क्या आपको किचन बिखरा हुआ लगता है, जिससे मसाले से लेकर खाने-पीने की चीज़ों को ढूंढना मुश्किल होता है? ऐसे में आपको एक बढ़िया स्टोरेज बॉक्स की ज़रूरत है, जो आपके किचन को व्यवस्थित दिखाने के साथ-साथ आपके काम को भी आसान बना सके। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पर अलग-अलग डिज़ाइन के स्टोरेज बॉक्स दिए गए हैं, जो आपके किचन के सामान को सही से रखने में मदद करेंगे। साथ ही इनको बीपीए फ्री बनाया गया है, जो खाने को खराब नहीं करते और उसे सुरक्षित रखते हैं। एयरटाइट डिज़ाइन में होने की वजह से आपके खाने में सीलन नहीं लगती और वह लंबे समय तक तरोताजा रहता है। सबसे अच्छी बात है कि इन एयरटाइट कंटेनरों की मदद से आप अपने किचन को सुविधाजनक बना सकते हैं, जो देखने में बढ़िया लगेंगे।
इस तरह के लेख के पढ़ने के लिए स्मार्ट चॉइस पर क्लिक कर सकते हैं।
Air Tight Containers Storage Set For Kitchen, Storage Box
प्लास्टिक मटेरियल से बना यह किचन स्टोरेज बॉक्स ब्लैक और ट्रांसपेरेंट रंग में आता है, जिसमें आप अपने किचन के मसाले, दाल या अन्य समान चीजें रख सकते हैं। यह उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल से बनाया गया है, जो अटूट है और गिरने पर भी टूटता नहीं है। इसके अलावा, इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है जिससे अगर आप इसमें तेल या कोई तरल पदार्थ रखते हैं, तो वह रिसता नहीं है। इस Organiser की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बीपीए फ्री है, जिससे यह खाने वाले सामानों पर कोई हानिकारक प्रतिक्रिया नहीं करता है। 6 पैक वाले इस स्टोरेज कंटेनर को एयरटाइट बनाया गया है, जिससे इसमें सामान सुरक्षित रहता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप आसानी से डिशवॉशर में धो सकते हैं, जिससे आपको ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
01
Vasukie Divided Fridge Storage Boxes With 4 Serving Veggie Tray
यह स्टोरेज बॉक्स चार कंपार्टमेंट वाला है और एयरटाइट डिज़ाइन में बना है। इसमें आप फ्रूट्स से लेकर किचन के छोटे-छोटे सामान को आसानी से रख सकते हैं, जिससे आपका किचन व्यवस्थित ढंग से नज़र आएगा। इसे हाई क्वालिटी मटेरियल से डिज़ाइन किया गया है, जिससे इसमें रखा भोजन सुरक्षित रहता है। साथ ही, ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन में होने की वजह से आपको पता चलता रहेगा कि आपने खाने वाले सामान को कहां और किस तरीके से रखा है। यह साइड लॉकिंग क्लिप के साथ आता है, जिसे आसानी से बंद किया जा सकता है। इसमें एक सर्कुलर कैरी हैंडल भी मिलता है, जिसे आसानी से उठाया जा सकता है। रेक्टेंगुलर आकार वाले इस ऑल-इन-वन स्टोरेज बॉक्स को आप फ्रीजर में अपने सामान को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
RILION Multipurpose Plastic 4 In 1 Masala Box for Kitchen
एक ही डिज़ाइन में बना यह मल्टीपल प्लास्टिक मसाला बॉक्स आपके किचन में मौजूद हल्दी, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च जैसे अलग-अलग मसालों को सही तरीके से रखने में मदद करता है। इस Storage box को 1800 मिलीलीटर की क्षमता में बनाया गया है, जो एयरटाइट कंटेनर और चार अलग-अलग चम्मचों के साथ आता है ताकि खाना बनाते समय मसाले डालते वक्त आपको बार-बार चम्मच बदलने की ज़रूरत न पड़े। इसे मसालों के अलावा अन्य चीज़ों को रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बड़े साइज़ में डिजाइन किया गया है ताकि सामान को सही और सुरक्षित तरीके से रखा जा सके। साथ ही, इसे धोने में भी कोई झंझट नहीं है क्योंकि इसे आप डिशवॉशर में आसानी से धो सकते हैं।
03
Amazon Solimo Plastic Storage Jar and Container Set
500 मिलीलीटर की क्षमता वाले ये जार 12 के सेट में आते हैं, जिनमें आप दाल से लेकर अनाज जैसे अलग-अलग खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रूप से रख सकते हैं। ये 12 कंटेनर आपके किचन को व्यवस्थित दिखाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इनको एयरटाइट डिज़ाइन में बनाया गया है, जिससे इनमें मौजूद खाद्य सामग्री में सीलन नहीं पकड़ती और लंबे समय तक ताज़ा रहती है। इसके अलावा, इनको बीपीए-फ्री बनाया गया है, जिससे इनमें रखा खाना खराब नहीं होता और आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर हैं। साथ ही, इनको साफ करने के लिए आप डिशवॉशर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
04
Dravizon Rotating Grain Dispenser for Kitchen | 6 Compartment Airtight
बीपीए-फ्री प्लास्टिक से डिज़ाइन किए गए इस स्टोरेज बॉक्स को आप अपनी किचन को आधुनिक दिखाने के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसे एक विशेष डिज़ाइन में बनाया गया है। इसमें आपको सफ़ेद, गहरा हरा, ग्रे जैसे रंग भी मिल जाएँगे। यह एक बढ़िया स्टोरेज कंटेनर है जिसमें आप चावल, दाल, मसाले जैसी अलग-अलग चीज़ों को स्टोर कर सकते हैं और सिंगल बटन दबाकर आप उन चीज़ों को आसानी से बाहर भी निकाल सकते हैं। यह Storage Container लगभग 6 किलो तक की क्षमता के साथ आता है जिसमें आप अपनी खाने-पीने की चीज़ों को सही से रख सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन में है ताकि आपको खाने का सामान निकालते समय कोई समस्या न हो। इसके अलावा, यह स्पेस-सेविंग डिज़ाइन में है जो आपके छोटे से किचन को भी व्यवस्थित दिखाने में मदद करेगा।
05
अन्य लेख पढ़ने के लिए साज- सज्जा पर क्लिक कर सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।