त्योहारों की तैयारी होगी आसान! कम बजट में मिलने वाले ये Kitchen Items बचाएंगे आपका समय, देखें 5 विकल्प

त्योहारों में स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे किचन गैजेट्स पर ढेर सारे पैसे खर्च करें। यहां 5 ऐसे किचन आइटम के बारे में बताया गया है जो कम बजट में उपलब्ध हैं और सब्जियां काटने से लेकर ड्राई फ्रूट्स काटने तक के काम को आसान बनाने में मदद करते हैं।
त्योहारों के लिए बजट फ्रेंडली किचन आइटम
त्योहारों के लिए बजट फ्रेंडली किचन आइटम

त्योहारों का मौसम आते ही घर में रौनक बढ़ जाती है और साथ ही शुरू हो जाती है तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारी। मिठाइयों से लेकर नमकीन स्नैक्स तक, हर चीज खास बनाने की कोशिश में किचन में काफी समय बीत जाता है। ऐसे में अगर कुछ स्मार्ट और बजट-फ्रेंडली Kitchen Items की मदद मिल जाए, तो खाना बनाने का काम काफी आसान हो सकता है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अब ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां 5 बजट-फ्रेंडली किचन आइटम्स के बारे में बताया गया है जिन्हें आप अमेजन की मदद से घर बैठे ले सकते हैं। ये किचन टूल्स न सिर्फ आपकी मेहनत कम करने में मदद करेंगे, बल्कि तैयारी में लगने वाला समय बचाने में भी मदद कर सकते हैं। 

देखें 5 बजट-फ्रेंडली किचन आइटम्स यहां जो इस फेस्टिव सीजन में आपकी कुकिंग को आसान और तेज बना सकते हैं -

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • 3 in 1 Dry Fruit Cutter & Slicer for Kitchen, Stainless Steel Almond Slicer

    त्योहारों के समय में कैसे आएगा काम? 

    • अक्सर दिवाली जैसे त्योहारों पर कई तरह की मिठाइयां, खीर और पकवान एक साथ बनते हैं। ऐसे में चाकू से एक-एक बादाम या पिस्ता काटने में घंटों लग जाते हैं, जबकि इस मैनुअल स्लाइसर से कुछ ही मिनटों में ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स कट जाएंगे और आपका समय बचेगा। 
    • बादाम या पिस्ता जैसे छोटे और सख्त मेवों को चाकू से तेजी से काटते समय उंगलियां कटने का खतरा रहता है। यह कटर एक सुरक्षित कंपार्टमेंट और पुशर के साथ आता है, जिससे बिना किसी चोट के डर के काम तेजी से हो जाएगा। 
    • 3-इन-1 स्टाइल में आने वाला यह कटर स्लाइसिंग, चॉपिंग और फाइन ग्राइंडिंग जैसी जरूरतें पूरी करने में मदद करता है। इससे चाहे गुजिया की स्टफिंग बनानी हो या शीर खुरमा की सजावट, सबकुछ झटपट हो जाएगा।
    01
  • Amazer USB Rechargeable Blenders for Smoothies and Juices

    त्योहारों के समय में कैसे आएगा काम?

    • त्योहारों पर बिना बताए भी रिश्तेदार या दोस्त आ जाते हैं। ऐसे में बड़े मिक्सर को सेट करने और धोने के झंझट के बिना, आप इसमें तुरंत फ्रेश मैंगो शेक, बनाना शेक, कोल्ड कॉफी या मौसमी का जूस बना सकते हैं।
    • त्योहारों में पूजा के समय पंचामृत या मखाना खीर का बेस तैयार करना होता है। इस Kitchen Utensils जूसर ब्लेन्डर में आप बिना बड़े मिक्सर जार को गंदा किए कुछ ही सेकंड में एक शुद्ध पंचामृत या ड्राई फ्रूट्स पेस्ट तैयार कर सकते हैं।
    • अक्सर त्योहारों पर रसोई में गैस, कड़ाही और बर्तनों की वजह से काउंटर पर जगह नहीं बचती। लेकिन यह यूएसबी रिचार्जेबल है, इसलिए इसे बिजली के बोर्ड या प्लग पॉइंट के पास रखने की जरूरत नहीं है। आप इसे डाइनिंग टेबल, लिविंग रूम या घर के किसी भी कोने में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Go Store Garlic & Ginger Masher & Crusher, Handy Rust Proof Easy Squeeze Mincer and Press

    त्योहारों के समय में कैसे आएगा काम?

    • जब घर में कई सारे पकवान बनाने होते हैं तो हर बार अदरक-लहसुन छीलने में दिक्कत आती है। ऐसे में आप इस क्रशर को चुन सकती हैं जो मिनटों में लहसुन की कई कलियों और अदरक को बिना बारीक काटे सीधे क्रश करके आपके समय को बचाने में मदद करता है। 
    • त्योहारों पर पूजा-पाठ, नए कपड़े पहनना और मेहमानों से मिलना लगा रहता है। लहसुन छीलने या काटने से उंगलियों में तेज जलन होने लगती है और घंटों तक गंध बनी रहती है। इस इजी-स्क्वीज प्रेस के इस्तेमाल से आपको लहसुन-अदरक को सीधे हाथ से रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
    • कई लोगों की आदत होती है बर्तन को बार-बार धोकर इस्तेमाल करने की। ऐसे में आप इस क्रशर को बेफिक्र होकर चुन सकती हैं जो जिंक अलॉइ मटेरियल से बना हुआ है और रस्ट-प्रूफ है।
    03
  • KRESHU Mixing Bowl Stainless Steel

    त्योहारों के समय में कैसे आएगा काम?

    • समोसे, कचौड़ी या नमकीन बनाने के लिए उबले आलू, काबुली चने या सब्जियों को धोने और पानी पूरी तरह सुखाने के लिए यह एक किचन आइटम काफी काम आएगा जिसमें ड्रेन बने हुए हैं जिससे अतिरिक्त पानी तुरंत नीचे बाउल में चला जाएगा और समोसे या टिक्की का भरावन गीला नहीं होगा। 
    • त्योहारों के दिन किचन में बर्तनों का ढेर लग जाता है। यह Kitchen Accessories 3-इन-1 सेट में आता है जो घिसने, छानने और मिलाने का काम अकेले कर देता है। इससे कई अलग-अलग बर्तन गंदे होने से बच जाएंगे और किचन काउंटर साफ-सुथरा रहेगा। 
    • स्टेनलेस स्टील से बने होने की वजह से यह खाने की चीजों के लिए सुरक्षित होता है और जंग भी नहीं लगता है जिससे आप त्योहार से लेकर अन्य दिनों में भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
    04
  • Pigeon Polypropylene Mini Handy and Compact Chopper

    त्योहारों के समय में कैसे आएगा काम?

    • त्योहार के दिनों में बनने वाली सब्जियों की ग्रेवी के लिए प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काटना पड़ता है। यह Pigeon का Chopper बिना आंखों में आंसू लाए इन चीजों को तुरंत महीन चॉप कर देता है।
    • अक्सर त्योहारों पर मिक्सर-ग्राइंडर और अन्य बिजली के उपकरणों का लोड ज्यादा रहता है या कई बार लाइट जाने का डर होता है। यह पूरी तरह से मैन्युअल है, इसलिए इसे बिना बिजली के किचन काउंटर या डाइनिंग टेबल पर कहीं भी रखकर आसानी से चलाया जा सकता है।
    • 400ml का यह कॉम्पैक्ट चॉपर न तो ज्यादा जगह घेरता है और न ही इसे धोने में समय लगता है। इसलिए यह आपके कचोटे रसोई में भी आसानी से आ जाएंगे। वहीं, इसके ब्लेड्स और कंटेनर को पानी से तुरंत धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
    05

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • त्योहारों के मौसम में कौन-से किचन आइटम सबसे ज्यादा काम आते हैं?
    +
    त्योहारों के दौरान वेजिटेबल चॉपर, मल्टीपर्पज ग्रेटर, ड्राई फ्रूट काटने वाला कटर और ब्लेन्डर जैसे किचन आइटम काफी उपयोगी होते हैं। इनकी मदद से सब्जियां काटने और खाना जल्दी तैयार करने में मदद मिलती है।
  • कम बजट में किचन को स्मार्ट कैसे बनाया जा सकता है?
    +
    किचन को स्मार्ट बनाने के लिए महंगे गैजेट्स लेना जरूरी नहीं है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ किफायती टूल्स चुन सकते हैं, जैसे वेजिटेबल चॉपर, मैनुअल ग्रेटर, मापने वाले चम्मच और स्टोरेज कंटेनर आदि। इनकी मदद से किचन का काम व्यवस्थित होता है और खाना बनाने में लगने वाला समय भी कम किया जा सकता है।
  • क्या छोटे किचन के लिए ये सही है?
    +
    देखा जाए तो, ये सारे ही आइटम कॉम्पैक्ट साइज़ में मौजूद हैं जिन्हें आप अपने छोटे किचन में भी आराम से रख सकती हैं और ये ज्यादा जगह भी नहीं घेरेगा। साथ ही, फ्लैट में रहते हैं तो शिफ्टिंग के समय भी इसे लेकर आना-जाना आसान हो जाएगा।
  • क्या ये किचन आइटम्स सिर्फ त्योहारों के लिए उपयोगी हैं?
    +
    ऐसा नहीं है। ये आइटम्स साल भर आपके खाना पकाने के समय और मेहनत को कम करने में मदद करेंगे, जिससे आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी भी आसान होगी और अगर आप वर्किंग है तो आपके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा।