अगर आप अपने लिए बेहतरीन गुणवत्ता, शानदार प्रदर्शन, स्पष्ट व साफ प्रिंटिंग के लिए एक अच्छे ब्रांड का प्रिंटर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो कैनन ब्रांड का चुनाव करना सही रहेगा। इनके इंक टैंक प्रिंटर में ब्लैक और कलर प्रिंट का खर्च काफी कम आता है। इन Canon Printer के कुछ मॉडल्स में ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग की सुविधा मिलती है, जिस वजह से दोनों तरफ प्रिंटिंग की जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इन स्मार्ट वायरलेस प्रिंटर में वाईफाई और USB की सुविधा मिलती है, जिस वजह से मोबाइल फोन को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। हल्के वजन और कॉम्पैक्ट साइज में होने की वजह से ये प्रिंटर घर में कहीं भी आराम से फिट हो जाते हैं।
1. Canon PIXMA MegaTank G3010 All-in-One Wireless Ink Tank Colour Printer
काले रंग में आने वाला यह Canon PIXMA MegaTank G3010 ऑल इन वन प्रिंटर प्रिंट, स्कैन और कॉपी करने की ही सुविधा देता है। इस रंगीन प्रिंटर में स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए USB और वाईफाई की सुविधा मिलती है, जिससे आप विभिन्न डिवाइस को आसानी से जोड़ सकते हैं। घर के लिए बढ़िया माने जाने वाले इस प्रिंटर में 1.2 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इस प्रिंटर में अधिकतम रंगीन प्रिंट करने की स्पीड 5 PPM है। वहीं मोनोक्रोम के लिए अधिकतम प्रिंट स्पीड 8.8PPM है। यह वायरलेस इंक टैंक प्रिंटर 4x6 इंच की बॉर्डरलेस प्रिंटिंग सिर्फ 60 सेकंड में करता है।
स्पेसिफिकेशन
- कनेक्टिविटी - USB और वाईफाई
- प्रिटिंग तकनीक - इंकजेट
- रंग - काला
- मोनोक्रोम के लिए अधिकतम प्रिंट स्पीड - 8.8 पीपीएम
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (ऱंगीन) - 5 पीपीएम
- आइटम का वजन - 6.3 किलोग्राम
खासियत
- कॉम्पैक्ट डिजाइन
- स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा
कमी
- यह प्रिंटर सही ढंग से काम नहीं करता है।
2. Canon PIXMA MegaTank G3000 All in One WiFi Ink Tank Printer
अगर आप भी घर के लिए एक अच्छे ब्रांड का प्रिंटर लेना चाहते हैं, तो Canon PIXMA MegaTank G3000 का चयन करना सही रहेगा। कॉम्पैक्ट साइज और हल्के वजन में होने की वजह से यह ऑल इन वन प्रिंटर कम जगह में आसानी फिट हो जाता है। इस ऑल इन वन Colour Printer में 6000 प्रिंट (काले) और 7000 प्रिंट (रंगीन) प्रिंटिंग की जा सकती है। स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए इसमें WIIF की सुविधा मिलती है, जिस वजह से यह मोबाइल फोन के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इस ऑल इन वन प्रिंटर में 2 अतिरिक्त ब्लैंक इंक की बोतलें मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- रंग - काला
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी - इंकजेट
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (रंगीन) - 5ppm
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 33D x 44.5W x 16.3H सेंटीमीटर
- आइटम का वजन - 6 किलोग्राम
खासियत
- बॉर्डरलेस प्रिंटिंग
- वायरलेस प्रिंटर
कमी
- इस कैनन प्रिंटर के प्रदर्शन में कमी है।
3. Canon PIXMA MegaTank G2010 All-in-One Ink Tank Colour Printer
इस ऑल इन वन प्रिंटर में प्रिंट, स्कैन और कॉपी की सुविधा है साथ ही इस Canon PIXMA MegaTank G2010 में लगभग 8.8 इमेज प्रति मिनट (ब्लैक और व्हाइट) और 5.0 इमेज प्रति मिनट (कलर) तक प्रिंटिंग की जा सकती है। यह बॉर्डरलेस फोटो प्रिंटिंग की सुविधा देता है। इसमें 1.2 इंच का मोनो सेगमेंट LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस ऑल इन वन प्रिंटर से ब्लैक इंक से लगभग 6,000 से 7,000 पेज और कलर इंक से 7,000 पेज तक प्रिंट किए जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कनेक्टिविटी - USB
- रंग - काला
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (रंगीन) - 5 PPM
- मोनोक्रोम के लिए अधिकतम प्रिंट स्पीड - 8.8 PPM
- आइटम का वजन - 6 किलो 300 ग्राम
खासियत
- बॉर्डरलेस प्रिंटिंग
- रिफिल करने योग्य इंक टैंक
कमी
- यह ऑल इन वन प्रिंटर पैसों के हिसाब से बढ़िया नहीं है।
4. Canon PIXMA E4570 All in One Wifi Inkjet ADF and Auto Duplex Colour Printer
Canon PIXMA E4570 यह ऑल इन वन प्रिंटर प्रिंटिंग, स्कैनिंग और फोटोकॉपी की सुविधा देता है। इसमें 20 शीट की क्षमता वाला ADF दिया गया है, जिसकी मदद से आप कई पेजों वाले डॉक्यूमेंट्स को बिना हाथ लगाए आसानी से प्रिंट कर सकते हैं। ऑटो डुप्लेक्स प्रिंटिंग वाला यह Printer For Home दोनों तरफ साफ व स्पष्ट तरीके से प्रिंटिंग करने की सुविधा देता है। इसका प्रिंट रिजॉल्यूशन 4800 x 1200 dpi तक का है, जो शब्दों को बिल्कुल साफ और तस्वीरों को शानदार कलर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- कनेक्टिविटी - USB
- प्रिंटिंग तकनीक - इंकेज
- रंग - काला
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (रंगीन) - 4.4 PPM
- आइटम का वजन - 5 किलो 800 ग्राम
खासियत
- ऑटो डुप्लेक्स कलर प्रिंटर
- स्कैनर की सुविधा
कमी
- इस प्रिंटर की गुणवत्ता अच्छी नहीं है।
5. Canon PIXMA MG2577s All in One Non Wifi Inkjet Colour Printer
इस Canon PIXMA MG2577s वायरलेस प्रिंट में स्पष्ट व सटीक प्रिंटिंग के लिए 4800 x 600 dpi तक का रिजॉल्यूशन मिलता है, जो टेक्स्ट डॉक्यूमेंट्स और कलरफुल तस्वीर प्रदान करता है। हल्के वजन और कॉम्पैक्ट साइज में आने वाला यह होम प्रिंटर कहीं भी आराम से टेबल पर रखा जा सकता है। कैनन के इस प्रिंटर में अधिकतम प्रिंट स्पीड 4 PPM (रंगीन) और मोनोक्रोम के लिए अधिकतम प्रिंट स्पीड 8 PPM तक की सुविधा मिलती है। इस इंकजेट प्रिंटर में 100 ब्लैक और 100 कलर प्रिंट करने की क्षमता मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- कनेक्टिविटी - USB
- प्रिंटिंग तकनीक - इंकजेट
- प्रिंटिंग आउटपुट - कलर
- अधिकतम प्रिंट स्पीड (रंगीन) - 4 PPM
- आइटम का वजन - 3.5 किलोग्राम
खासियत
- ऑटो पावर ऑन
- हल्का वजन
कमी
- कैनन के इस प्रिंटर की गुणवत्ता सही नहीं है।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
