चांदी की चीजों को कैसे करें घर में साफ? ये प्रोडक्ट करेंगे मदद

घर पर ही चांदी के बर्तन या जेवर साफ करने के लिए आप सिल्वर क्लीनर, क्रीम या वाइप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चांदी को साफ करने वाले प्रोडक्ट्स की मदद से ऐसा आसानी से कर सकते हैं। ऐसे चांदी का सामान नया जैसा लगने लगेगा।
घर पर साफ करें चांदी
घर पर साफ करें चांदी

चांदी के बर्तन या जेवरों का रोजाना इस्तेमाल किया जाए तो काले पड़ने लगते हैं। ऐसा हवा और नमी के संपर्क में आने के कारण होता है। ऐसे में घर पर आप पूजा के बर्तन, पायल, अंगूठी, इयररिंग्स, कड़े आदि को फिर से चमकाने के लिए Silver को क्लीन करने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके टार्निशिंग को हटा सकते हैं। आप सिल्वर को साफ करने के लिए पेस्ट, क्रीम, वाइप्स या लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेजन पर इस काम के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

HEDRON Silver Tarnish Cleaner Paste

चांदी का कलश, थाली या ज्वेलरी से कालापन हटाने के लिए आप इस सिल्वर टार्निश क्लीनर पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ ही समय में यह चांदी की चमक वापस ला सकता है।

चांदी को साफ करने के स्टेप्स:-

  • इस पेस्ट को थोड़ी सी मात्रा में मुलायम स्पंज या कपड़े पर लें। चांदी की जिस चीज को चमकाना है, उसे पानी से गीला करें।
  • पेस्ट लगे कपड़े की मदद से उस बर्तन या जेवर को पोंछें। कालापन ज्यादा हो तो 1 या दो मिनट के लिए पेस्ट को लगे रहने दें।
  • साफ पानी से चांदी को धोयें या पेस्ट को अच्छे से छुड़ा लें।
  • साफ, मुलायम और सूखे कपड़े से चांदी को पोंछ लें।
01

Weiman Wright's Silver Cream

आप अल्कोहल-बेस्ड और अमोनिया-फ्री क्रीम की मदद से चांदी के कालेपन को साफ कर सकते हैं। इस पेस्ट में किसी भी तरह की सुगंध नहीं है।

चांदी को साफ करने के स्टेप्स:-

  • आप चांदी के बर्तनों को साफ करना चाहते हैं तो इस क्रीम को मुलायम स्क्रब की मदद से बर्तन पर अप्लाई करें।
  • पानी से बर्तन को धो लें।
  • साफ और सूखे कपड़े से पोंछ लें।


02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Weiman Silver Wipes

आप टार्निश हो चुकी चांदी को चमकाना चाहते हैं तो वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक पैकेट में 20 सिल्वर वाइप्स मिलते हैं। आप इसकी मदद से सोने के कड़े व ज्वेलरी या पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं।

चांदी को साफ करने के स्टेप्स:-

  • सिल्वर के बर्तन को सर्कुलर मोशन में वाइप से पोंछें।
  • कालापन कम होने लगे तो गुनगुने पानी से चांदी को धो लें।
  • साफ-सुथरे कपड़े से मेटल को पोंछ लें।


03

Brilliant Silver Dip Cleaning Liquid

चांदी की पायल, ब्रेसलेट या मूर्ति को साफ करने के लिए आप क्लीनिंग लिक्विड ले सकते हैं। सेब की खुशबू वाला यह क्लीनर नॉन-टॉक्सिक है। इसकी खास बात यह है कि इसके इस्तेमाल के बाद चांदी को नुकसान नहीं पहुंचता है। आप चांदी के बर्तनी या सिक्कों को चमकाने के लिए भी इसका चयन कर सकते हैं।

चांदी को साफ करने के स्टेप्स:-

  • एक कांच के बर्तन में लिक्विड को निकाल लें।
  • सिल्वर के बर्तन, सिक्के या पायल आदि को उस बर्तन में डुबाएं।
  • थोड़ी देर तक इस Silver Cleaner में रखने के बाद चांदी को बाहर निकालें और पानी से धो लें।
  • ड्राई कपड़े से चांदी को पोंछ लें।


04

Cleansol Silver Dip Cleaner Liquid

आप घर पर ही चांदी का कालापन हटाना चाहते हैं तो सिल्वर क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप चांदी वाले पूजा के बर्तन, कलश, जेवर आदि को नए जैसा बना सकते हैं। इसके लिए आप चांदी को रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और लंबे समय तक चांदी की चमक भी बरकरार रहेगी।

चांदी को साफ करने के स्टेप्स:-

  • मेटल को गुनगने पानी से धो लें। ध्यान दें कि चांदी के बर्तन पर तेल या ग्रीस न लगी हो।
  • प्लास्टिक के बड़े बाउल में इस लिक्विड को डाल दें और 10-15 सेकेंड के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ध्यान दें कि 40 सेकेंड से ज्यादा क्लीनर में चांदी को पड़ा नहीं रहने देना है। जरूरत पड़े तो हल्के मुलायम ब्रश की मदद से बर्तन को साफ कर सकते हैं।
  • रनिंग वाटर से चांदी को धोएं।
  • सॉफ्ट कपड़े से पैट करते हुए चांदी के बर्तन या ज्वेलरी को पोंछ लें ताकि नमी न रहे।


05

  

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या घर पर चांदी के जेवरों को साफ कर सकते हैं?
    +
    हां, आप आसानी से घर पर ही Silver Jewellery को साफ कर सकते हैं। आप इस काम के लिए सिल्वर क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • क्या सिल्वर क्लीनर के कारण चांदी को नुकसान पहुंचता है?
    +
    नहीं, कई ऐसे विकल्प भी मौजूद हैं, जिनमें सिल्वर शील्ड तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे क्लीनर की मदद से आप चांदी को नुकसान पहुंचाए बिना ही साफ कर सकते हैं।
  • चांदी को बर्तन धोने वाले साबुन से साफ कर सकते हैं?
    +
    चांदी को साफ करने के लिए बर्तन धोने वाले साबुन से साफ करने की सलाह नहीं दी जाती है। केमिकल्स के कारण चांदी को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप सिल्वर क्लीनर का ही इस्तेमाल करें।
  • सिल्वर को ठंडे पानी से धोएं या गर्म पानी से?
    +
    चांदी को धोने या साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है ताकि इस मेटल का कालापन दूर हो जाए।