अगर आपको गोल्डन ज्वेलरी पहनना बहुत पसंद है लेकिन आपको सोना खोने या चोरी होने का डर भी परेशान करता है तो आपको मन मसोस कर रहने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। हम आपके शौक, जरूरतों और डर को समझते हुए इसका समाधान लेकर आए हैं। आज के समय में सोना लेना ही कई लोगों के लिए सपने जैसा है। ले भी लें तो ये डर कि बाहर पहनकर जाना सेफ होगा भी या नहीं। ऐसे में अगर आप अपनी कलाई पर गोल्डन बैंगल्स सजाना चाहती हैं तो अमेजन पर मौजूद Gold-Plated Bangles का ऑप्शन आपके लिए सही साबित हो सकता है। यानी सोने से कम नहीं और खो जाए तो गम नहीं। आप डेली इन्हें पहन सकती हैं। ऑफिस या पार्टी में भी इन्हें कैरी कर सकती हैं। हालांकि, यह चेक जरूर करें कि आपको किसी धातु से एलर्जी तो नहीं है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
गोल्ड प्लेटिंग वाले बैंगल्स के डिजाइन्स:-
ZENEME Set Of 4 Gold-Plated Classic Textured Handcrafted Bangles
अगर आपको अपनी कलाई सूनी नहीं पसंद लेकिन आप ज्यादा हेवी बैंगल्स नहीं पहनना चाहती हैं तो गोल्डन कलर की परत चढ़े यह कड़े आपको पसंद आ सकते हैं।
क्या खास है?
- 2.4, 2.6 और 2.8 के साइज में उपलब्ध ये कड़े ब्रास के बने हैं।
- ये आपके ऑफिस लुक के साथ सही लग सकते हैं। इन पर कोई जेमस्टोन नहीं लगा है। एकदम सिंपल-सोबर हैं।
- साइज सही चुनें तो आसानी से पहने जा सकते हैं।
- कड़े एक सिग्नेचर गिफ्ट बॉक्स में आते हैं यानी आप अपनी सहेली, भाभी या महिला रिश्तेदार को भी यह गिफ्ट कर सकती हैं।
- किसी पार्टी, शादी, तीज-त्योहार पर इन्हें पहनकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
देखभाल कैसे करें?
- आप लंबे समय तक भी इन्हें पहन सकती हैं। हालांकि, इस प्रोडक्ट को लंबे समय तक ठीक रखने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा, जैसे कि पानी, परफ्यूम, स्ट्रॉन्ग केमिकल आदि से आप इन्हें दूर रखेंगी तो यह लंबे समय तक टिकेंगे और खराब होने की संभावना कम हो जाएगी।
01
Zeraki Jewels Womens Traditional Gold Plated Bangles Set
अगर आप अपने लुक की एलिगेंस बरकरार रखते हुए गोल्डन लेकिन सोबर और मोटे कड़े पहनना चाहती हैं, जो ज्यादा ओवर भी न लगें और आपके स्टाइल को भी एन्हांस कर दें, तो अमेजन पर आपके काम की चीज मिल रही है।
क्या खास है?
- महिलाएं अगर ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ एलिगेंट डिजाइन वाले बैंगल्स ढूंढ रही हैं तो यह ऑप्शन सही लग सकता है।
- वेडिंग हो, कोई त्योहार हो या रोजमर्रा की जिंदगी में कड़े पहनने हों, स्नैप क्लैस्प टाइप वाले ये कड़े ले सकती हैं।
- इन्हें बनाने के लिए ब्रास मेटल का इस्तेमाल किया गया है और गोल्ड और रोज़-गोल्ड प्लेटिंग की गई है। इसके बाद इनकी फाइन पॉलिशिंग हुई है।
- यह लाइटवेट और कंफर्टेबल है।
कैसे करें देखभाल?
- आप अगर इन्हें रोज पहनने वाली हैं तो इस मुलायम और सूखे कपड़े से पोछें ताकि इन पर रोज लगने वाला पसीना और मॉइस्चर साफ हो जाए और यह खराब न हों।
- इन्हें पानी से बचाएं। नहाने, हाथ धोने और स्विमिंग से पहले उतार दें।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Shining Diva Fashion Latest One Gram Gold Plated Traditional Bangles
अगर आप हल्के-फुल्के डिजाइन वाले गोल्ड-प्लेटेड बैंगल ढूंढ रही हैं, तो अमेजन पर उपलब्ध इन ट्रेडिशनल बैंगल्स को देख सकती हैं। यह रोज पहनना चाहें तो पहन सकती हैं। साथ ही आप बेझिझक ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं।
क्या खास है?
- कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Cubic Zirconia जेम टाइप वाले यह Bangles ये एक ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी हूबहू असली सोने के कंगन वाला लुक देते हैं।
- यह लाइटवेट भी है।
कैसे करें देखभाल?
- लंबे समय तक ये टिके रहें, इसके लिए आपको इन्हें कूल और ड्राई जगह पर रखना होगा।
- आप इन्हें जब उतारें तो किसी ज्वेलरी बॉक्स या मुलायम पाउच में रख सकती हैं।
- नहाने, स्विमिंग या बर्तन धोने से पहले इन्हें जरूर उतार दें ताकि इनकी प्लेटिंग जल्दी खराब न हो।
03
YouBella Jewellery for Women Gold Plated Bracelet Bangles
अगर आप हेवी बैंगल्स लेना चाहती हैं और अच्छे खास वर्क वाले कंगन ढूंढ रही हैं तो गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट बैंगल्स का चुनाव कर सकती हैं। यह देखने में बहुत सुंदर है। अगर स्किन अंडरटोन या कलर थ्योरी के हिसाब से गोल्ड आपको सूट करता है लेकिन असली सोना आप नहीं पहनना चाहती हैं तो आप इन्हें कैरी कर सकती हैं। आप इन्हें साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं।
क्या खास है?
- आप अगर इन्हें प्लेन साड़ी या सूट के साथ भी पहनेंगी, तो भी आपका लुक कंप्लीट लगेगा।
- हाई-क्वालिटी पॉलिशिंग की वजह से इन पर लगी गोल्डन परत लंबे समय तक टिकेगी।
- इनकी खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए निकेल या लीड जैसी धातुओं का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
कैसे करें देखभाल?
- बैंगल्स पर सीधे तौर पर परफ्यूम स्प्रे करने से बचें।
04
Peora Gold Plated Single Piece Openable Floral Kada
अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप लाख की चूड़ियां पहनती हैं या ब्राइडल लहंगे वाले लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो आप गोल्ड प्लेटिंग वाले बैंगल का चयन कर सकती हैं। ट्रेडिशनल लुक के लिए यह सही विकल्प साबित हो सकता है। इन्हें आप बनारसी या कांजीवरम साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके डिजाइन से मिलती-जुलती टेंपल ज्वेलरी के साथ भी पहन सकती हैं, बिल्कुल रॉयल लुक आएगा। हालांकि, सिंगल कड़ा है, आप दोनों हाथों के लिए दो पीस भी ले सकती हैं।
क्या खास है?
- इन पर अच्छी क्वालिटी की परत चढ़ाई गई है।
- पुरुषों को अगर समझ नहीं आ रहा है कि अपनी वाइफ को क्या गिफ्ट दिया जाए तो ये ऑप्शन अच्छा साबित हो सकता है। इनका लुक काफी अच्छा है।
- यह स्क्रू क्लैस्प टाइप में आते हैं।
कैसे करें देखभाल?
- इस बैंगल की देखरेख करना आसान है। मुलायम कपड़े से साफ-सफाई करें और हार्श केमिकल्स से दूर रखें।
05
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।