कॉपर प्लेट में खाना खाने पर स्वाद और सेहत दोनों मिलेंगे एकसाथ, डाइनिंग टेबल भी दिखेगी रॉयल

क्या आप अपनी फेस्टिव थाली को एक शाही और स्वस्थ स्पर्श देना चाहते हैं? कॉपर की थालियां बेहतरीन समाधान हैं! सदियों से आयुर्वेद में तांबे के बर्तनों के उपयोग को महत्व दिया गया है, और अब ये आधुनिक डाइनिंग टेबलों पर भी अपनी जगह बना रही हैं। इनकी मदद से आप अपने मेहमानों को भी डाइनिंग पर खुश कर सकते हैं।
5 कॉपर थालियों के विकल्प
5 कॉपर थालियों के विकल्प

भारतीय घरों में तांबे के बर्तनों का उपयोग सदियों से चला आ रहा है, जो न केवल उनकी सुंदरता के लिए बल्कि आयुर्वेद गुणों के लिए भी जाने जाते हैं और एक बार फिर ट्रेंड में हैं। बता दें कि Copper की प्लेटें दिवाली, छठ पूजा से लेकर नवरात्रि जैसे त्योहारों और विशेष अवसरों पर आपकी डाइनिंग टेबल को 5 स्टार होटल जैसा अनुभव देती हैं। इसी कड़ी में यहां पर 5 ऐसे आधुनिक और पारंपरिक तरीकों से बने कॉपर प्लेटों के डिज़ाइन दिए गए हैं जो डाइनिंग पर आपके मेहमानों का दिल तो जीतेंगे ही, साथ ही आपके परिवार के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेंगे। इनमें से ज़्यादातर थालियों को हाथों से बनाया गया है जिन पर बारीक डिज़ाइन भी किया जाता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • INDIAN ART VILLA Steel Copper Hammered Design Dinner Plate

    स्टील कॉपर मटेरियल से बनी यह प्लेट सिल्वर और भूरे रंग में आती है जिसे आप रोजाना या किसी खास मौके पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 12 इंच की चौड़ाई वाली इस प्लेट को ड्यूअल टोन फिनिश में बनाया गया है जो इसको आकर्षक दिखाता है। इसमें खाना खाते समय आपको शाही फील भी आएगा। इसमें खूबसूरत हैमर्ड टेक्सचर बनाया गया है जो इसको काफी आकर्षक बनाता है। 

    इसको त्योहारों और खास मौकों के लिए क्यों चुनें?

    • अगर आप त्योहारों से लेकर खास मौकों पर अपने डाइनिंग टेबल को होटल जैसा वाइब देना चाहते हैं, तो इस थाली का चुनाव कर सकते हैं।
    • इसमें मेहमानों को खाना खिला सकते हैं, उसके अलावा इसे आप दिवाली, शादी-ब्याह, गृह प्रवेश जैसे खास मौके पर उपहार के तौर पर भी भेंट कर सकते हैं।
    01
  • INDIAN ART VILLA Steel Copper Curved Thali

    कॉपर मटेरियल से बनी यह थाली डाइनिंग टेबल पर काफी आकर्षक दिखेगी। इस कॉपर प्लेट को एंटीक स्टाइल में बनाया गया है जो सिल्वर और भूरे रंग में आता है। इसको कर्व्ड आकार में बनाया गया है जो आपको घर पर 5 स्टार वाले होटल जैसा फील देगा। इसको आप रोज़ाना खाना खाने के लिए तो इस्तेमाल में ले ही सकते हैं, साथ ही इसमें मेहमानों को भी खाना परोस सकते हैं।

    इस थाली को त्योहारों और खास मौकों के लिए क्यों चुनें?

    • इस थाली को खाने के लिए भी इस्तेमाल में ले सकते हैं क्योंकि इसको घुमावदार डिजाइन में बनाया गया है, जिससे खाना खाते वक्त गिरता नहीं है।
    • इसे विंटेज स्टाइल में बनाया गया है जिससे दिवाली या नवरात्रि के मौके पर मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए इस्तेमाल में लिया जा सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • SHIV SHAKTI ARTS Handmade Pure Copper Plate

    हाथों से बनी यह कॉपर थाली मीडियम साइज में आती है जिसे आप खाना खाने के साथ-साथ खाना परोसने के लिए भी उपयोग में ले सकते हैं। विंटेज स्टाइल में बने होने की वजह से आकर्षक दिखती है। Copper Plate में खाना खाने से सेहत भी बढ़िया होती है। गोल डिज़ाइन वाली इस थाली का लंबाई 29 सेमी है और गहराई 4.5 सेमी है जिससे आप आसानी से भोजन कर सकते हैं। 

    इसको त्योहारों और खास मौकों के लिए क्यों चुनें? 

    • यह थाली शुद्ध तांबे से बनी है। इसे आप खाने के लिए तो इस्तेमाल कर ही सकते हैं, साथ ही पूजा-पाठ के लिए भी प्रयोग में ला सकते हैं। 
    • यह एक सर्विंग थाली है जिसमें आप अपने मेहमानों को अलग-अलग तरह के पकवान परोस सकते हैं। साथ ही, यह पर्व के अवसर पर आपके भोजन की शोभा भी बढ़ाएगी।
    03
  • INDIAN ART VILLA Steel Copper Hammered Design Dinner Plate

    4 के सेट वाले इन डिनर प्लेट को कॉपर मटेरियल से बनाया गया है जो मजबूत और टिकाऊ होते हैं। इनमें खाना खाते वक्त ताज होटल जैसा अनुभव भी मिलेगा। इन डिनर प्लेटों को भूरा और सिल्वर रंग में बनाया गया है जो देखने में बढ़िया लगता है। इनके साथ चार लोगों का परिवार आसानी से भोजन कर सकता है। 

    इसको त्योहारों और खास मौकों के लिए क्यों चुनें?

    • यह 4 के सेट के साथ आती है जिससे आप एक साथ अपने कई मेहमानों को खाना खिला सकते हैं।
    • इसको खास मौके पर इसलिए भी चुन सकते हैं क्योंकि इसका एंटीक स्टाइल आपके डाइनिंग की शान को भी बढ़ाएगा।
    04
  • BONA FIDE - Unit of signature metal exports Copper Plate

    यह थाली BONA FIDE ब्रांड की है जिसे पारंपरिक डिज़ाइन में बनाया गया है। इसमें 100% शुद्ध कॉपर का इस्तेमाल किया गया है जो इसको बढ़िया बनाता है। गोल आकार वाली इस थाली पर काफी सुंदर फूलों का प्रिंट किया गया है जो इसको क्लासिक लुक देता है। 

    इसे त्योहारों और खास मौकों के लिए क्यों चुनें?

    • इस थाली पर पारंपरिक नक्काशी की गई है जो इसे शाही लुक देती है, जो खास त्योहारों और पारिवारिक उत्सवों के माहौल को बेहतर बनाती है।
    • यह पतली या हल्की थाली नहीं है बल्कि इसे भारी बनाया गया है जिसके कारण यह मुड़ती नहीं है और लंबे समय तक चलती है।
    05

जागरण स्मार्ट-चॉइस पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • तांबे की थाली में खाना खाने से क्या फायदे होते हैं?
    +
    तांबे में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और यह पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता व त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।
  • क्या तांबे के बर्तन में हर तरह का खाना खाया जा सकता है?
    +
    जी नहीं, खट्टे पदार्थ जैसे दही, अचार, या नींबू का रस तांबे के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं, इसलिए इन्हें तांबे की थाली में खाने से बचना चाहिए।
  • तांबे की थाली को कैसे साफ रखना चाहिए?
    +
    तांबे की थाली को नींबू और नमक या इमली से साफ करना सबसे अच्छा होता है। रासायनिक क्लीनर से बचें।
  • तांबे के बर्तन लेने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    तांबे के बर्तन लेने के लिए शुद्धता की जांच करें, मोटाई देखें, और सुनिश्चित करें कि कोई आंतरिक कोटिंग न हो जो तांबे के लाभों को बाधित करे।