इन खूबसूरत फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइनों को देखकर हर कोई पूछेगा कहाँ से लगवाई!

अगर आप तीज-त्योहार के दिनों में अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक दिखाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए फ्रंट हैंड की मेहंदी के सुंदर डिज़ाइन्स को आजमा सकती हैं। ये मिनटों में लगकर आपके पारंपरिक लुक को पूरा करने में मदद करेंगे।
फ्रंट हैंड के लिए मेहंदी डिजाइन
फ्रंट हैंड के लिए मेहंदी डिजाइन

Mehendi Designs: शादी हो या त्योहार, जब पारंपरिक तरीके से सजने की बात आती है तो बिना मेहंदी के शृंगार अधूरा-सा लगता है। मेहंदी हाथों की खूबसूरती को निखारने और लुक को पूरा करने का काम करती है। लेकिन कई लोगों को मेहंदी लगानी नहीं आती है या फिर समय की कमी की वजह से वे लगा नहीं पाते हैं। ऐसे में आप ट्रेंड में चल रहे मेहंदी स्टिकर को आजमा सकती हैं जो बिल्कुल असली मेहंदी जैसा रंग और डिजाइन दोनों देते हैं और वह भी मिनटों में। इसमें फ्रंट हैंड के लिए कई तरह की सुंदर और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन्स आते हैं जिसमें भारी-भरकम से लेकर साधारण तक के, और फूलों, पत्तियों और बारीक बेल वाले विकल्प शामिल हैं। 

देखें 5 खूबसूरत विकल्प नीचे -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Amyras Set Of 2 Luxury Bridal Mehndi Hand Tattoo Stickers

    तीज जैसे त्योहारों पर अक्सर इतना काम होता है कि महिलाओं को मेहंदी लगाने की फुरसत नहीं मिलती। ऐसे में, इस स्टिकर को आप अपने दोनों हाथों पर आराम से लगा सकती हैं। यह 2 सेट में मिल जाएगा, जिनमें फ्लोरल पैटर्न बना हुआ है। रियूजेबल होने की वजह से इसे एक बार लगाकर हटाने के बाद दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, वाटरप्रूफ डिज़ाइन में आने की वजह से पानी लगने पर यह खराब नहीं होगा और नॉन-टॉक्सिक होने के कारण यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त रहेगी। 

    • स्टाइल:- ट्रेडिशनल
    • पैटर्न:- फ्लोरल और पेज़ली
    01
  • pop colours Full Hand Mehndi Stencil Design

    असली मेहंदी लगाने में 2 से 4 घंटे का समय लगता है और सूखने का इंतज़ार करना पड़ता है जिसकी वजह से बाकी सारे काम रुके हुए रहते हैं। लेकिन इस फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन को आप मिनटों में लगा सकती हैं और हटाने के बाद यह असली मेहंदी जैसा रंग देगा। साथ ही, इसमें दाएं और बाएं दोनों हाथों के लिए अलग-अलग कटआउट स्टीकर दिए गए हैं जिससे दोनों हाथों पर खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन मिलेगा। 

    • स्टाइल:- ट्रेडिशनल
    • पैटर्न:- भारतीय दुल्हन के लिए फूलों वाली पैस्ले डिज़ाइन
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Ivana's Full Hand Elegant Floral Pattern Bridal Mehndi Stencil Sticker

    अगर शादी में जाने के लिए तैयार होना है और मेहंदी लगाना भूल गई हैं, तो अब चिंता छोड़िए। क्योंकि यह रेडी-टू-यूज मेहंदी स्टेंसिल दोनों हाथों के लिए आपको मिल जाएगा, जो हथेलियों से लेकर कलाई और कोहनी तक को कवर करता है। इसमें खूबसूरत फ्लोरल और पारंपरिक ब्राइडल पैटर्न दिए गए हैं, जो दुल्हन या शादी के फंक्शन जैसे सगाई, हल्दी, मेहंदी के लिए खूबसूरत लुक देने में मदद करेंगे। वहीं, वॉटरप्रूफ होने की वजह से पानी से खराब होने का भी चिंता नहीं होगी। 

    • स्टाइल:- ट्रेडिशनल
    • पैटर्न:- फूलों का डिजाइन
    03
  • Fashion Fitoor Mehndi Stencil Stickers for Hands

    क्या आपको भी मेहंदी लगानी नहीं आती है? तो इस मेहंदी स्टेंसिल स्टिकर को चुना जा सकता है जो हाथों पर आसानी से चिपक जाता है और हटाने के बाद एकदम असली मेहंदी जैसा रंग देता है। इसमें भारी व बारीक अरेबिक, फ्लोरल और ब्राइडल पैटर्न दिए गए हैं, जो हाथ की हथेलियों, पीछे के हिस्से और उंगलियों को पूरा कवर करने में मदद करेंगे और आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकते हैं। इसे लड़कियों से लेकर महिलाओं तक आराम से मिनटों में लगा सकती हैं।

    • स्टाइल:- ट्रेडिशनल
    • पैटर्न:- फ्लोरल एवं जियोमेट्रिक
    04
  • JM Enterprises_ Unique Mehndi Stencil for Female Hands

    जिन्हें मेहंदी लगानी नहीं आती या जिनकी मेहंदी डिजाइन में फिनिशिंग सही नहीं होती, वे भी इस मेहंदी स्टिकर की मदद से परफेक्ट पैटर्न बना सकते हैं। इसमें मंडला डिजाइन और पारंपरिक भारतीय मेहंदी की बारीक नक्काशी दी गई है, जो त्योहारों जैसे करवाचौथ, तीज, दिवाली और शादियों के लिए काफी खूबसूरत माने जाते हैं। आप इसे अपने दोनों फ्रंट हैंड में लगा सकती हैं और रियूजेबल होने की वजह से इसे 2 से 3 बार दोबारा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको बता दें, अगर किसी के हाथ का साइज छोटा या बड़ा है, तो इस Mehendi Sticker को कैंची से आसानी से काटकर हाथ या उंगलियों की शेप के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।  

    • स्टाइल:- ट्रेडिशनल
    • पैटर्न:- फ्लोरल
    05

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फ्रंट हैंड के लिए कौन-सी मेहंदी डिज़ाइन अच्छी रहती है?
    +
    फ्रंट हैंड के लिए फूलों, पत्तियों, अरेबिक और बारीक पैटर्न वाली मेहंदी डिज़ाइन बहुत सुंदर लगती है। आप अपने अवसर और पसंद के अनुसार सरल या भरी हुई डिज़ाइन चुन सकती हैं।
  • शादी के लिए फ्रंट हैंड पर कैसी मेहंदी लगानी चाहिए?
    +
    शादी के लिए थोड़ी भरी हुई और बारीक डिज़ाइन अच्छी लगती है। फूलों, पत्तियों, जालियों और पारंपरिक आकृतियों से बनी मेहंदी हाथों को खूबसूरत को निखारने में मदद करती हैं और आकर्षक रूप भी देती है। साथ ही, यह आपके पूरे लुक को कंप्लीट करने का काम करती है।
  • मेहंदी स्टिकर कितने समय तक हाथ पर टिकते हैं?
    +
    मेहंदी स्टिकर कितने समय तक टिकेंगे, यह उनकी गुणवत्ता और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है। पानी और बार-बार हाथ धोने से उनका टिकाव कम हो सकता है। अगर आपको मेहंदी लगाना नहीं आता या बारीक डिज़ाइन बनाना मुश्किल लगता है, तो मेहंदी स्टिकर एक आसान विकल्प हो सकते हैं।
  • क्या मेहंदी स्टिकर हाथों के लिए सुरक्षित होते हैं?
    +
    लगभग सारे मेहंदी स्टिकर्स नॉन-टॉक्सिक मटेरियल से बने होते हैं जिससे यह स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और लड़कियों से लेकर महिलाओं तक इसे आराम से लगा सकती हैं। लेकिन लेने से पहले प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन को पढ़ा जा सकता है।