अगर आप दौड़ना शुरू करना चाहते हैं या अपनी रोजाना की रनिंग को ज्यादा आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो सही Running Shoes चुनना जरूरी है। Nike और PUMA जैसे ब्रांड अलग-अलग जरूरतों के लिए जूते पेश करते हैं, जिनमें कुशनिंग, ग्रिप, वजन और ऊपरी हिस्से की हवा लेने की क्षमता जैसे फीचर्स अलग हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, Nike Pegasus सीरीज में ReactX फोम और Air Zoom यूनिट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि PUMA की Velocity NITRO सीरीज में NITROFOAM कुशनिंग और PUMAGRIP आउटसोल मिलता है। इस लेख में हम नाइकी और प्यूमा के 6 पुरुषों के रनिंग शूज के विकल्पों पर नजर डालेंगे, ताकि बिगन रनर, नियमित दौड़ने वाले और फिटनेस पसंद करने वाले लोग अपनी जरूरत के अनुसार सही जूते चुन सकें।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अलग-अलग फिट लोगों के लिए नाइकी और प्यूमा के 6 बढ़िया शूज विकल्प।
Nike Mens Downshifter 14 Running Shoes
दौड़ने की शुरुआत कर रहे हैं, तो कदमों को दें सहज साथ
- अगर आप रोज थोड़ी दौड़ लगाकर अपनी फिटनेस बेहतर करना चाहते हैं, तो ऐसे जूते चुनना जरूरी है जो पैरों को आराम दें और फिट भी बने रहें। Nike Downshifter 14 में खुली बनावट वाला मेश अपर दिया गया है, जिससे पैरों तक हवा पहुंचने में मदद मिलती है। इसका फोम मिडसोल हर कदम पर कुशनिंग देता है।
- जूते के बीच वाले हिस्से में इंटरनल फिट बैंड भी है, जो पैर को अपनी जगह थामने में मदद करता है। ये खूबियां इसे शुरुआती रनर्स और रोजमर्रा की छोटी दौड़ के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनाती हैं।
01
Puma Mens Galaxis Pro Running Shoe
रोज की रनिंग के लिए कुशनिंग और ग्रिप का मेल
- अगर आपकी दौड़ में पार्क के चक्कर और सड़क पर डेली रन शामिल हैं, तो PUMA Galaxis Pro एक स्पोर्टी विकल्प है। इसका मेश अपर पैरों तक हवा पहुंचने में मदद करता है, जबकि PROFOAM Lite मिडसोल दौड़ते समय कुशनिंग देता है।
- नीचे दिया गया PROTREAD रबर आउटसोल अलग-अलग सतहों पर पकड़ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका ब्लैक और लाइम रंगों वाला कॉम्बिनेशन भी इसे आकर्षक लुक देता है। ये खूबियां इसे नियमित ट्रेनिंग और फिटनेस रूटीन में शामिल करने के लिए उपयोगी बनाती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Nike Mens Revolution 8 Running Shoes
वॉकिंग और हल्की रनिंग के बीच संतुलन बनाएं
- फिटनेस की शुरुआत में हर दिन तेज दौड़ लगाना जरूरी नहीं होता। कभी तेज चाल से चलना और कभी हल्की रनिंग करना भी रूटीन का हिस्सा हो सकता है। Nike Revolution 8 में मेश अपर दिया गया है, जो पैरों को हवादार रखने में मदद करता है। इसका फोम मिडसोल कदमों पर कुशनिंग देता है।
- इसके फोरफुट फ्लेक्स ग्रूव्स पैर को आगे की ओर मोड़ने में लचीलापन देते हैं। यह डिजाइन वॉकिंग और रोज की हल्की रनिंग के लिए सहज अनुभव बनाने में मदद कर सकता है।
03
Puma Men ForeverRun Nitro Knit Running Shoe
डेली रनिंग में आराम के साथ स्टेबलिटी भी जरूरी है
- जब दौड़ना आपकी दिनचर्या बन जाए, तो सिर्फ कुशनिंग नहीं, कदमों को स्थिर रखने वाली बनावट भी मायने रखती है। इन PUMA Running Shoes में नाइट्रो फोम मिडसोल दिया गया है, जो हल्के वजन में कुशनिंग और रिस्पॉन्सिवनेस देने के लिए बनाया गया है।
- इसका RUNGUIDE सिस्टम कदमों के दौरान पैर को सही दिशा में रखने में मदद करता है, जबकि PUMAGRIP रबर आउटसोल पकड़ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कॉम्बिनेशन उन रनर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें नियमित ट्रेनिंग के दौरान अतिरिक्त गाइडेंस चाहिए।
04
Nike Mens Pegasus 42 Running Shoes
रोज की दौड़ में हर कदम के साथ पाएं एनर्जी का एहसास
- जो रनर्स नियमित दूरी तय करते हैं, उनके लिए ऐसा जूता उपयोगी होता है जो कुशनिंग और आगे बढ़ने का एहसास साथ दे। Nike Pegasus 42 में फुल लेंथ Air Zoom यूनिट दी गई है, जो एड़ी से पंजे तक रिस्पॉन्सिव राइड देने के लिए डिजाइन की गई है।
- इसके ReactX फोम मिडसोल से कुशनिंग मिलती है, जबकि अपडेटेड मेश अपर पैरों को हवादार रखने में मदद करता है। फोरफुट और टो बॉक्स में पहले से ज्यादा जगह देने वाला फिट इसे रोज की सड़क पर दौड़ के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है।
05
Puma Mens Magmax Nitro Running Shoe
लंबी दूरी की रनिंग में कुशनिंग को दें प्राथमिकता
- अगर आपको दौड़ते समय पैरों के नीचे ज्यादा कुशनिंग पसंद है, तो PUMA MagMax NITRO का डिजाइन खास तौर पर ध्यान खींचता है। इसमें नाइट्रो फोम मिडसोल दिया गया है, जो कुशनिंग और एनर्जी से भरपूर कदमों का एहसास देने के लिए बनाया गया है। इसका इंजीनियर्ड मेश अपरपैरों को हवादार रखने में मदद करता है।
- नीचे लगा प्यूमाग्रिप रबर आउटसोल अलग-अलग सतहों पर पकड़ बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसकी ज्यादा कुशनिंग वाली बनावट इसे नियमित रनिंग और लंबी दूरी की ट्रेनिंग पसंद करने वालों के लिए एक विकल्प बनाती है।
06
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।