खाना जलने और चिपकने का झंझट खत्म: ढक्कन वाली Non Stick Kadai में अब हर डिश बनेगी परफेक्ट!

ढक्कन के साथ आने वाली नॉन-स्टिक कढ़ाई में तरह-तरह की डिशेज को आसानी से बना सकते हैं। इनमें कम तेल या घी के बिना भी खाना सही तरह से पकता है और उसके जलने या चिपकने की समस्या नहीं आती है। वहीं, लिड साथ होने की वजह से एक समान कुकिंग सुनिश्चित होती है और खाने को ढकने के लिए किसी और थाली का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है।
ढक्कन वाली नॉन स्टिक कढ़ाई
ढक्कन वाली नॉन स्टिक कढ़ाई

पुराने भारी-भरकम बर्तनों की जगह आजकल भारतीय रसोईघरों में नॉन-स्टिक कढ़ाई ज्यादा इस्तेमाल होती है। इनके साथ मिलने वाली लिड की वजह से खाने को अच्छी तरह से ढककर पकाने का काम आसान हो जाता है और ट्रांसपेरेंट होने की वजह से बिना ढक्कन खोले ही डिश पर नजर रखी जा सकती है। Non Stick Kadai में कम-से-कम तेल का इस्तेमाल करके भी कुकिंग आसानी से हो जाती है और खाने के जलने या चिपकने की समस्या नहीं रहती है। फिर चाहे किसी सब्जी के लिए मसाला भूनना हो या डीप फ्राइंग करनी हो, इनमें तरह-तरह के काम आसानी से हो जाते हैं। अगर बात की जाए रखरखाव की तो ये  साफ करने में भी काफी आसान होती हैं  और रोजाना इस्तेमाल के बाद भी कोटिंग आसानी से खराब नहीं होती।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

BERGNER Sienna Elite Granite Kadai with Glass Lid

  • ग्लास लिड वाली यह नॉन-स्टिक कढ़ाई 3.6 लीटर क्षमता वाली है जिसमें तरह-तरह का खाना आसानी से पका सकते हैं। हेवी बॉटम वाली BERGNER की इस कढ़ाई में धीमी और तेज, दोनों तरह की कुकिंग आसानी से हो सकती है। 
  • इसे गर्म होने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है, जिसके कारण खाना जल्दी और सही तरह से पकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे गैस स्टोव के साथ-साथ इंडक्शन पर भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • ग्लास लिड की वजह से पकती हुई डिश पर नजर रखना भी आसान रहता है और स्टीम वेंट के कारण कुकिंग सही तरह से होती है।

क्यों चुनें?

यह कढ़ाई मार्बल नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ तैयार की गई है जिससे हर तरह का खाना कम तेल के साथ आसानी से पकता है। वहीं, इसे धोने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है और सिर्फ  सामान्य साबुन और पानी के साथ यह अच्छी तरह से साफ  हो जाती है।

01

Hawkins Ceramic Nonstick 3.5 Litre Deep Kadhai

  • सिरेमिक मटेरियल से बनी यह 3.5 लीटर वाली कढ़ाई खाने को तेजी से पकाती है और स्वाद में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होती। यह कढ़ाई नॉन-स्टिक स्लो कुकिंग के लिहाज से काफी अच्छी है जिसमें खाना जलता नहीं है और हर तरह के भारतीय व्यंजन आसानी से तैयार हो जाते हैं।
  • इसमें 36% तक कम तेल का इस्तेमाल करके खाना तैयार किया जा सकता है, जिस वजह से स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के लिए भी यह एक सही पसंद बनती है। रोजाना इस्तेमाल के बावजूद इसकी सतह आसानी से खराब नहीं होती है।
  • सुरक्षित मटेरियल खाने को भी पूरी तरह से सेफ रखता है और उसमें किसी तरह के हानिकारक रसायन नहीं मिलते हैं। हैंडल लगे होने की वजह से इसे संभालने में परेशानी नहीं आती है।

क्यों चुनें?

इस Hawkins कढ़ाई में आसानी से 4-5 लोगों के लिए एक साथ खाना बनाया जा सकता है। फिर चाहे परिवार बड़ा हो या घर पर मेहमान आने वाले हों, इसमें आसानी से तरह-तरह की डिशेज तैयार हो जाती हैं। वहीं, इसे गैस स्टोव के साथ-साथ इंडक्शन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Prestige Omega Deluxe Granite Kadai

  • ढक्कन वाली यह नॉन स्टिक कढ़ाई एल्युमीनियम मटेरियल से बनी है और मोटी सतह की वजह से इसमें खाना चिपकने की समस्या नहीं होती है।
  • इस Prestige Kadai की क्षमता 3.25 लीटर है और इसमें आसानी से डीप फ्राइंग के साथ-साथ स्लो कुकिंग भी की जा सकती है। इसे गैस स्टोव के साथ-साथ इंडक्शन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • वहीं, इसमें खाना बनाने के लिए अलग से लकड़ी या सिलिकॉन के चम्मच की आवश्यकता नहीं है। इसमें स्टील की कड़छी के साथ भी आसानी से खाना पकाया जा सकता है और सतह पर खरोंच नहीं लगती है।

क्यों चुनें?

इस कढ़ाई का हर हिस्सा एक समान तरह से हीट होता है, जिससे खाना कच्चा रहने या ज्यादा पकने की समस्या नहीं आती है। इसकी नॉन-स्टिक सतह आसानी से साफ हो जाती है और उसे ज्यादा घिसना नहीं पड़ता है। वहीं, अगर घर पर डिशवॉशर है तो यह उसमें भी बिना किसी परेशानी के धोई जा सकती है।

03

Vinod Zest Inducto Non Stick Deep Kadhai

  • यह कढ़ाई सामान्य गैस स्टोव के साथ-साथ इंडक्शन पर भी आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है, ऐसे में घर की गैस अचानक खत्म होने पर खाना बाहर से मंगाने की जरूरत नहीं होगी। Vinod ब्रांड की इस कढ़ाई में लगे कूल-टच हैंडल की मदद से इसे उठाने में परेशानी नहीं आती है और हाथ भी नहीं जलते हैं।
  • इसके साथ मिलने वाली ग्लास लिड हाई हीट पर भी टूटती नहीं है और ट्रांसपेरेंट होने की वजह से बिना ढक्कन उठाए ही डिश पर आसानी से नजर रखी जा सकती है।
  • कुकिंग पूरी होने पर इसकी सतह पर खाना चिपका नहीं रहता है जिस वजह से इसकी सफाई भी आसानी से हो जाती है और घंटों घिसाई नहीं करनी पड़ती है।

क्यों चुनें?

3.1 लीटर क्षमता वाली यह नॉन-स्टिक कढ़ाई 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक अच्छी पसंद है जिसमें तरह-तरह के व्यंजन आसानी से बनाए जा सकते हैं। यह कम तेल में खाना पकाने के लिहाज से भी काफी अच्छी है और इसमें डाइट फूड भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। वहीं, इसमें पूरी, पकौड़े और कटलेट जैसी चीजों को तला भी जा सकता है।

04

Wonderchef Valencia Non-Stick Kadhai with Glass Lid

  • सेलेब्रिटी शेफ संजीव कूपर के ब्रांड Wonderchef की यह कढ़ाई 2 लीटर क्षमता वाली है जिसे एल्यूमिनियम मटेरियल से बनाया गया है। गैस स्टोव के साथ-साथ इंडक्शन पर भी इसका प्रदर्शन उतना ही दमदार रहता है और खाना हर बार सही तरह से पकता है।
  • रोजाना इस्तेमाल करने और धोने पर इसकी कोटिंग खराब होने और बॉडी पर जंग लगने की समस्या नहीं आती है। वहीं, इसे आसानी से डिशवॉशर में भी धोया जा सकता है। लाइटवेट होने पर इसे संभालने में परेशानी नहीं आती है।
  • चाहे कम आंच पर चीजों को तलना हो या हाई हीट पर मसाला भूनने की जरूरत हो, यह नॉन-स्टिक कढ़ाई हर तरह की कुकिंग को आसानी से संभाल सकती है। यह भारतीय और विदेशी दोनों तरह के व्यंजन बनाने के लिए एक सही विकल्प है।

क्यों चुनें?

छोटे परिवार के लिए कुकिंग करने या डीप फ्राइंग करने के लिहाज से यह कढ़ाई एक अच्छा विकल्प है। कूल-टच हैंडल की वजह से हाथ जलने की समस्या नहीं आती है और ढक्कन की मदद से खाने पर नजर रखने में सुविधा होती है।

05

स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नॉन-स्टिक कढ़ाई की कोटिंग कितने समय तक चलती है?
    +
    एक अच्छी क्वालिटी वाली नॉन-स्टिक कढ़ाई की कोटिंग सही देखभाल के साथ 3 से 5 साल तक चल सकती है। इस्तेमाल का तरीका और रखरखाव इसकी लाइफ पर असर डालते हैं।
  • नॉन-स्टिक कढ़ाई को इंडक्शन कुकटॉप पर इस्तेमाल कर सकते हैं?
    +
    केवल वही नॉन-स्टिक कढ़ाई इंडक्शन कुकटॉप पर इस्तेमाल की जा सकती हैं जिनके बेस को अंडक्शन के लिहाज से डिजाइन किया जाता है। किसी भी विक्लप को चुनते समय इसकी जानकारी ले लेनी चाहिए।
  • नॉन-स्टिक कढ़ाई को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
    +
    इनको हल्के साबुन और नरम स्पंज से हाथ से धोना सबसे अच्छा है। हार्ड स्क्रबर या केमिकल बेस्ड क्लीनर का उपयोग करने से बचें, क्योंकि वे कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • क्या नॉन-स्टिक कढ़ाई में मेटल के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए?
    +
    नहीं, नॉन-स्टिक कढ़ाई में मेटल के बर्तनों का उपयोग करने से बचना। हमेशा लकड़ी, सिलिकॉन या प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग करें ताकि नॉन-स्टिक कोटिंग को खरोंच न लगे। हालांकि, आजकल ऐसी कढ़ाइयां भी मिलती हैं जो मेटल-स्पून फ्रेंडली होती हैं।
  • सही नॉन-स्टिक कड़ाही विद लिड कैसे चुनें?
    +
    सबसे पहले, कोटिंग की क्वालिटी और लेयरिंग देखें। मटेरियल पर विचार करें, जैसे एल्यूमीनियम या स्टेनलेस स्टील, और क्या यह आपके कुकटॉप के साथ काम करेगा या नहीं। ढक्कन का प्रकार और हैंडल की बनावट को भी समझना जरूरी है।