अगर आपकी सिल्वर ज्वेलरी की चमक भी फीकी पड़ गई है और इसी वजह से आपका उन्हें पहनने का मन नहीं करता है! तो कुछ आसान तरीकों से उन्हें साफ किया जा सकता है। हम यहां 5 ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो आपकी चांदी को बिना किसी नुकसान के आसानी से चमका देंगे। ये तरीके आपको अपने चांदी के गहनों की देखभाल में मदद करेंगे और उनकी सुंदरता को बनाए रखेंगे-
- क्लीनिंग किट- एक अच्छी ज्वेलरी क्लीनिंग किट मददगार साबित होती है। इसमें गहनों को साफ करने के लिए क्लीनर, डिप, ब्रश और कपड़ा मिलता है। डिप में गहने को डुबोकर ब्रश से रगड़े। इसके बाद साथ मिले कपड़े से उसे साफ कर दें।
- बेकिंग सोडा पेस्ट- दूसरा आसान उपाय है बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट। इसके पेस्ट को सिल्वर ज्वेलरी पर लगाने और हल्के हाथों से रगड़ने पर गंदगी और काली परत निकलने लगती हैं। आखिर में, इन्हें गर्म पानी से अच्छी तरह धो देना चाहिए।
- एल्युमीनियम फॉइल और बेकिंग सोडा- एक कटोरे को एल्युमीनियम फॉइल से लाइन करें। कटोरे में गर्म पानी डालें और एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नमक मिलाएं। अपने चांदी के गहनों को इस घोल में 5-10 मिनट के लिए डुबोएं। गहनों को निकालें, पानी से धो लें और एक मुलायम कपड़े से पोंछकर सुखा लें।
- माइल्ड डिश सोप- एक कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें कुछ बूंदें माइल्ड डिश सोप मिलाएं। अपने चांदी के गहनों को इसमें 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। एक मुलायम टूथब्रश या कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें। फिर साफ पानी से धो लें और एक मुलायम कपड़े से सुखा लें।
- सिल्वर डिप क्लीनर- यह एक ऐसा लिक्विड होता है, जिसे खास तौर पर चांदी को साफ करने के लिए तैयार किया जाता है। इस सॉल्यूशन में ज्वेलरी को कुछ देर डुबोकर छोड़ दें और फिर उसे पानी से धुलकर साफ कर लें। यह काली परत और गंदगी को आसानी से निकाल देता है।
Connoisseurs All-Purpose Jewellery Cleaning Kit
इस ज्वेलरी क्लीनिंग किट के जरिए आप सिल्वर के अलावा डायमंड, प्लेटिनम, गोल्ड और अन्य नाजुक स्टोन को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। इस किट में ज्वेलरी क्लीनर के साथ एक छोटा ब्रश, डिप और मुलायम कपड़ा मिलता है। इसमें मिलने वाला कपड़ा 100% कॉटन फाइबर से बना है, जिससे गहनों पर निशान नहीं पड़ते हैं। यह क्लीनर अमोनिया मुक्त है, जिसकी वजह से चांदी की चमक फीकी नहीं पड़ती है और वह अच्छी तरह साफ भी हो जाती है। इस किट की मदद से आप घर पर ही कुछ ही सेकेंड के अंदर अपनी सिल्वर ज्वेलरी को चमका सकते हैं।
01
Urban Platter Baking Soda, 1kg
चांदी की चमक वापस लाने के लिए बेकिंग सोडा बहुत ही अच्छा माना जाता है। आप घर पर अपने चांदी के गहनों को साफ करने के लिए इस बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 1 किलोग्राम के पैक में आता है। इसे मजबूत स्टर्लिंग सिल्वर पर खास जगहों की सफाई के लिए बहुत बढ़िया माना जाता है। यह चांदी की चमक को कम किए बिना उसे साफ करता है। इसके लिए आप बेकिंग सोडा को थोड़े पानी में मिलाकर एक गाढा पेस्ट तैयार करें और उसे गहनों पर लगाकर रगड़े। पेस्ट को पानी की मदद से निकाल दें और ज्वेलरी को साफ कपड़े से पोंछ लें।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Ezee Silver Aluminium Foil 72 Meters 14 Microns
एल्युमीनियम फॉइल और बेकिंग सोडा वाले तरीके से चांदी को साफ करना चाहते हैं, तो यह फॉइल आपके काम आएगी। इसे 14 माइक्रोन पेपर के साथ तैयार किया गया है और यह 72 मीटर की लंबाई में आती है। इसके बॉक्स में एक मेटल कटर भी लगा हुआ है, जिससे पेपर को आसानी से काटकर जरूरत के हिसाब से निकाला जा सकता है। बेकिंग सोडा और एल्युमीनियम फॉइल वाला उपाय चांदी के गहरे कालेपन को हटाने के लिए बहुत प्रभावी है। वहीं, इससे गहनों की चमक भी फीकी नहीं पड़ती है और वे आसानी से नए जैसे भी दिखने लगते हैं।
03
Born Good Industrial Grade Natural Dishwash Gel
चांदी पर जमी काली परत को घर पर आसानी से साफ करने के लिए इस डिशवॉश जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, माइल्स डिश सोप में इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स सिल्वर को चमकाने में प्रभावी होते हैं। आप पानी में इस जेल की कुछ बूंदें मिलाकर घोल तैयार करके चांदी को उसमें डुबोकर छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए उसे पानी से धुल दें। इसमें आप अपनी चांदी की पायल से लेकर बिछिए और अन्य सिल्वर ज्वेलरी साफ कर सकती हैं। इस जेल में खट्टे फलों में मिलने वाला सिटरिक एसिड इस्तेमाल किया गया है।
04
Cleansol Silver Dip Cleaner Liquid 500 ml
यह एक सिल्वर डिप क्लीनर लिक्विड है, जिसे खास तौर पर चांदी को घर पर साफ करने के लिए बनाया गया है। ओमनिया मुक्त होने की वजह से यह चांदी की चमक कम नहीं होने देता है और गंदगी को भी आसानी से निकालता है। आपको बस कुछ सेकेंड के लिए इस लिक्विड में ज्वेलरी को डुबोकर रखना होगा और फिर बाद में पानी से धुलना होगा। इसके बाद सूखे और मुलायम कपड़े से पोंछते ही आपको आपको अपने गहने फिर से चमचमाते हुए दिखाई देने लगेंगे। यह क्लीनर लीकप्रूफ बोतल में आता है, जिससे लिक्विड के फैलने का खतरा भी नहीं रहता है।
05
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।