बांध लें मनमोहक कमरबंद! बदल जाएगा साड़ी और लहंगे का लुक

चाहे साड़ी हो या लहंगा, अगर आप अपने ट्रेडिशनल फैशन में चार चांद लगाना चाहती हैं तो इनके साथ आकर्षक डिजाइन वाले कमरबंद आजमाएं, जिनके 5 विकल्प यहां उपलब्ध हैं। ये आपकी हर अदा को निखारने में मदद करेंगे।
आकर्षक कमरबंद डिजाइन
आकर्षक कमरबंद डिजाइन

त्योहारों का मौसम आते ही हर कोई अपने एथनिक लुक को खास बनाने की तैयारी करने लगता है। साड़ी हो या लहंगा, सही ज्वेलरी पूरे आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। ऐसे में कमरबंद एक ऐसा एक्सेसरी है, जो आपके ट्रेडिशनल लुक को शाही बनाने का काम करता है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां 5 बढ़िया Kamarband के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें करवा चौथ से लेकर दिवाली और छठ पूजा में भी पहनने के लिए चुना जा सकता है। इनमें आपको गोल्डन डिजाइन वाले कमरबंद से लेकर कुंदन, मोती और स्टोन वर्क वाले विकल्प तक मिल जाएंगे। एडजेस्टेबल फिटिंग के साथ आने की वजह से आराम से किसी भी कमर साइज़ की महिला इन्हें पहन सकती हैं और अपने कमर की शोभा बढ़ा सकती हैं। 

देखें 5 खूबसूरत विकल्प यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • WomenSky Traditional Gold Polished Kamarpatta for Women

    दिनों-दिन सोने-चांदी का भाव आसमान छूने लगा है। ऐसे में अगर आप गोल्ड के कमरबंद नहीं ले पा रही हैं तो यह गोल्ड प्लेटेड कमरबंद चुन सकती हैं। बोहो डिज़ाइन में आने वाला यह कमरबंद न केवल पारंपरिक भारी साड़ियों और लहंगों पर फबता है, बल्कि फ्यूजन या इंडो-वेस्टर्न एथनिक आउटफिट्स पर भी खूबसूरत लगेगा। इसमें मौजूद एडजेस्टेबल चेन की वजह से आप इसे अपने कमर के हिसाब से आसानी से फिट कर सकती हैं। देखा जाए तो अक्सर भारी पारंपरिक आभूषणों को लंबे समय तक पहनना मुश्किल होता है। यह वेस्ट चेन हल्की और टिकाऊ मटेरियल से तैयार की गई है, जिससे आप इसे शादी या फंक्शन में बिना किसी परेशानी या दर्द के पूरे दिन आसानी से पहन सकती हैं।

    खास बातें 

    • मटेरियल - अलॉइ 
    • मेटल - अलॉइ 
    • जेम टाइप - नो जेमस्टोन
    01
  • I Jewels Gold Plated Traditional Adjustable Boho Waist Chain

    पारंपरिक गोल्ड पॉलिश और मल्टीकलर मोतियों के साथ आने वाला यह कमरबंद आपके साड़ी और लहंगा के साथ खूब जँचेगा और आपको शादी-ब्याह से लेकर त्योहार के समय में भी सबसे अलग दिखाने का काम करेगा। वहीं, अगर आपको इसे फिटिंग की टेंशन हो रही हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस Waist Chain की लंबाई 103 सेमी तक एडजस्टेबल है। साथ ही, इसमें अतिरिक्त हुक भी दी गई होती है, जिससे हर साइज की महिलाएं या लड़कियां अपनी सुविधा और कमर के माप के अनुसार इसे आसानी से टाइट या ढीला कर सकती हैं। हाई-क्वालिटी अलॉइ मटेरियल से बने होने की वजह से यह काफी टिकाऊ होता है जिससे यह लंबे समय तक नया जैसा बना रहेगा।

    खास बातें 

    • मटेरियल - गोल्ड प्लेटेड 
    • मेटल - गोल्ड प्लेटेड 
    • जेम टाइप - पर्ल
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Shining Diva Fashion Belts for Women and Girls Stylish Kamarbandh

    अपने साड़ी और लहंगे के साथ मॉडर्न स्टाइल का तड़का लगाना है तो इस कमरबंद को बांध सकती हैं जो बेल्ट डिजाइन में आता है। यह आपके साधारण-सी साड़ी को भी इंडो-वेस्टर्न लुक में बदलने का काम करेगा। जहां पारंपरिक कमरबंद काफी भारी होते हैं, वहीं यह वेस्ट बेल्ट काफी हल्की होती है जो एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह से काम करती है। इसे साड़ी और लहंगे के अलावा गाउन या ड्रेप्ड ड्रेसेस पर भी आसानी से पहना जा सकता है। इसे कमर पर बांधने से यह प्लेट्स और पल्लू को अपनी जगह पर फिक्स रखने में भी मदद करती है, जिससे लंबे समय तक साड़ी में आप बेफिक्र होकर चल सकती हैं।

    खास बातें 

    • मटेरियल - गैर-कीमती धातु
    • मेटल - नो मेटल 
    • जेम टाइप - नो जेमस्टोन
    03
  • Handicraft Kottage Diamond And Pearl Inspired Waist Chain Traditional

    साड़ी या लहंगे का पल्लू बार-बार फिसलना महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या होती है। यह कमर बेल्ट आपकी साड़ी के पल्लू या लहंगे की चुन्नी को कसकर बांधे रखने में मदद करेगी, जिससे आपको पूरे दिन या किसी फंक्शन में डांस के दौरान पल्लू संभालने की चिंता नहीं होगी और आप कम्फर्टेबल महसूस कर पाएंगी। खूबसूरत कुंदन और डायमंड-स्टाइल स्टोन की चमक और मोतियों की क्लासिक सुंदरता का सटीक संतुलन इस Waist Belt को काफी आकर्षक बनाता है जो आपके कमर की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगी। यह कॉम्बिनेशन पारंपरिक ज्वेलरी के साथ-साथ मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पर भी बेहद आकर्षक लग सकता है।

    खास बातें 

    • मटेरियल - ब्रास 
    • मेटल - ब्रास 
    • जेम टाइप - नो जेमस्टोन
    04
  • VAMA FASHIONS 18K Gold Plated Antique Anti Tarnish Lakshmi Laxmi Devi Vaddanam Waist Belt Kamarband

    अगर आप आने वाले त्योहारों जैसे दिवाली, करवा चौथ या छठ पूजा में अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के लुक को निखारना चाहती हैं, तो इस कमरबंद को पहनना एक बढ़िया आइडिया हो सकता है। बता दें, इस कमरबंद के मुख्य केंद्र पर माँ लक्ष्मी का सुंदर एंटीक डिज़ाइन बना हुआ है। जब आप इसे साड़ी या लहंगे के साथ पहनेंगी, तो यह न केवल एक रॉयल और भव्य लुकदेगा, बल्कि आपके पूरे पहनावे को पारंपरिक टच भी प्रदान करेगा। 18K गोल्ड प्लेटेड वाला यह कमरबंद आपको बिल्कुल असली सोने के आभूषणों जैसा शाही लुक देने में मदद करेगा। वहीं, एंटी-टार्निश होने की वजह से यह काला नहीं पड़ेगा और हमेशा आपकी कमर और बॉडी के शेप को निखारने का काम करेगा। 

    खास बातें 

    • मटेरियल - मेटल 
    • मेटल टाइप - नो मेटल 
    • क्लैस्प टाइप - लॉबस्टर क्लॉ
    05

इन्हें भी पढ़ें 

स्टाइल स्ट्रीट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य फैशन से जुड़े हुए लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • साड़ी के साथ किस तरह का कमरबंद अच्छा लगता है?
    +
    साड़ी के साथ पतला और आकर्षक कमरबंद काफी खूबसूरत लगता है। गोल्डन, कुंदन या मोती वाला डिजाइन खासतौर पर फेस्टिव और ट्रेडिशनल लुक को निखार सकता है। लेकिन आपको अगर भारी पहनना है तो आप साउथ इंडियन डिजाइन वाले कमरबंद भी चुन सकती हैं।
  • क्या लहंगे के साथ कमरबंद पहना जा सकता है?
    +
    आमतौर पर, लहंगे के साथ कमरबंद बहुत खूबसूरत लगता है। खासकर हैवी एम्ब्रॉयडरी या स्टोन वर्क वाले लहंगे के साथ कमरबंद आपके पूरे लुक को रॉयल टच दे सकता है।
  • फेस्टिव सीजन के लिए कौन-सा कमरबंद चुनना चाहिए?
    +
    फेस्टिव मौकों के लिए कुंदन, पर्ल, गोल्ड-टोन या स्टोन वर्क वाले कमरबंद अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इन्हें अपने आउटफिट की ज्वेलरी से मैच करके पहनना बेहतर रहेगा। आप इन्हें साड़ी और लहंगों के अलावा, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं।
  • क्या सिंपल साड़ी के साथ हैवी कमरबंद पहना जा सकता है?
    +
    अगर आपकी साड़ी काफी सिंपल है, तो हैवी कमरबंद आपके लुक में स्टेटमेंट टच जोड़ सकता है। इससे आउटफिट ज्यादा आकर्षक नजर आएगा और आपके लुक में चार चांद लग सकता है।