चाहे त्योहार हो, कोई खास अवसर हो या फिर रोज़ाना घर को सजाने का मन हो, एक प्यारी-सी रंगोली आपके घर को खास और आकर्षक बना सकती है। अगर आपको रंगोली बनाना पसंद है, तो आप अलग-अलग रंगों और डिज़ाइन्स के साथ अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास समय कम है या आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप यहां दिए गए खूबसूरत रंगोली स्टिकर्स, Rangoli मेकिंग किट और स्टेंसिल किट को देख सकते हैं, जिनकी मदद से मिनटों में आपकी रंगोली तैयार हो जाएगी और आपके घर का कोना निखर उठेगा।
तो देर किस बात की? यहां दिए गए 5 रंगोली स्टिकर्स में से अपना पसंदीदा डिज़ाइन चुनकर अपने घर की खूबसूरती में लगाएं चार चांद -
साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
MDF Rangoli Set 9-Piece
क्या आपको भी घर सजाना काफी पसंद है लेकिन समय कम है जिसकी वजह से आप रंगोली नहीं बना पाते हैं? तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, यह एक प्रकार का 9-पीस MDF रंगोली सेट है जिसे जमीन पर आराम से बिछा सकते हैं और बस मिनट में आपकी रंगोली तैयार हो जाएगी। इसमें मोर और कमल के फूल का डिजाइन बना हुआ है जिसे आप घर के मुख्य द्वार से लेकर अपने पूजा रूम तक सजा सकते हैं। चूंकि यह सेट MDF लकड़ी से बना है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। साथ ही, इसे एक बार लेने पर आप बार-बार आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
01
TIED RIBBONS Complete Rangoli Making Kit
त्योहारों के दौरान घर की सफाई, पूजा और अन्य तैयारियों में काफी समय चला जाता है। ऐसे में हाथ से बारीक और सुंदर रंगोली बनाने का समय नहीं मिल पाता है। तब इस किट को चुनना काफी सही रहेगा क्योंकि इसमें मिलने वाले 1 बड़ा रंगोली स्टेंसिल और 4 दीया स्टेंसिल्स की मदद से आप बिना किसी झंझट के कुछ ही मिनटों में बेहद सटीक, सुंदर और आकर्षक और Simple Rangoli Design बना सकते हैं। इसके साथ आने वाली फिलिंग बोतल के साथ रंग भरते समय इधर-उधर फैलेगा नहीं और आराम से सही जगह रंग भरा जा सकता है। आपको बता दें, इसके स्टेंसिल्स री-यूजेबल हैं। यानी दीवाली के बाद भी आप इन्हें साफ करके रख सकते हैं और अगले साल दीवाली, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, पोंगल या घर की पूजा-पाठ के अवसरों पर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Radhika Creation Lotus Kalash Rangoli Design
पारंपरिक पाउडर रंगोली अक्सर हवा से उड़ जाती है या पैर लगने से खराब हो जाती है, जबकि यह एक्रिलिक व MDF फैब्रिक पैच आधारित रंगोली है। इसे आप एक बार लेने के बाद हर त्योहार, पूजा या शादी-ब्याह के मौके पर बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हर साल नया सामान लेने का खर्च और झंझट बच जाएगा। यह पैच डिज़ाइन सीधे फर्श या मेज पर रखा जा सकता है। इसे लगाने या हटाने में महज कुछ सेकंड का समय लगता है, जिससे आपके घर का फर्श पूरी तरह साफ रहेगा। कमल और कलश डिजाइन में आने वाली यह रंगोली दिवाली से लेकर नवरात्रि जैसे त्योहारों में आपके घर की शोभा बढ़ाने में मदद करती है।
03
Mukund Design 16'' Crochet Series
अक्सर जमीन पर रंगोली बनाने से फर्श पर रंगों के स्थायी दाग लग जाते हैं और हवा से रंग फैल जाते हैं। इस मैट के इस्तेमाल से फर्श पर कोई दाग या धब्बे नहीं बनेंगे और घर हमेशा साफ-सुथरा दिखेगा। यह रेडीमेड रंगोली मैट बिना किसी झंझट या ज्यादा समय गंवाए घर के मुख्य द्वार या पूजा घर में तुरंत एक सुंदर और सटीक डिज़ाइन तैयार करने में मदद करेगी। यह Floral Design Rangoli मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले मैटेरियल से बनी है। जिससे त्योहार या किसी आयोजन के बाद इसे आसानी से उठाकर कपड़े से सूखा पोंछकर वापस रखा जा सकता है और अगली बार दुबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्लोटेबल होने की वजह से इसे पानी में रखकर भी बनाया जा सकता है और बाद में धोकर हटा सकते हैं।
04
Ascension 20 Rangoli Colour Powder Tube Bottles and 4 Rangoli Stencils
क्या आपको भी रंगोली बनाने नहीं आती है लेकिन पड़ोसी के घर पर बना हुआ आकर्षक डिजाइन आपको काफी पसंद आता है। तो अब अफसोस करने की जरूरत नहीं है, चुनिये इस रंगोली स्टेंसिल को जो 4 सेट में आते हैं और इसमें दिया, गणेश जी, लक्ष्मी माँ के पैर और फूल का डिजाइन मौजूद है। आपको बस इसमें रंग भरना है और सुंदर डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही, इस किट में 20 आसान निचोड़ने योग्य बोतलें दी गई हैं, जिससे रंग सीधे सतह पर सटीक रूप से गिरता है। इससे आपके हाथ साफ रहेंगे और फर्श गंदा नहीं होगा। यह टूल किट छोटे बच्चों, बुजुर्गों या रंगोली में नए लोगों के लिए रंगोली बनाने को एक सरल और मजेदार DIY गतिविधि बनाने में मदद करेगी।
05
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।