एक अच्छी खुशबू आपके स्टाइल और पर्सनैलिटी को खास पहचान दे सकती है। चाहे ऑफिस जाना हो, किसी पार्टी में शामिल होना हो या किसी खास मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज करानी हो, सही Perfume आपके लुक को पूरा करने में मदद करता है। पुरुषों के लिए बाजार में फ्रेश, वुडी, स्पाइसी और स्वीट नोट्स वाली कई प्रीमियम फ्रेगरेंस उपलब्ध हैं। ऐसे में अपनी पसंद और इस्तेमाल के मौके के हिसाब से सही खुशबू चुनना जरूरी है। Rasasi Hawas की फ्रेश और एक्वाटिक खुशबू से लेकर Armani की रिफाइंड फ्रेगरेंस और Christian Dior की आइकॉनिक Sauvage रेंज तक, कई विकल्प देखें जा सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे हमनें आपको 5 बेहतरीन Men’s Perfume Brands और उनकी खासियतों के बारे में जानकारी दी है, ताकि आप अपने लिए एक प्रीमियम और क्लासी फ्रेगरेंस चुन सकें।
Rasasi Hawas M Cologne for Men, 100ml
फ्रेश और वुडी खुशबू का मेल, जो रोजमर्रा से शाम तक जंचे
- अगर आपको ऐसी खुशबू पसंद है जिसमें ताजगी के साथ हल्की मिठास भी हो, तो Rasasi Hawas Perfume एक दिलचस्प विकल्प है। इसकी शुरुआत सेब, बरगमोट और नींबू के फ्रूटी सिट्रस नोट्स से होती है, जिनमें दालचीनी की हल्की स्पाइसी झलक भी शामिल है।
- खुशबू आगे बढ़ने पर ऑरेंज ब्लॉसम, इलायची और प्लम के नोट्स सामने आते हैं। आखिर में ग्रे एम्बर, मस्क और ड्रिफ्टवुड इसकी खुशबू को वुडी और एक्वाटिक एहसास देते हैं। यह 100 ml की बोतल में आता है और उन लोगों को पसंद आ सकता है जिन्हें फ्रेश खुशबू में थोड़ी गर्माहट भी चाहिए।
01
Giorgio Armani Acqua Di Gio EDT Spray for Men, 100ml
समुद्र जैसी ताजगी पसंद करने वालों के लिए क्लासिक खुशबू
- कुछ खुशबुएं अपनी सादगी की वजह से खास लगती हैं। Armani की पहचान इसका फ्रेश एक्वाटिक फ्रेगरेंस प्रोफाइल है, जो समुद्र की ताजगी से इंस्पायर्ड है। शुरुआत में बरगमोट, नेरोली और हरे मैंडरिन के सिट्रस नोट्स मिलते हैं, जो खुशबू को हल्का और ताजा एहसास देते हैं।
- आगे चलकर रोजमेरी और इंडोनेशियन पैचुली के नोट्स इसकी खुशबू में हर्बल और वुडी गहराई जोड़ते हैं। यह 100 ml की Eau de Toilette है, जिसे उन लोगों के लिए देखा जा सकता है जो बहुत मीठी खुशबू के बजाय साफ और फ्रेश अंदाज पसंद करते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Christian Dior Sauvage for Men Eau de Parfum (100ml)
सिट्रस की ताजगी के साथ गहरी और गर्म खुशबू
- अगर आपको ऐसी खुशबू पसंद है जो फ्रेश होने के साथ थोड़ी गहरी भी लगे, तो Dior Sauvage पर गौर कर सकते हैं। इसमें कैलाब्रियन बरगमोट की सिट्रस ताजगी है, जिसमें हल्का स्पाइसी एहसास भी मिलता है। यह इसकी खुशबू की शुरुआती पहचान बनाता है।
- इस Mens Perfume का वुडी पैचुली वाला पहलू खुशबू में गहराई जोड़ता है, जबकि पापुआ न्यू गिनी वनीला एक्सट्रैक्ट हल्की मिठास और स्मोकी गर्माहट लाता है। यह 100 ml की पैकेजिंग में आता है और उन लोगों के लिए विकल्प है जिन्हें फ्रेश और वॉर्म नोट्स का मेल पसंद है।
03
Jean Paul Gaultier Le Male Eau De Toilette For Men 75Ml
मिंट, लैवेंडर और वनीला का अलग अंदाज
- Jean Paul के इस परफ्यूम की पहचान इसकी खुशबू के साथ इसकी खास बोतल भी है। इसका मिंट वाला शुरुआती नोट फ्रेशनेस देता है, जबकि लैवेंडर में साफ शेविंग सोप जैसी खुशबू का एहसास मिलता है। ये दोनों नोट्स मिलकर इसे साधारण सिट्रस फ्रेगरेंस से अलग बनाते हैं।
- आखिर में वनीला की गर्म और हल्की मीठी खुशबू सामने आती है, जो इसकी पहचान को पूरा करती है। यह 75 ml की Eau de Toilette है और इसका टॉर्सो शेप वाला बोतल डिजाइन इसे गिफ्टिंग के लिए भी खास बनाता है।
04
Jaguar Classic Black Eau De Toilette, 100 ml
फ्रूटी शुरुआत और वुडी बेस वाली खुशबू
- हर खुशबू को बहुत तेज या मीठा होना जरूरी नहीं। Jaguar Classic Perfume की शुरुआत ग्रीन एप्पल, मैंडरिन और बिटर ऑरेंज के फ्रूटी सिट्रस नोट्स से होती है, जो इसे ताजा अंदाज देते हैं। इसकी खुशबू में फल जैसी ताजगी और हल्की खटास का मेल मिलता है।
- इसके बाद इलायची, जायफल और ब्लैक टी के नोट्स स्पाइसी गहराई जोड़ते हैं। आखिर में सैंडलवुड, सीडरवुड और व्हाइट मस्क इसकी खुशबू को वुडी आधार देते हैं। यह 100 ml की परफ्यूम बोतल है, जिसे फ्रेश, स्पाइसी और वुडी नोट्स पसंद करने वाले लोग देख सकते हैं।
05
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें स्टाइल स्ट्रीट का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।