अगर आपको भी सिलाई करना आता है लेकिन पुरानी मशीन खराब हो गई है जिस कारण से हर छोटी-मोटी सिलाई के लिए दर्जी का चक्कर लगाना पड़ रहा है, तो अब और नहीं। USHA कंपनी की स्विंग मशीनें हमारी मां से लेकर दादी तक की पसंदीदा रही हैं। पुराने जमाने में जब घर पर ही ब्लाउज से लेकर जींस की निकली सिलाई तक को सिलने का काम किया जाता था, तब बढ़िया क्वालिटी वाली ऊषा मशीने ही काम आती थी। वहीं आज के समय में भी इस कंपनी की लोकप्रियता कहीं गई नहीं है, इसलिए हम आपके लिए USHA Sewing Machines के बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं, जो अपनी खासियतों के चलते मोटे से मोटी सिलाई भी झटपट कर सकती हैं।
Usha की दमदार सिलाई मशीन के साथ घर बैठें मोटी से मोटी स्टिच भी होगी चुटकियों में!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Usha Janome Dream Stitch Automatic Zig-Zag Electric Sewing Machine
इसे क्यों चुनें?
- सिलेक्ट डायल के साथ आने वाली यह मशीन शुरुआती लोगों के लिए काफी सही हो सकती है। इसकी मदद से आप आसानी से पैटर्न चुन सकते हैं और अपने काम को फटाफट से कर सकते हैं।
- 7 इन-बिल्ट स्टिच मौजूद होने की वजह से इसे लेने पर सीधी सिलाई, जिग-जैग, पीको, बॉबिन वाइंडिंग और बटनहोल जैसी सिलाइयां आसानी से हो जाएगी।
मुख्य बातें
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 8D x 14.5W x 11H सेमी
- वजन - 5 किलो 900 ग्राम
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- मटेरियल - प्लास्टिक
01USHA JANOME Allure DLX Electric Sewing Machine -White
इसे क्यों चुनें?
- इसे लेना इसलिए सही होगा क्योंकि इसमें सुई में धागा डालने का ऑटोमैटिक सिस्टम दिया गया है, जिससे आपकी आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा और समय की भी बचत होगी।
- इसमें 13 इनबिल्ट स्टिच पैटर्न दिए गए हैं, जिनमें ज़िग-ज़ैग, पिको, हेमिंग, बटन और काज बनाने की सुविधा शामिल है। साथ ही, LED लाइट की वजह से सिलाई करते समय कपड़े पर रोशनी पड़ेगी जिससे काम आसान हो जाएगा।
मुख्य बातें
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 23.3D x 44.5W x 34.8H सेमी
- वजन - 6 किलो 740 ग्राम
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- मटेरियल - प्लास्टिक
02Usha Janome Automatic Stitch Magic Sewing Machine with 57 Stitch Function
इसे क्यों चुनें?
- अधिकांश आधुनिक सिलाई मशीनें पूरी तरह से प्लास्टिक बॉडी के साथ आती हैं, लेकिन Usha का यह मॉडल मेटल से बना हुआ है। इससे मशीन सिलाई के दौरान हिलती-डुलती नहीं है और भारी कपड़ों जैसे डेनिम, लेदर आदि पर आसानी से सिलाई हो जाती है।
- अगर आप बुटीक या टेलरिंग का काम करते हैं तो इसे लेना सही रहेगा क्योंकि इसमें कपड़े के हिसाब से फुट के दबाव को कम या ज्यादा करने का डायल दिया गया है। जिससे मोटे या स्ट्रेचेबल कपड़ों पर सिलाई आसानी से हो जाती है।
मुख्य बातें
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 5.9D x 7.9W x 7.9H सेमी
- वजन - 10 किलो 100 ग्राम
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- मटेरियल - मेटल
03USHA Janome Wonder Stitch Electric Sewing Machine With Hard Cover
इसे क्यों चुनें?
- अगर आपको लगता है सुई में धागा लगाना एक सबसे बड़ा झंझट का काम है तो इस मशीन को चुन सकते हैं जिसमें ऑटोमैटिक थ्रेडर दिया गया है। यानी सुई में धागा पिरोने के लिए आंखों पर जोर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सेकंड में यह काम हो जाएगा।
- बिजली से चलने वाली यह मशीन प्रति मिनट 860 टांके सिल सकती है,जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। साथ ही, इसमें इन-बिल्ट लाइट भी मौजूद है, जिससे कम रोशनी में भी काम करने में दिक्कत नहीं होगी।
मुख्य बातें
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 24.9D x 34.9W x 29.9H सेमी
- वजन - 6 किलोग्राम
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- मटेरियल - प्लास्टिक
04USHA Bandhan Composite Manual Sewing Machine With Cover
इसे क्यों चुनें?
- यह पूरी तरह से हाथ से चलने वाली मैनुअल मशीन है। जहां बिजली की कटौती अधिक होती है, वहां यह बिना रुके काम कर सकती है। बाद में अगर आप चाहें, तो इसमें मोटर लगाकर इसे इलेक्ट्रिक मशीन में भी बदल सकते हैं।
- इसके साथ प्लास्टिक का बेस और कवर आते हैं, जिनसे इसे धूल-मिट्टी और बच्चों से सुरक्षित रखा जा सकता है। सिलाई के बाद इसे आसानी से उठाकर अलमारी या कोने में रख सकते हैं।
मुख्य बातें
- प्रोडक्ट डाईमेंशन - 29D x 58W x 41H सेमी
- वजन - 13 किलोग्राम
- पॉवर सोर्स - मैनुअल
- मटेरियल - कास्ट आयरन
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
- इन-बिल्ट स्टिचिंग वाली इलेक्ट्रिक सिलाई मशीनें, जो घर पर देंगी बुटीक जैसी फिनिशिंग!
- इन 5 Android टचस्क्रीन सिस्टम के साथ अपनी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को बनाएं सुपर स्मार्ट!
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- उषा की सिलाई मशीन किस तरह के काम के लिए उपयुक्त है?+उषा की हेवी ड्यूटी वाली सिलाई मशीन रोजमर्रा की सिलाई के साथ मोटे और कई परतों वाले कपड़ों की सिलाई के लिए उपयोगी हो सकती है। यह घर पर नियमित सिलाई करने वालों के साथ छोटे स्तर पर सिलाई का काम करने वालों के लिए भी सुविधाजनक विकल्प हो सकती है।
- क्या इस मशीन से मोटे कपड़े सिल सकते हैं?+आमतौर पर भारी काम के लिए बनाई गई मशीनें सामान्य मशीनों की तुलना में मोटे कपड़ों और कई परतों पर बेहतर तरीके से काम करने के लिए तैयार की जाती हैं। हालांकि, सही सुई, धागे और मशीन की क्षमता का ध्यान रखना जरूरी है।
- क्या उषा की सिलाई मशीन शुरुआती लोगों के लिए आसान है?+अगर मशीन के काम करने का तरीका समझ लिया जाए, तो इसे चलाना काफी आसान हो सकता है। शुरुआत में धागा डालने, बॉबिन लगाने और सिलाई की स्पीड को नियंत्रित करने का अभ्यास करने से मशीन पर अच्छी पकड़ बनाई जा सकती है।
- स्टिचिंग के लिए सिलाई मशीन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?+जब आप घर के कामों के लिए यह बुटीक के लिए सिलाई मशीन लेने जाते हैं तो इसकी मजबूती, सिलाई की गुणवत्ता, मोटे कपड़ों पर उसकी क्षमता, इस्तेमाल में आसानी जैसे बातों पर ध्यान देना सही माना जाता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार मशीन का मॉडल चुन सकते हैं।
You May Also Like