दिवाली पर इन 5 सिमेट्रिकल ज्योमेट्रिक Rangoli Designs के साथ बालकनी बॉर्डर की बढ़ाएं रौनक!

दिवाली पर सिर्फ मुख्य द्वार ही नहीं बल्कि बालकनी को आकर्षक बनाने के लिए भी रंगोली का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी अपनी बालकनी या उसके बॉर्डर को आकर्षक तरीके से सजाना चाहते हैं तो यहां 5 बढ़िया सिमेट्रिकल ज्योमेट्रिक रंगोली डिजाइन के बारे में बताया गया है, जिन्हें आप बालकनी में सजाने के लिए देख सकते हैं।
दिवाली के खूबसूरत रंगोली डिजाइन
दिवाली के खूबसूरत रंगोली डिजाइन

दिवाली के त्योहार पर हर कोई अपने घर को खूबसूरती से सजाना चाहता है। ऐसे में रंगोली घर की सजावट को खास और आकर्षक बनाने का एक शानदार तरीका माना जाता है। अगर आप इस दिवाली अपनी बालकनी को कुछ अलग और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो सिमेट्रिकल ज्योमेट्रिक रंगोली डिज़ाइन्स को ट्राई कर सकते हैं। इन Diwali Rangoli Design की खास बात यह होती है कि इनमें एक जैसी आकृतियों, सीधी रेखाओं और पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है। इससे रंगोली देखने में साफ-सुथरी और व्यवस्थित लगती है। अगर आपको रंगोली बनाने नहीं आती या फिर समय की कमी है तो आप रंगोली स्टेंसिल को चुन सकते हैं जिससे मिनटों में रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी। आपको बता दें, बालकनी की बॉर्डर पर इस तरह के डिज़ाइन्स बहुत सुंदर दिखाई दे सकते हैं और पूरे एरिया को एक आकर्षक फ्रेम जैसा लुक देने में मदद करते हैं जिससे त्योहार में फोटोशूट के दौरान भी ये काफी खूबसूरत नजर आएंगे। 

देखें 5 खूबसूरत विकल्प यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

TIED RIBBONS Complete Rangoli Making Kit

त्योहार में घर की रौनक बढ़ाने के लिए रंगोली बनाना है लेकिन समय की कमी है तो इस रंगोली मेकिंग किट को चुना जा सकता है। इस किट में आपको 1 बड़ा स्टेंसिल, 6 रंगोली कलर, 4 दिया वाला स्टेंसिल और रंग भरने के लिए एक बोतल भी दिया गया है जिसकी मदद से आप झटपट रंगोली बना सकते हैं। आपको बता दें, इसके स्टेंसिल अच्छी क्वालिटी के लकड़ी से बने हुए हैं, जिन्हें आप इस्तेमाल के बाद सूखे कपड़े या हल्के पानी से साफ करके रख सकते हैं और 2026 की दिवाली खत्म होने के बाद छठ पूजा के समय भी इसका आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

01

Premium Little Small Size Rangoli Stickers

दीपावली में ढेर सारी शॉपिंग और साफ-सफाई के बीच अक्सर रंगोली बनाने का समय नहीं मिल पता है। तब आप इस रंगोली स्टिकर्स को बिना समय गवाएं चुन सकते हैं क्योंकि यह उच्च गुणवत्ता वाले पीवीसी विनाइल से बना है, जिस वजह से यह वाटरप्रूफ और टियर-रेसिस्टेंट है। दीये का तेल, पानी या पोंछा लगने पर भी इसका रंग खराब या धुंधला नहीं होगा और आप आराम से इस Simple Rangoli Design को अपने बालकनी में सजा सकते हैं। यह 4 पैक में आपको मिल जाएगा जिसे बालकनी के बॉर्डर पर आसानी से लगाया जा सकता है। मैरून और सफेद रंग वाला यह स्टिकर्स आपके घर के कोने में जान भरने का काम करेगा।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Island Rangoli Nity Design

दिवाली की भागदौड़ में फर्श पर घंटों झुककर रंगोली बनाना थका देने वाला काम होता है। इस टेम्पलेट को आप अपनी सुविधानुसार डाइनिंग टेबल, बेड या सोफे पर बैठकर आराम से भर सकते हैं और पूरा होने के बाद मनचाही जगह पर रख सकते हैं। इसका 22 इंच का क्रोशिया डिज़ाइन बहुत ही बारीक और सुंदर है। अगर आपको हाथ से रंगोली बनाने का हुनर नहीं भी आता, तब भी आप इसमें रंग, फूल या DIY वाले रंगीन चावल को भरकर 2026 की Diwali पर मिनटों में आकर्षक रंगोली तैयार कर सकते हैं। लड़की से बना हुआ यह रंगोली मैट काफी हल्का और पोर्टेबल है जिससे बच्चे भी आराम से इसे घर में कहीं पर भी सजा सकते हैं।

03

Ascension Pack of 4 Different Design Portable Rangoli Stencil

अक्सर रंगों से बनाई गई पारंपरिक रंगोली हवा से उड़ कर खराब हो जाती है और हमारी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। लेकिन 4 पैक में आने वाले इस स्टेंसिल की मदद से सिर्फ रंगों या Rangoli पाउडर को खांचों में भरकर आप अपनी घंटों की मेहनत बचा सकते हैं और यह जल्दी खराब भी नहीं होगी। MDF मटेरियल से बना हुआ यह स्टेंसिल काफी हल्का और पोर्टेबल है जिससे आप सिर्फ अपनी बालकनी ही नहीं बल्कि घर के किसी भी कोने में ले जाकर इसे सजा सकते हैं। 11 इंच के साइज़ में आने की वजह से यह काफी सही है और इसे धोकर आप दुबारा किसी अन्य त्योहार में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

04

Wooden Rangoli Stencils Set for Diwali

हाथ से बारीक ज्योमेट्रिक डिज़ाइन बनाने में घंटों लग जाते हैं और हाथ हिलने का डर रहता है। इन स्टेन्सिल्स की मदद से सिर्फ रंग या गुलाल छिड़ककर 2 मिनट में एकदम सटीक और सिमेट्रिकल रंगोली तैयार की जा सकती है। आपको बता दें, लकड़ी से बने होने के कारण यह प्लास्टिक या कागज के स्टेन्सिल्स की तरह आसानी से फटेगा या मुड़ेगा नहीं। बल्कि इसे सूखे कपड़े या हल्के गीले ब्रश से साफ करके दिवाली के बाद भी कई सालों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसमें सिर्फ सूखे रंगोली पाउडर ही नहीं, बल्कि चावल का आटा, हल्दी कुमकुम या यहां तक कि फूलों की बारीक पंखुड़ियों का इस्तेमाल करके भी अलग-अलग लुक तैयार किए जा सकते हैं।

05

साज-सज्जा की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सिमेट्रिकल ज्योमेट्रिक रंगोली डिज़ाइन क्या होते हैं?
    +
    आपको बता दें, सिमेट्रिकल ज्योमेट्रिक रंगोली डिज़ाइन ऐसे पैटर्न होते हैं, जिनमें त्रिकोण, गोलाकार आकृतियां, सीधी रेखाएं और डायमंड शेप का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी आकृतियां एक-दूसरे से मेल खाती हैं, जिससे रंगोली देखने में सुंदर और संतुलित लगती है।
  • दिवाली पर बालकनी के लिए कौन-से रंगोली डिज़ाइन अच्छे होंगे?
    +
    दिवाली पर बालकनी के लिए ज्योमेट्रिक बॉर्डर, फूलों वाले पैटर्न, डायमंड शेप और दोहरे आकार में बने हुए सिमेट्रिकल डिज़ाइन अच्छे हो सकते हैं। ये बालकनी को साफ-सुथरा और आकर्षक लुक देने में मदद करते हैं। रंगोली स्टेंसिल की मदद से आप अपने पसंद के आकार बना सकते हैं।
  • बालकनी की बॉर्डर पर रंगोली कैसे बना सकते हैं?
    +
    इसके लिए सबसे पहले बालकनी के फर्श को अच्छी तरह साफ कर लें। फिर चॉक की मदद से बॉर्डर का नक्शा बनाएं और उसमें एक जैसे ज्योमेट्रिक पैटर्न तैयार करें। आखिर में रंग भरकर डिज़ाइन को खूबसूरत फिनिश दिया जा सकता है।
  • छोटी बालकनी के लिए कौन-सी रंगोली अच्छी होती है?
    +
    अक्सर छोटी बालकनी के लिए पतली बॉर्डर वाली रंगोली, छोटे डायमंड पैटर्न और सिंपल ज्योमेट्रिक डिज़ाइन अच्छे माने जाते हैं। ये कम जगह में भी खूबसूरत दिखते हैं और बालकनी को ज्यादा भरा हुआ नहीं लगने देते हैं।