जिन लोगों के पास पालतू जानवर होते हैं, वो घर के सदस्य की तरह ही उनकी देखभाल करते हैं। उनके स्वास्थ्य और खान-पान का भी ठीक उसी तरह ध्यान रखा जाता है, जैसे किसी फैमिली मेंबर कर का रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर 'फर-फ्रेंड' यानी Puppy लेकर आए हैं तो आप उनके लिए बढ़िया क्वालिटी के ड्राई डॉग फूड का चुनाव कर सकते हैं। जो उनकी हेल्दी ग्रोथ और रोजाना के पोषण की खुराक के लिए जरूरी है। आप Pedigree, गोदरेज निंजा और Drools समेत पेट फूड के लिहाज से अच्छे माने जाने वाले कई बढ़िया ब्रांड्स का चयन कर सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
पप्पी के लिए ड्राई डॉग फूड के विकल्प:-
1) Pedigree PRO Puppy Large Breed Dry Dog Food
अपने नन्हे से दोस्त यानी पैट Puppy की हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने के लिए व उनकी त्वचा को ध्यान रखने के लिए आप उन्हें Pedigree Dry Dog Food दे सकते हैं। इसमें उनकी बोन्स और दांतों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन-डी है। इसके अलावा हेल्दी स्किन के लिए जिंक और ओमेगा फैटी एसिड्स मौजूद हैं। वॉल्थम पेटकेयर साइंस इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित इस पेट फूड का आप चयन कर सकते हैं।
2) Godrej Ninja Puppy Dry Dog Food
चिकन और मिल्क फ्लेवर वाला ड्राई फूड आपके पप्पी को बहुत पसंद आ सकता है। Godrej Ninja Dry Food का खास प्रकार का 3P गट हेल्थ फॉर्मूला 12 महीने तक के Puppies के लिए सही है। इससे उन्हें प्रोबॉयोटिक्स, प्रीबॉयोटिक्स और चुनिंदा फायटोन्यूट्रिएंट्स मिलेंगे जो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे। उनकी ग्रोथ के लिए जरूरी 37 तरह के तत्व जैसे कि जिंक और आयरन आदि भी इसमें मौजूद हैं।
3) Drools Puppy Dry Dog Food
घर में अगर कोई पेट है तो उसकी देखभाल बिल्कुल बच्चों की तरह करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आपके पास छोटा डॉग है तो उसकी सेहत और पोषण के लिए आप Drools Dry Dog Food ले सकते हैं। जिसमें मौजूद DHA यह हर ब्रीड के पप्पी के ब्रेन के लिए अच्छा है। इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भी हैं।
4) Applod Puppy Dry Dog Food
पप्पी की मासपेशियों का विकास हो, यह भी जरूरी है। ऐसे में उसे 30% हाई-क्वालिटी प्रोटीन वाला Applod Dry Dog Food दिया जा सकता है। इसमें अनाज, हल्दी, मोरिंगा, अनार, पंपकिन आदि भी मौजूद हैं। यह ड्राई डॉग फूड त्वचा, जोड़ों, इम्यूनिटी और पाचन के लिए अच्छा है।
5) Royal Canin Mini Puppy, Dry Food
छोटे डॉग्स के लिए जरूरी है कि उन्हें उनकी बढ़ती उम्र में ऊर्जा के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी मिलते रहे। साथ ही बिमारियों से लड़ने की ताकत भी आए। ऐसे में आप अपने फर वाले नन्हे दोस्त को Royal Canin Dry Food दे सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट कॉम्प्लेक्स, विटामिन-ई, पचने वाले प्रोटीन्स और प्री-बायोटिक्स मौजूद हैं। इससे उनका मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहेगा।
