₹2,000 के अंदर पुरुषों के लिए किफायती Badminton Shoes: कोर्ट पर पाएं शानदार ग्रिप और परफॉर्मेंस

₹2,000 के अंदर बैडमिंटन शूज में नॉन मार्किंग आउटसोल, कुशनिंग, ग्रिप और हल्का डिजाइन जैसे फीचर मिलते हैं। इस बजट में Nivia, Hundred, Yonex और Vector X के कई मॉडल उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत और डिजाइन अलग हैं।
पुरुषों के लिए ₹2,000 से कम कीमत वाले किफायती बैडमिंटन शूज़
पुरुषों के लिए ₹2,000 से कम कीमत वाले किफायती बैडमिंटन शूज़

बैडमिंटन कोर्ट पर तेज मूवमेंट, अचानक रुकना और बार-बार साइड चेंज करना आम है। इसलिए ₹2,000 के अंदर आने वाले बैडमिंटन शूज में सिर्फ कम कीमत देखना काफी नहीं है। नॉन मार्किंग आउटसोल इनडोर कोर्ट पर पकड़ के लिए जरूरी फीचर है, जबकि कुशनिंग जंप और लंज के दौरान पैरों पर पड़ने वाले झटकों को संभालने में मदद करती है। अमेज़न पर अभी इस बजट में Nivia, Hundred, Yonex और Vector X जैसे ब्रांड के कई विकल्प मिल रहे हैं। कुछ मॉडल्स में हेक्सागोनल सोल, EVA या फोम कुशनिंग और हल्का अपर मिलता है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें 2,000 रूपये के अंदर आने वाले 5 बढ़िया बैडमिंटन शूज विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Nivia Flash 2.0 Badminton Shoes for Men

    कोर्ट पर असली फर्क तब पड़ता है जब गेम तेजी से बदलता है

    • बैडमिंटन में एक शॉट के बाद अगली जगह तक पहुंचने के लिए पैर को आगे, पीछे और साइड में तुरंत जाना पड़ता है। ऐसे में जूते की पकड़ सिर्फ आराम की बात नहीं रहती। हेक्सागोनल हेरिंगबोन आउटसोल कोर्ट पर ग्रिप देता है और तेजी से साइड बदलने समय जमीन पर ग्रिप बनाए रखता है।
    • मैच लंबा हो तो हर मूवमेंट का असर पैरों पर भी आता है। अंदर NR EVA कुशनिंग कदमों को सॉफ्ट सपोर्ट देती है, जबकि मेश अपर पैरों के आसपास हवा बनाए रखने में मदद करता है। टो एरिया पर अतिरिक्त स्टिचिंग भी दी गई है, जो आगे से होने वाली हलचल में सपोर्ट बढ़ाती है।
    01
  • Hundred Raze Badminton Shoes

    जब खेलते समय पैर रुकने के बजाय तुरंत आगे के मूव पर ध्यान दें

    • बैडमिंटन में असली चुनौती शटल तक पहुंचने के बाद नहीं, अगले मूव के लिए तुरंत तैयार होने में है। आगे की ओर भागना, अचानक रुकना और फिर साइड में निकलना लगातार पैरों पर दबाव डालता है। इन Non Marking Shoes में X-कुशन और सपोर्ट प्लेट वाला मल्टी लेयर सोल उछलते-कूदते समय लगने वाले झटकों को संभालने और पैर को सपोर्ट देने के लिए बनाया गया है।
    • पैरों की फास्ट मूवमेंट में सिर्फ कुशनिंग काफी नहीं होती। एक्टिव ग्रिप रबर आउटसोल कोर्ट पर पकड़ देता है, जबकि Toe Assist आगे के हिस्से को सपोर्ट करता है। इसका नॉन मार्किंग सोल इनडोर कोर्ट के लिए बनाया गया है, इसलिए बैडमिंटन के साथ स्क्वैश और टेबल टेनिस जैसे गेम्स भी आसानी से खेले जा सकते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Boldfit Badminton Shoes for Men

    मैच में जीत सिर्फ बढ़िया शॉट से नही, पैरों की मूवमेंट से होती है

    • बैडमिंटन में शटल के पीछे दौड़ना आसान काम है। असली काम तब शुरू होता है जब एक ही रैली में आगे जाना, अचानक रुकना और साइड में निकलना पड़े। ऐसे में पैरों के लिए इन Boldfit शूज का एंटी स्किड सोल और मजबूत ग्रिप पर जोर देता है, ताकि तेज मूवमेंट के दौरान पैर कोर्ट पर पकड़ बनाए रखें। इसका नॉन मार्किंग रबर सोल इनडोर कोर्ट के लिए बनाया गया है।
    • लंबे गेम में पैरों का गर्म और भारी होना भी खेल बिगाड़ सकता है। यहां ब्रीदेबल मेश अपर और हल्की पैडिंग काम आती है, जो वजन कम रखते हुए पैरों को हवा देती है।
    03
  • YONEX Badminton Shoes HY ULTRAi

    कोर्ट पर तेज स्टेप्स तभी काम आएंगे जब पैर सही जगह टिकें

    • बैडमिंटन में एक शॉट के बाद शरीर को तुरंत अगली दिशा में ले जाना पड़ता है। यही वह पल है जहां जूते की पकड़ खेल का हिस्सा बन जाती है। इन Yonex Shoes में हेक्सा ग्रिप सोल का हेक्सागोनल पैटर्न इंडोर कोर्ट पर ट्रैक्शन देने के लिए बनाया गया है, जिससे आगे बढ़ने, रुकने और साइड बदलने के दौरान पकड़ बनी रहती है।
    • फिर बात आती है उस लगातार फुटवर्क की, जो पूरे गेम में पैरों से काम करवाता है। ट्रू-शेप फिट पैर के आगे वाले हिस्से को स्नग रखता है, जबकि ट्रू-कुशनिंग लैंडिंग के झटके को संभालने के लिए दिया गया है। 
    04
  • Vector X Ranger Synthetic Leather + Mesh Badminton/Court Shoes

    कोर्ट पर पैर वहीं टिकें, जहां से अगला शॉट लेना हो

    • बैडमिंटन में कई बार शटल तक पहुंचना मुश्किल नहीं होता, मुश्किल होता है वहां से तुरंत वापस लौटना। आगे की लंज के बाद साइड में निकलना और फिर अगले शॉट के लिए तैयार होना लगातार ग्रिप मांगता है। इन Vector शूज का नॉन मार्किंग क्रेप रबर आउटसोल सबसे अहम भूमिका निभाता है, जो इंडोर कोर्ट पर ट्रैक्शन और स्लिप रेजिस्टेंस के लिए बनाया गया है।
    • पैरों को तेजी से चलाने के साथ पैर को स्थिर रखना भी जरूरी है। प्री मोल्डेड हील काउंटर एड़ी को सुरक्षित फिट देता है, जबकि EVA सॉकलाइनर लैंडिंग के दौरान कुशनिंग देता है। ऊपर सिंथेटिक लेदर और मेश का मेल रखा गया है।
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹2,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेज़न पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹2,000 के अंदर बैडमिंटन शूज में क्या देखना चाहिए?
    +
    इस बजट में नॉन मार्किंग आउटसोल, कोर्ट ग्रिप, कुशनिंग और सही फिट पर ध्यान देना चाहिए। तेज लंज और साइड चेंज करने के दौरान आउटसोल की पकड़ और जूते का स्थिर फिट खास महत्व रखते हैं।
  • बैडमिंटन शूज में नॉन मार्किंग सोल क्यों जरूरी है?
    +
    नॉन मार्किंग सोल इनडोर कोर्ट की सतह पर निशान छोड़ने से बचाने के लिए बनाया जाता है। इसके साथ रबर आउटसोल कोर्ट पर तेजी से इधर-उधर जानें और मूवमेंट के दौरान जरूरी पकड़ देने में मदद करता है।
  • बैडमिंटन शूज में कुशनिंग क्यों जरूरी है?
    +
    बैडमिंटन में लगातार लंज, जंप और अचानक रुकने की जरूरत पड़ती है। मिडसोल की कुशनिंग इन मूवमेंट के दौरान पैरों पर पड़ने वाले झटकों को संभालने में मदद करती है।
  • क्या रनिंग शूज बैडमिंटन के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
    +
    रनिंग शूज मुख्य रूप से आगे की दिशा में दौड़ने के लिए बनाए जाते हैं, जबकि बैडमिंटन में साइड मूवमेंट और अचानक दिशा बदलना ज्यादा होता है। इसलिए बैडमिंटन के लिए बने नॉन मार्किंग कोर्ट शूज ज्यादा उपयुक्त डिजाइन देते हैं।