कहीं ऐसा तो नहीं कि आपको गैस स्टोव खराब हो गया है और आप नया लेने का मन बना रहें हैं। अगर ऐसा है तो सबसे पहले जान लीजिए भारत में उपलब्ध Prestige, Elica, Lifelong, Milton और BLOWHOT ब्रांड के अलग-अलग गैस स्टोव के बारे में। एडवांस तकनीक वाले गैस स्टोव पर बेहद कम समय में खाना पकाया जा सकता है। भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गैस स्टोव में 2, 3 और 4 बर्नर मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से चुन सकते हैं। एर्गोनोमिक नॉब के साथ आने वाले गैस स्टोव का उपयोग करना आसान है। इनका स्पिल प्रूफ डिजाइन खाना पकाते समय रसोई को साफ बनाए रखता है। यहां आपको भारत में उपलब्ध 5 प्रमुख गैस स्टोव की सूची दी गई है।
भारत में किस ब्रांड का गैस स्टोव मशहूर है?
- एलिका - (Elica) गैस स्टोव में 2, 3 और 4 बर्नर के गैस चूल्हे मिलते हैं। कम समय में खाना बनाने के लिए आप गैस स्टोव का उपयोग कर सकते हैं। 3 बर्नर गैस स्टोव में आपको डबल ड्रिप ट्रे मिलती हैं, जिसकी मदद से खाना बनाते समय इस गैस चूल्हे के गंदा होने पर आप आसानी से इसे साफ कर सकते हैं।
- मिल्टन (Milton) - मिल्टन का गैस स्टोव ब्रास बर्नर और पाउडर लेपित माइल्ड स्टील पैन सपोर्ट की सुविधा देता है। टॉप ब्रांड का गैस चूल्हा मजबूत ग्लास टॉप के साथ आता है, जो किचन को आकर्षक बना सकता है।
- प्रेस्टीज (Prestige) - भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय प्रेस्टीज ब्रांड का गैस स्टोव एर्गोनोमिक नॉब डिजाइन के साथ आता है। मजबूत काले कांच का टॉप खरोंच को रोकता है और रोजमर्रा के टूट-फूट को सहन कर सकता है। त्रि-पिन पीतल बर्नर खाना बनाने की जरूरतों के लिए अच्छा है।
- लाइफलॉन्ग (Lifelong) - लाइफलॉन्ग ब्रांड के ज्यादातर गैस स्टोव ISI द्वारा प्रमाणित होते हैं, जो सुरक्षित होते हैं। इनमें 2, 3 और 4 बर्नर के गैस स्टोव मिलते हैं। इसके बर्नर लौ और गर्मी के वितरण को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिससे खाना पकाने में तेजी आती है।
- ब्लोहॉट (BLOWHOT) - गैस स्टोव प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है, जो किचन के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। भारत में उपलब्ध गैस चूल्हा ब्रांड में हटाने योग्य ड्रिप ट्रे हैं, जिससे उन्हें साफ करना और रखरखाव करना आसान हो जाता है।