अब बिखरा मेकअप नहीं! बड़े ड्रॉअर वाले ऑर्गनाइज़र से सजाएं अपना ब्यूटी कॉर्नर

लिपस्टिक, फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट और बाकी मेकअप अगर आपके ड्रेसिंग टेबल पर बिखरा रहता है, तो आपको ऑर्गनाइज़र की सख्त जरूरत है। इससे ना सिर्फ आपका सामान व्यवस्थित और सुरक्षित रहेगा, बल्कि चीजों को ढूंढना भी आसान रहता है। आप अपने Makeup को ड्रॉर वाले बड़े Organisers में अच्छी तरह सेट कर सकती हैं।
इन बड़े मेकअप ऑर्गनाइज़र में मिलेंगे ड्रॉर
इन बड़े मेकअप ऑर्गनाइज़र में मिलेंगे ड्रॉर

ड्रेसिंग टेबल पर बिखरा मेकअप ना सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर कई बार चीजें ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मेकअप ऑर्गनाइज़र ऐसा समाधान है, जो इन दोनों मुसीबतों को खत्म करता है। अगर आपके पास मेकअप का ढेर सारा सामान है और उसे व्यवस्थित रखना चाहती हैं, तो आपके लिए ड्रॉर के साथ आने वाला बड़ा ऑर्गनाइज़र अच्छा रहेगा। इस तरह के मेकअप ऑर्गनाइज़र में सामान को रखने के लिए अलग-अलग सेक्शन और दराज होते हैं। आप लिपस्टिक, फाउंडेशन, ब्रश, स्किन केयर आदि को एक-दूसरे से अलग व्यवस्थित करके इसमें रख सकती हैं। इससे जगह साफ-सुथरी दिखती है और मेकअप के टाइम सामान ढूंढने में समय नहीं खराब होता।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

COOFANDY Make Up Cosmetic Organiser

इस COOFANDY कॉस्मेटिक ऑर्गनाइजर में 3 छोटे ड्रॉर के साथ ही दो अलग-अलग सेक्शन और खुली हुई जगह मिलती है, जिसमें आप मेकअप ट्यूब, बोतल आदि सबकुछ लगा सकते हैं। यह बेहतर सफाई और पानी निकलने के लिए खोखले तल वाले डिजाइन में आता है, जिससे इसे साफ करना आसान रहता है।

किस तरह सेट करें?

  • आप इसके ऊपर वाले हिस्से में टोनर की बोतल, परफ्यूम, बॉडी मिस्ट आदि रख सकती हैं। ड्रॉर में लिपस्टिक, लिप बाम रखा जा सकता है। वहीं, नीचे सीरम, फाउंडेशन जैसी छोटी बोतलें लगाई जा सकती हैं।
  • इस ऑर्गनाइजर का बीच वाला कंपार्टमेंट ब्यूटी ब्लेंडर, मेकअप रिमूवर, कॉटन पैड्स वगैरा रखने के लिए बढ़िया है।
  • सबसे ऊपर दिए गए खुले हुए सेक्शन में आप बिंदी के पत्ते, आईशैडो पैलेट आदि रख सकती हैं।
01

ALOXE Premium Large Makeup Organisers

हाई-क्वालिटी प्लास्टिक से बना यह ALOXE लार्ज मेकअप ऑर्गनाइज़र आपकी ड्रेसिंग टेबल के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें आप अपने 50 से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स रख सकती हैं। वहीं, बड़े कंपार्टमेंट, इनबिल्ट ड्रॉर और साइड पॉकेट मेकअप को व्यवस्थित तरीके से लगाने के काम आते हैं।

किस तरह सेट करें?

  • इसके आगे के तीन सेक्शन वाले कंपार्टमेंट में फाउंडरेशन, कंसीलर और प्राइमर की बोतल लगाई जा सकती हैं।
  • ऊपर के दोनों कंपार्टमेंट छोटी और बड़ी बोतलों के साथ ही बड़े ट्यूब वाले प्रोडक्ट्स को रखने के लिए अच्छे हैं।
  • इसके ड्रॉर में लिपस्टिक, क्रीम की शीशी आदि रख सकती हैं। वहीं साइड पॉकेट में Kajal, ब्रश, मस्कारा लगा सकती हैं।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

OCEANEVO Cosmetic Makeup Organizer Box

यह OCEANEVO मेकअप बॉक्स 36 x 27 x 17 सेमी के आकार में आता है, जो बिना ज्यादा जगह घेरे ढेरों सामान को सेट करने के लिए अच्छा है। इसमें 360 डिग्री घूमने वाला मजबूत हैंडल दिया गया है। इस ऑर्गनाइज़र के एंटी-स्लिप और टिकाऊ फीट इसे टेबल या किसी भी सतह पर मजबूती से टिकाए रखते हैं।

किस तरह सेट करें?

  • यह 2 ड्रॉर के साथ आता है। इसमें आप नीचे शीट मास्क रखती हैं और ऊपर वाले ड्रॉर में लूज़ या कॉम्पैक्ट पाउडर के डिब्बे आराम से फिट हो जाते हैं।
  • इस Makeup Box के आगे वाले कंपार्टमेंट में परफ्यूम, फाउंडेशन या सनस्क्रीन की बोतलें रखी जा सकती हैं।
  • इसका सबसे ऊपर वाला हिस्सा बड़ी बोतलों जैसे Toner, लोशन, मॉइश्चराइज़र आदि रखने के लिए परफेक्ट है।
03

SIBY Acrylic Makeup Organizer with Mirror

SIBY ब्रांड के इस मल्टीफंक्शनल मेकअप ऑर्गनाइज़र में सिर्फ सामान को रखने की जगह नहीं मिलती, बल्कि इसमें लगा शीशा आपको बिना किसी परेशानी के तैयार होने में भी मदद करेगा। यह ड्रेसिंग टेबल से लेकर आपके बेडरूम में लगे साइड टेबल पर भी आराम से फिट हो जाता है और देखने में भी आकर्षक है।

किस तरह सेट करें?

  • इसमें नीचे एक बड़ा और दो छोटे ड्रॉर दिए गए हैं। आप इनमें स्किन केयर आइटम से लेकर आईशैडो पैलेट, ब्रश, शीट मास्क, ब्लेंडर आदि रख सकती हैं।
  • इसके कंपार्टमेंट ग्लास डोर के साथ आते हैं, जिनमें Perfume की शीशी से लेकर फाउंडेशन, कंसीलर, मॉइश्चराइज़र, सनस्क्रीन वगैरा रखी जा सकती है।
  • इस कॉस्मेटिक ऑर्गनाइज़र में लिपस्टिक, लिप बाम लगाने के लिए आगे कई सारे सेक्शन दिए गए हैं।
04

JD Fresh 4 Layer Makeup Storage Organizer

यह मेकअप स्टोरेज ऑर्गनाइज़र 4 ड्रॉर और 6 टॉप कंपार्टमेंट के साथ आता है, जिसमें अलग-अलग सामान रखा जा सकता है। इसके ड्रॉर पारदर्शी हैं, जिससे आप अंदर रखे सामान को बाहर से ही देख सकती हैं। इसे प्रीमियम PP प्लास्टिक से बनाया गया है, जो कि मजबूत और टिकाऊ साबित होता है।

किस तरह सेट करें?

  • इस 4 लेयर ऑर्गनाइज़र के ड्रॉर में आप कई सारी चीजें जैसे डे और नाइट क्रीम की डिब्बियां, पाउडर, शीट मास्क, फेस मास्क, मॉइश्चराइज़र सेट कर सकती हैं।
  • ऊपर की तरफ एक साइड में दिए गए 6 छोटे-छोटे सेक्शन ब्रश, टिंट, ब्लेंडर, सीरम आदि रखने के लिए अच्छे हैं।
  • वहीं, दूसरी तरफ मिलने वाले चौड़े सेक्शन में चूड़ियां, ब्रेसलेट लगा सकती हैं। ऊपर के पतले सेक्शन में लिपस्टिक सेट करें।
05

जागरण स्मार्ट च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बड़े मेकअप ऑर्गनाइज़र लेने से क्या फायदा होता है?
    +
    बड़े ऑर्गनाइजॉर आपके पूरे मेकअप कलेक्शन को एक जगह व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं, जिससे जगह बचती है और चीजें आसानी से मिल जाती हैं।
  • किस सामग्री का ऑर्गनाइज़र सबसे अच्छा होता है?
    +
    एक्रिलिक पारदर्शी और टिकाऊ होता है, जबकि लकड़ी या धातु अधिक प्रीमियम दिख सकते हैं। यह आपकी पसंद और बजट पर निर्भर करता है।
  • दराज वाले मेकअप बॉक्स सामान्य ऑर्गनाइज़र से बेहतर क्यों हैं?
    +
    दराज धूल से बचाव करते हैं और छोटी वस्तुओं जैसे लिपस्टिक, ब्रश या ज्वेलरी को छुपाकर व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं, जिससे वैनिटी साफ दिखती है।
  • मेकअप ऑर्गनाइज़र की सफाई कैसे करें?
    +
    हल्के साबुन और पानी का उपयोग करके मुलायम कपड़े से साफ करें। एक्रिलिक को खरोंच से बचाने के लिए कठोर रसायन या अपघर्षक सामग्री से बचें।
  • क्या ये स्टोरेज बॉक्स यात्रा के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    बड़े ऑर्गनाइज़र आमतौर पर घर पर उपयोग के लिए होते हैं। यात्रा के लिए पोर्टेबल, छोटे मेकअप बैग या केस बेहतर होते हैं।