घर में लाएं पहाड़ों का सुकून: 5 रस्टिक फार्महाउस Dining Tables जो आपके रूम को देंगे वार्म लुक!

अगर आप भी अपने घर के लिए एक बढ़िया डाइनिंग टेबल लेना चाहते हैं तो यहां देखें 5 रस्टिक फार्महाउस स्टाइल वाले विकल्प जो आपके कमरे को सुकून भरा एहसास देने में मदद करेंगे। इनमें अलग-अलग सीटिंग क्षमता वाले विकल्प उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी आवश्यकतानुसार चुन सकते हैं।
रस्टिक फार्महाउस डाइनिंग टेबल
रस्टिक फार्महाउस डाइनिंग टेबल

पहाड़ों की खूबसूरती ही कुछ ऐसी होती है कि हर किसी का बस वहां बस जाने का मन करता है। अगर आप भी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ जैसे शहरों में रहते हैं लेकिन अपने घर में पहाड़ों जैसा शांत और गर्मजोशी भरा माहौल बनाना चाहते हैं, रस्टिक फार्महाउस डाइनिंग टेबल को चुन सकते हैं जो आपके कमरे को खास लुक देने में मदद करेगी। प्राकृतिक लकड़ी से बने ये Dining Tables अपनी सादगी और हल्के गांव वाले अंदाज के कारण बेहद खूबसूरत लगते हैं। इनका नेचुरल टेक्सचर घर में पहाड़ी कॉटेज जैसा एहसास लाने में मदद करता है। आप इसके साथ लकड़ी की कुर्सियाँ, हल्की लाइट और कुछ छोटे-से मिट्टी के सजावटी सामान के साथ अपने डाइनिंग एरिया को पहाड़ों की तरह सुकून और अपनापन भरा बना सकते हैं।    

देखें 5 रस्टिक फार्महाउस डाइनिंग टेबल के विकल्प यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • THE WOODEN CITY Sheesham Wood 4 Seater Dining Table with Chairs

    • शीशम की लकड़ी से बनी हुई यह टेबल काफी मजबूत है जो लंबे समय तक टिकाऊ रहती है और दीमक-रोधी होने की वजह से जल्दी खराब भी नहीं होगी। 
    • यह सेट मध्यम और छोटे डाइनिंग स्पेस या किचन एरिया के लिए एकदम सही रहेगा। यह बिना ज्यादा जगह घेरे 4 लोगों के बैठने की पूरी सुविधा दे सकता है। 
    • इसके साथ आने वाली कुर्सियों पर क्रीम कलर की कुशनिंग दी गई है, जो भोजन करते समय बढ़िया आराम और बैक सपोर्ट प्रदान करने में मदद करेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - शीशम की लकड़ी 
    • वजन - 30 किलोग्राम 
    • सीटर - 4 
    • प्रोडक्ट डाइमेंशन - 114 x 76 x 76 सेमी 
    • स्टाइल - फ्री स्टैंडिंग
    01
  • SMAART Crafts Ixigo 2 Seater Dining Table Set with Chairs

    • पहाड़ी घरों और कॉटेज में ज्यादातर लकड़ी का इस्तेमाल होता है। यह सेट असली बबूल की लकड़ी से बना है, जिसका नेचुरल ग्रेन टेक्सचर और ठोस बनावट एकदम पारंपरिक पहाड़ी लॉज जैसा अहसास करा सकती है।
    • इस Dining Table Design में दी गई कुर्सियों की पीठ पर किया गया बेंत वर्क पहाड़ी कैफे जैसा दिखने में लगता है और बैठने में भी काफी आरामदायक हो सकता है। 
    • 2-सीटर और कॉम्पैक्ट साइज में आने वाली इस टेबल को आप बालकनी, खिड़की के पास या छोटे डाइनिंग स्पेस में आसानी से फिट कर सकते हैं और यह बिना ज्यादा जगह घेरे आपके कमरे को गर्माहट भरा एहसास दे सकती है।  

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - बबूल की लकड़ी 
    • वजन - 60 किलोग्राम 
    • सीटर - 2 सीटर 
    • प्रोडक्ट डाइमेंशन - 109.2 x 71.1 x 76.2 सेमी 
    • रंग - नेचुरल फिनिश
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • VeLivings Solid Sheesham Wood 4 Seater Dining Table Set

    • इस टेबल के साथ आने वाली कुर्सियों पर मुलायम और आरामदायक कुशन पैडिंग दी गई है, जिससे परिवार के साथ भोजन करते समय या लंबी बातचीत के दौरान आरामदायक बैठने का अनुभव मिलेगा। 
    • शीशम की लकड़ी वाली यह डाइनिंग टेबल आकर्षक हनी फिनिश के साथ आती है जो आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाएगी। 
    • 4 सीटर होने के कारण यह डाइनिंग टेबल छोटे से मध्यम आकार के कमरों, अपार्टमेंट और फ्लैट के लिए बिल्कुल सही विकल्प रहेगा। वहीं, जब उपयोग में न हों, तो कुर्सियां टेबल के नीचे आसानी से स्लाइड हो जाएंगी, जिससे जगह की बचत होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - शीशम की लकड़ी
    • वजन - 50 किलोग्राम 
    • सीटर - 4 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 110 x 80 x 76 सेमी 
    • स्टाइल - मॉडर्न
    03
  • Dining Table Set of 4

    • फोल्डिंग डिज़ाइन में बनी हुई यह टेबल काफी स्पेस-सेविंग है जिसका जरूरत न होने पर आसानी से समेट कर रखा जा सकता है, जिससे यह छोटे अपार्टमेंट, लिविंग रूम या सीमित जगह वाले घरों के लिए काफी सही हो सकती है। 
    • इस Folding Dining Table के साथ आने वाली कुर्सियों में दी गई बेंत की बुनाई न केवल पारंपरिक विंटेज लुक देती है, बल्कि यह हवादार होने के कारण लंबे समय तक बैठने में आरामदायक भी हो सकती है। 
    • फोल्डेबल और हल्के केन वर्क के कारण इसे एक कमरे से दूसरे कमरे या बालकनी में शिफ्ट करना आसान हो सकता है, साथ ही इसे आराम से सूखे या हल्के नम कपड़े से साफ किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - लकड़ी 
    • वजन - 80 किलोग्राम 
    • सीटर - 4 
    • प्रोडक्ट डाइमेंशन - 114.3 x 76.2 x 76.2 सेमी 
    • स्टाइल - मॉडर्न
    04
  • SONA ART & CRAFTS CNC Solid Sheesham Wood Dining Table Set

    • पहाड़ी घरों और वुडन कॉटेज की सबसे बड़ी पहचान होती है प्राकृतिक लकड़ी की बनावट। शीशम से बने होने की वजह से यह काफी मजबूत और टिकाऊ है और यह पहाड़ों से जुड़ाव का अहसास करा सकता है।
    • अक्सर आधुनिक फर्नीचर में कांच, मेटल या प्लास्टिक का अधिक उपयोग होता है, जो शहरी और ठंडा लगता है। यह सेट पूरी तरह लकड़ी के अर्थी टोन पर बना हुआ है जो कमरे को पूरी तरह से किसी हिल-स्टेशन के होमस्टे जैसा लुक दे सकता है।
    • हिमाचली कॉटेज में अक्सर डार्क रंगों का इस्तेमाल होता है, जो ठंडक के बीच गर्माहट और सुकून का माहौल बनाते हैं। इसका हनी फिनिश भी बिल्कुल ऐसा ही दिखता है जो डाइनिंग एरिया को कोजी बनाने में मदद करेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • मटेरियल - लकड़ी 
    • वजन - 110 किलोग्राम 
    • सीटर - 6 
    • प्रोडक्ट डाइमेंशन - 134 x 76 x 88 सेमी 
    • आकार - आयातकार
    05

साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रस्टिक फार्महाउस डाइनिंग टेबल क्या होती है?
    +
    रस्टिक फार्महाउस डाइनिंग टेबल एक ऐसी टेबल होती है, जिसमें प्राकृतिक लकड़ी की खूबसूरती, सादा डिजाइन और गांव वाला अंदाज देखने को मिलता है। इसकी बनावट अक्सर लकड़ी के नेचुरल टेक्सचर जैसी होती है। अगर आपको पहाड़ों के लकड़ी से बने कॉटेज, गर्म चाय और सुकून भरे माहौल की याद पसंद है, तो यह टेबल आपके घर में वैसी ही खूबसूरत वाइब ला सकती है।
  • पहाड़ी थीम वाले घर के लिए फार्महाउस डाइनिंग टेबल कैसे चुन सकते हैं?
    +
    अगर आप अपने घर में पहाड़ी माहौल बनाना चाहते हैं, तो नेचुरल लकड़ी, हल्के भूरे रंग और मजबूत डिजाइन वाली डाइनिंग टेबल चुन सकते हैं। इसके साथ लकड़ी की कुर्सियां, अच्छी रोशनी वाली लाइट्स और हाथ से बने सजावटी सामान रखे जा सकते हैं।
  • रस्टिक फार्महाउस डाइनिंग टेबल के साथ किस तरह की कुर्सियां अच्छी लगती हैं?
    +
    इस तरह की टेबल के साथ सॉलिड लकड़ी की कुर्सियां अच्छी लगती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार विंटेज स्टाइल, बेंच सीटिंग या कुशन वाली साधारण कुर्सियां चुन सकते हैं। अगर आप पहाड़ी वाइब को थोड़ा और खास बनाना चाहते हैं, तो लकड़ी की कुर्सियों पर क्रीम, बेज या हल्के हरे रंग के कुशन रख सकते हैं।
  • छोटे डाइनिंग रूम में रस्टिक फार्महाउस टेबल कैसे सजाया जा सकता है?
    +
    सबसे पहले तो, छोटे डाइनिंग रूम के लिए ऐसी टेबल चुन सकते हैं जो जगह के हिसाब से सही हो और आने-जाने में परेशानी न करे। गोल टेबल या साधारण आयताकार टेबल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक छोटा पौधा, हल्की लाइटिंग और लकड़ी की प्राकृतिक फिनिश कमरे को खुला, गर्मजोशी भरा और खूबसूरत दिखाने में मदद कर सकती है।