्बिनेशन के साथ आता है। वहीं, मेटल की वजह से पहनने में भी यह Bridal Chura काफी हल्का रहेगा। इसमें प्रीमियम सिल्वर प्लेटिंग के साथ अमेरिकन डायमंड लगे हैं, जो रात के फंक्शन और फोटोग्राफी में बेहतरीन चमक देने का काम करेंगे। वहीं, इस सेट में कुल 74 पीस मिलते हैं जिसमें पतली चूड़ियां और कड़े डिज़ाइन शामिल हैं, जिससे हाथ पूरी तरह से भरा-भरा और आकर्षक दिखेगा।

    किस तरह के लहंगे के साथ बढ़िया लगेगा?

    • आजकल ऑफ-व्हाइट या आइवरी लहंगों का काफी ट्रेंड है। ऐसे लहंगों के साथ ये पिंक और सिल्वर चूड़ा शाही लुक देने में मदद करेगा। साथ ही, अगर आपका लहंगा बेबी पिंक, पीच, मिंट ग्रीन या लैवेंडर कलर का है, तो भी यह चूड़ा उसके साथ परफेक्ट मैच करेगा।
    04
  • Suprimo fashion Bangles Bridal Wedding Plastic Punjabi Chuda Bangles Set For Women & Girls

    अगर आप अपनी शादी में पंजाबी लुक चाहती हैं तो पंजाबी डिजाइन वाले इस सेट को चुना जा सकता है जो लाल और हरे रंग में आता है और पहनने पर आपको काफी मनमोहक दिखा सकता है। उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक से बने होने के कारण यह वजन में काफी हल्का होता है। इसे शादी के दौरान और शादी के बाद लंबे समय तक पहनना बहुत आसान और आरामदायक रहेगा। सेट के दोनों तरफ और बीच-बीच में सुंदर कड़े दिए गए हैं, जो लाल और हरी चूड़ियों की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। वहीं, प्लास्टिक और एक्रिलिक बेस की वजह से इसका रंग जल्दी फीका नहीं पड़ता और चूड़ियों की चमक लंबे समय तक बरकरार रहेगी। 

    किस तरह के लहंगे के साथ बढ़िया लगेगा?

    • आजकल गहरे हरे रंग के लहंगे बहुत ट्रेंड में हैं। हरे रंग के लहंगे के साथ लाल-हरे रंग का यह चूड़ा एक शानदार लुक देने में मदद करेगा। वहीं, जिस लहंगे में रेड, ग्रीन और गोल्डन रंगों का कॉम्बिनेशन हो, उसके साथ भी यह चूड़ा बिल्कुल घुल-मिल जाएगा।
    05

इन्हें भी पढ़ें 

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें फैशन से जुड़े अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लहंगे के साथ ब्राइडल चूड़ा कैसे चुनें?
    +
    लहंगे के साथ चूड़ा चुनते समय उसके रंग, एम्ब्रॉयडरी और ज्वेलरी को ध्यान में रखना चाहिए। अगर लहंगा हैवी वर्क वाला है, तो आप थोड़ा सिंपल चूड़ा चुन सकती हैं। वहीं सिंपल लहंगे के साथ कुंदन, स्टोन या गोल्ड डिटेलिंग वाला चूड़ा आपके लुक को और खूबसूरत बना सकता है।
  • लाल लहंगे के साथ किस रंग का चूड़ा अच्छा लगेगा?
    +
    लाल लहंगे के साथ पारंपरिक लाल चूड़ा सबसे क्लासिक विकल्प माना जाता है। इसके अलावा लाल और गोल्डन, लाल और मैरून या लाल के साथ हल्की स्टोन डिटेलिंग वाला चूड़ा भी खूबसूरत लग सकता है। अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का संगम चाहती हैं, तो गोल्डन लटकन वाला चूड़ा चुन सकती हैं।
  • पेस्टल लहंगे के साथ किस तरह का चूड़ा पहनना चाहिए?
    +
    पेस्टल पिंक, पीच, लैवेंडर या लाइट ग्रीन जैसे लहंगों के साथ हल्के और सॉफ्ट शेड्स वाला चूड़ा खूबसूरत लगेगा। पर्ल, गोल्डन डिटेलिंग या हल्के स्टोन वाला चूड़ा पेस्टल लहंगे को एक आकर्षक और मॉडर्न लुक दे सकता है।
  • मॉडर्न ब्राइड्स के लिए कौन से चूड़ा डिज़ाइन ट्रेंड में हैं?
    +
    आजकल मॉडर्न ब्राइड्स पारंपरिक लाल चूड़े के साथ-साथ कुंदन, पर्ल, स्टोन, गोल्डन डिटेलिंग और मिनिमल डिज़ाइन वाले चूड़े भी पसंद कर रही हैं। पर्सनलाइज्ड चूड़ा और लहंगे की डिटेलिंग से मिलता-जुलता डिजाइन भी ब्राइडल लुक में एक खास टच जोड़ सकता है।