क्या Gear Cycle लेना सही फैसला है? जानें स्पीड और कम्फर्ट वाले 5 बेहतरीन विकल्प

गियर वाली साइकिल खरीदना एक अच्छा निर्णय हो सकता है। यह आपको पहाड़ी रास्तों पर आसानी से चढ़ने और तेज गति से चलने में मदद करती है। अपनी जरूरतों के हिसाब से गियर बदलने की सुविधा से थकान कम होती है और लंबी दूरी तय करना आसान हो जाता है। यह फिटनेस और ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए उपयुक्त होती हैं।
क्या Gear Cycle लेना सही है?
क्या Gear Cycle लेना सही है?

गियर वाली साइकिल खरीदना कई मायनों में एक सही फैसला हो सकता है। ये साइकिल प्लेन रोड से लेकर पहाड़ी रास्तों तक हर जगह आराम से चलाई जा सकती हैं। गियर वाली साइकिल आपको चढ़ाई पर आसानी से चढ़ने और समतल सड़कों पर तेज गति से चलने में मदद करती हैं। इनमें आप अपनी जरूरत के अनुसार गियर बदल सकते हैं, इससे कम थकान होती है और लंबी दूरी तय करना आसान हो जाता है। ये साइकिल लोगों के द्वारा अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए भी चलाई जाती हैं। इसे बच्चे स्कूल जा सकते हैं और आप घर की सब्जियां लाने में जा सकते हैं। यह शानदार और बेहतरीन साइकिल ऑफ रोडिंग के लिए भी अच्छी मानी जाती है, जिनसे आप इन्हें ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चला सकते हैं। हालांकि, इनकी कीमत सामान्य साइकिलों से थोड़ी अधिक हो सकती है और इनका रखरखाव भी ज्यादा करना पड़ता है। इनमें आपको सस्पेंशन और डिस्क ब्रेक जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं।

गियर वाली साइकिल खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें क्या हैं?   

गियर वाली साइकिल चुनते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह आपकी जरूरतों के हिसाब से सही हो। चलिए साइकल लेते वक्त ध्यान रखने वाली कुछ जरूरी बातों के बारे में जानते हैं। 

  • नई गियर वाली साइकिल लेने से पहले आपको यह तय करना चाहिए कि आपको किस तरह की साइकिल की जरूरत है, जिसके हिसाब से आप माउंटेन बाइक, रोड बाइक या हाइब्रिड साइकिल ले सकते हैं। 
  • साइकिल में गियर की संख्या का ध्यान देना भी काफी महत्वपूर्ण है। क्योकि अधिक गियर होने से आप विभिन्न रास्तों पर आसानी से चढ़ और उतर सकते हैं। ऐसे में गियर की संख्या जितनी ज्यादा होती है, साइकिल चलाने में उतनी कम मेहनत लगती है।
  • इसके साथ ही मजबूती के लिए साइकिल का फ्रेम मटेरियल देखना भी जरूरी है। आमतौर पर साइलिक स्टील, एल्यूमीनियम, कार्बन फाइबर जेसे मटेरियल से बनी होती हैं, जिन्हें पसंद और जरूरत के मुताबिक लिया जा सकता है। मटेरियल का चुनाव इस लिए भी जरूरी हैं, क्योंकि यह साइकिल के वजन और उसकी मजबूती पर असर डालता है। 
  • साइकिल में सस्पेंशन आपकी राइड को काफी आरामदायक बना सकता है, ऐसे में  गियर वाली साइकिल में आप सस्पेंशन का भी पता लगा सकते हैं। सस्पेंशन वाली साइकिल ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आरामदायक सवारी के लिए जरूरी है। 
  • वहीं ब्रेकिंग के लिए आप अपने हिसाब से डिस्क ब्रेक या वी-ब्रेक का चुनाव कर सकते हैं। इसके आलावा अपनी हाइट के हिसाब से सही साइज वाली साइकिल का चुनाव करके आपको आरामदायक राइड मिलती है। 

Top Five Products

  • Urban Terrain UT1001 Steel Cycle/Bicycle 27.5 inch MTB (21 Speed) Gear Bicycle

    अर्बन टेरेन की यह साइकिल एक बेहतरीन गियर वाली माउंटेन बाइक है, जिसे विशेष रूप से पुरुषों और लड़कों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 27.5 इंच के टायर और 21 स्पीड गियर दिए गए हैं, जो इसे हर तरह के रास्तों और इलाकों में चलाने के इसे लिए उपयुक्त बनाते हैं। यह साइकिल 15 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए आदर्श है और इसका फ्रेम साइज भी 16 इंच है। इसका नीला रंग इसे आकर्षक लुक देता है। इसमें फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है, जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आरामदायक एहसास देता है। वहीं इसके डुअल डिस्क ब्रेक सुरक्षित राइड सुनिश्चित करते हैं। यह साइकिल फिटनेस बनाए रखने और रोजमर्रा के काम करने के लिए एक शानदार विकल्प हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - अर्बन टेरेन 
    • स्पीड नंबर - 21 स्पीड गियर
    • कलर - ब्लू
    • बाइक टाइप - माउंटेन बाइक
    • वजन - 18.3KG

    खासियत

    • कार्बन स्टील से है बना 
    • संभाल सकती है 100Kg तक का वजन 
    • इसमें मिल रहे हैं 21 गियर

    कमी

    • बिल्ट क्वालिटी को लेकर यूजर्स की शिकायत
    01
  • TUNGSTEN - Urban Mount 21 Speed | 21 Gears | 27.5 INCH Mountain Bike

    टंगस्टन अर्बन माउंट 21 स्पीड माउंटेन बाइक उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो विभिन्न इलाकों में साइकिल चलाना पसंद करते हैं। इस साइकल में 27.5 इंच के टायर मिल रहे हैं, जो हर तरह के रास्ते पर चलने के लिए सही हैं। स्पीड को तेज और मेहनत कम करने के लिए इस साइकिल में कुल 21 Gears दिए गए हैं। इसे आप पहाड़ों की चढ़ाई पर भी बिना ज्यादा मेहनत के चला सकते हैं। ये साइकिल 5.4 फीट से लेकर 5.8 फीट तक की लंबाई वालों के लिए सही है। इसे महिला और पुरुष दोनों के द्वारा चालाया जा सकता है। इसका हाई-टेन्साइल स्टील फ्रेम इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जबकि डुअल डिस्क ब्रेक हर स्थिति में सुरक्षित ब्रेकिंग और बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करते हैं। ये Gear वाली Cycle रोजमर्रा के आवागमन, फिटनेस और ऑफ-रोड एडवेंचर के लिए एक बेहतर विकल्प है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - टंगस्टन
    • स्पीड नंबर - 21 स्पीड गियर
    • बाइक टाइप - माउंटेन बाइक
    • टायर साइज - 27.5 इंच
    • फ्रेम मटेरियल - स्टील
    • ब्रेक - डुअल डिस्क ब्रेक

    खासियत

    • हाई-टेन्साइल स्टील फ्रेम से बनी है
    • 21 गियर हैं
    • डुअल डिस्क ब्रेक बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं
    • पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयुक्त है
    • उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए अच्छी है

    कमी 

    • प्रोडक्ट को लेकर कोई खास शिकायत नहीं
    02
  • VESCO Drift 24 T Cycle 7 Speed Gear

    यह विस्को ड्रिफ्ट गियर साइकिल बच्चों के लिए एक शानदार विकल्प है, इसे खासकर 9-13 साल के लड़कों के लिए सही माना जाता है। इस साइकिल से फ्रेम का साइज 16 इंच और टायर का साइज 24 इंच है। इस माउंटेन साइकिल में 7-स्पीड गियर दिए गए हैं, जो बच्चों को हर तरह के रास्तों पर आसानी से चलाने में मदद करते हैं, फिर चाहे वह घर के पास की सड़क हो या कोई ऊबड़-खाबड़ रास्ता या चढ़ाई ये साइकिल हर जगह आसानी से चल सकती हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन झटकों को कम करके राइड को आरामदायक बनाता है। इसके दोनो पहियों में मौजूद बेहतरीन डिस्क ब्रेक तेज स्पीड साइकिल को भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इसका चारकोल ग्रे रंग इसे आकर्षक लुक देता है, जो बच्चों को पसंद आ सकता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - विस्को ड्रिफ्ट
    • स्पीड नंबर - 7स्पीड गियर
    • बाइक टाइप - माउंटेन बाइक
    • टायर साइज - 24 इंच
    • फ्रेम मटेरियल - स्टील
    • ब्रेक - डुअल डिस्क ब्रेक

    खासियत

    • बच्चों के लिए सही
    • दोनों पहियों में मिलेंगे डिस्क ब्रेक
    • फ्रंट सस्पेंशन
    • दिया गया है बॉटल होल्डर
    • देखने में है आकर्षक

    कमी 

    • बिल्ड क्वालिटी को लेकर लोगों की शिकायत देखने को मिली 
    03
  • Leader Beast 26T Multispeed (7 Speed) Mountain Bike

    लीडर बीस्ट 26T मल्टीस्पीड माउंटेन बाइक हर तरह के रास्तों पर चलाने के लिए सही है। यह साइकिल पहाड़, पथरीले रास्तों और प्लेन रोड पर हर जगह चलाई जा सकती है। मैट ब्लैक और सी ग्रीन रंग इसे शानदार लुक देता है। इस साइकिल में 7-स्पीड गियर दिए गए हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार गियर बदल सकते हैं और चढ़ाई या ढलान पर साइकिल पर आसानी से नियंत्रण रख सकते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आरामदायक राइड दे सकता है, जबकि डुअल डिस्क ब्रेक हर स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं। इसकी 18 इंच का फ्रेम साइज इसे 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है। इसे 5 फिट 10 इंच तक की हाइट वाले लोग भी चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - लीडर 
    • स्पीड नंबर - 7स्पीड गियर
    • बाइक टाइप - माउंटेन बाइक
    • फ्रेम साइज - 18 इंच
    • फ्रेम मटेरियल - स्टील
    • ब्रेक - डुअल डिस्क ब्रेक

    खासियत

    • देखने में स्टाइलिश 
    • लाइटवेट डिजाइन
    • सिंलग वाट स्टील रिम
    • बॉटल गार्ड भी है मौजूद

    कमी 

    • मजबूती को लेकर लोगों की शिकायत देखने को मिली
    04
  • Urban Terrain UT3003A27.5 Alloy Cycle/Bicycle 27.5 inch MTB (21 Speed) Gear Cycle for Men/Boys with Front Suspension & Dual Disc Brake Mountain Bike | Ideal for 15+ Years,Frame Size :17 inch, Black

    यह अर्बन टेरेन अलॉय साइकिल पुरुषों और लड़कों के लिए एक बेहतरीन गियर वाली माउंटेन बाइक है। इसे आप कम मेहनत में ज्यादा दूर तक चला सकते है। इसमें 27.5 इंच के टायर मिल रहे हैं, जो हर तरह के रास्ते पर बेहतर पकड़ दे सकते हैं। ये 21 स्पीड गियर के साथ आती है, जो इसे विभिन्न इलाकों में चलाने के लिए उपयुक्त बनाते हैं, चाहे वह पहाड़ी रास्ते हों या समतल सड़कें। यह साइकिल 15 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सही है और इसका फ्रेम साइज 17 इंच है। इस साइकिल का काला रंग इसे एक आकर्षक और स्पोर्टी लुक देता है। इसमें फ्रंट सस्पेंशन है, जो झटकों को कम करके आरामदायक राइड सुनिश्चित करता है। वहीं इसमें बेहतर नियंत्रण के लिए 2 डिस्क ब्रेक भी मिल रहे हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - अर्बन टेरेन
    • स्पीड नंबर - 21 स्पीड गियर
    • बाइक टाइप - माउंटेन बाइक
    • फ्रेम साइज - 17 इंच
    • फ्रेम मटेरियल - स्टील
    • ब्रेक - डुअल डिस्क ब्रेक

    खासियत

    • एडजस्ट कर सकते हैं इसकी सीट
    • हल्की और मजबूत बॉडी
    • बॉटल गार्ड भी है मौजूद

    कमी 

    • सर्विस को लेकर लोगों की शिकायत
    05

गियर वाली साइकिल के फायदे?   

गियर वाली साइकिलें कई तरह के फायदे के साथ आती हैं। आप इन्हें समतल रोड, पथरीले रास्ते और पहाड़ जैसी हर जगह पर चला सकते हैं। ये साइकिलें अलग-अलग गियर अनुपात के कारण चढ़ाई और ढलान पर बेहतर नियंत्रण देती हैं, जिससे साइकिल चालाना काफी आसान हो जाता है और साइकिल चलाने वाले को ज्यादा थकान भी नहीं होती है। गियर वाली साइकिलें सपाट सड़कों पर भी तेज गति बनाए रखने में सहायक होती हैं, क्योंकि राइडर अपनी गति के अनुसार गियर बदल सकता है। ये साइकिलें फिटनेस के प्रति सजग लोगों के लिए भी सही हैं, क्योंकि आप इनके गियर में बदलाव करके बेहतर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इन्हें शहर लेकर गांव तक हर जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इन साइकिल में अक्सर डिस्क ब्रेंक मिलते हैं, जो सड़कों पर बेहतर नियंत्रण दे सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गियर वाली साइकिल के क्या फायदे हैं?
    +
    गियर वाली साइकिल चढ़ाई पर आसानी से चढ़ने और तेज गति प्राप्त करने में मदद करती है। इस साइकिल को हाई गियर चलाने में कम मेहनत लगती है।
  • क्या गियर वाली साइकिल, शुरुआत में साइकिल सीखने वाले लोगों के लिए सही है?
    +
    हाँ, गियर वाली साइकिल का उपयोग करना सीखा जा सकता है और यह विभिन्न प्रकार की सड़कों के लिए उपयुक्त है। इन्हें भी आप आम साइकिल की तरह चला सकते हैं।
  • गियर वाली साइकिल की कीमत कितनी होती है?
    +
    गियर वाली साइकिल की कीमत गियर की संख्या और ब्रांड पर निर्भर करती है। अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर इन साइकिल की कीमत 4,500 रुपये तक की कीमत से शुरू हो जाती है।
  • क्या गियर वाली साइकिल चलाना आसान है?
    +
    जी हां, गियर वाली साइकिल चलाना काफी आसान होता है। एक बार ठीक से सीख जाने पर आप इन्हें कम मेहनत में भी आसानी से चला सकते हैं।