बालकनी की रौनक बढ़ाएं: इन मनमोहक Wind Chime डिजाइन से सजावट होगी सबसे आकर्षक!

आकर्षक डिजाइन वाली विंड चाइम के साथ हर घर की बालकनी की सजावट सबसे अलग बनाई जा सकती है। इनमें तरह-तरह के डिजाइन वाले विकल्प देखने को मिलते हैं जो लगभग हर तरह के डोकोर से मैच किए जा सकते हैं। साथ ही मधुर आवाज दिमाग को शांत करते हुए घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है।
सुंदर विंड चाइम जो बालकनी की सजावट को बनाएंगी आकर्षक
सुंदर विंड चाइम जो बालकनी की सजावट को बनाएंगी आकर्षक

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए बालकनी की सजवाट को एक नया लुक देना चाहते हैं तो सुंदर डिजाइन वाले विंड चाइम सही पसंद होंगे। ये न सिर्फ डेकोर को आकर्षक बनाते हैं, बल्कि इनकी मधुर आवाज से एक शांत और आरामदायक माहौल भी बनाता है। सबसे अच्छी बात है कि Wind Chime में अलग-अलग मटेरियल, डिजाइन और स्टाइल वाले विकल्प आसानी से मिल जाते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि इनकी आवाज से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। घर की चाहे जो भी बालकनी हो सिर्फ यह एक पीस उसकी सजावट को बिल्कुल बदल देगा। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Amazon Basics Wind Chimes for Balcony Decoration

बालकनी के लिए क्यों है सही पसंद?

एल्यूमिनियम मटेरियल से बनी इस विंड चाइम की चमक लंबे समय तक बनी रहती है और बाहर की तरफ लगाने के बावजूद पानी या नमी की वजह से इसमें ज़ंग नहीं लगती है। इससे मीठी और हल्की आवाज आती है जो कानों में चुभती नहीं और बिना किसी परेशानी के आप बालकनी में देर तक बैठ सकते हैं। 18 ट्यूब डिजाइन इसे एक आकर्षक लुक देने का काम कर रही है और इसे किसी भी कोने में आसानी से लगाया जा सकता है।

01

Wind Chimes for Home Positive Energy

बालकनी के लिए क्यों है सही पसंद?

गोल्डन मेटल फिनिश वाली यह विंड चाइम आधुनिक और पारंपरिक हर तरह की सजावट के साथ आसानी से मैच हो जाती है। लाइटवेट होने की वजह से इसे टांगने में भी परेशानी नहीं आती है और तेज हवा की वजह से यह आसानी से गिरती या टूटती नहीं है। इसकी मधुर आवाज की वजह से घर में सकारात्मकता आती है और यह उन लोगों के लिए भी सही पसंद है जो बालकनी में बैठ कर योगा व मेडिटेशन करते हैं। 


घर के फर्नीचर और सजावट को करिए अपग्रेड साज-सज्जा के साथ।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

DULI Metal Rustic Windchime

बालकनी के लिए क्यों है सही पसंद?

अगर आपको विंटेज शैली वाली सजावट पसंद है तो यह बालकनी की सजावट के लिए एक अच्छा पीस है। बड़े साइज वाली यह Wind Chain सजावट को पूरी तरह से बदल देगी, जिस वजह से ज्यादा सामान लगाने की जरूरत भी नहीं होगी। छोटी-छोटी घंटियां और बर्ड हाउस वाली डीटेलिंग इसे एक अलग लुक देने का काम कर रही है। इस विंड चाइम से हल्की-हल्की आवाज आती है, जिससे घर का माहौल भी शांत होता है। वहीं, धूप या पानी की वजह से इसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगती और यह लंबे समय तक बालकनी को एक आकर्षक लुक देगी।

03

Paradigm Pictures Feng Shui Wind Chime for Home Decor

बालकनी के लिए क्यों है सही पसंद?

कॉम्पैक्ट साइज वाली यह विंड चाइम बालकनी में ज्यादा जगह नहीं घेरती है जिस वजह से इसे छोटे स्पेस में भी आसानी से लगा सकते हैं। इसमें गोल्डन रंग की 8 घंटियां लगी हैं जो इसके डिजाइन में चार-चांद लगा रही हैं। इस विंड चाइम में ‘गुड वाइब्स ओन्ली’ लिखा है जो सजावट को सुंदर बनाने के साथ-साथ घर के माहौल को भी सकारात्मक बनाएगी। इसे वुडन और मेटल मटेरियल से बनाया गया है जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं। 

04

eCraftIndia Multicolour Handcrafted Decorative Wind Chime

बालकनी के लिए क्यों है सही पसंद?

चाहे त्योहार हो या सामान्य दिनों की सजावट वुडन मटेरियल से बनी यह मल्टीकलर विंड चाइम आपके बालकनी की शोभा को बढ़ाएगी। इसे हाथ से बनाया गया है और मोतियों व घंटी की डीटेलिंग इसे अलग लुक दे रही है। यह Wind Chime लाइटवेट भी है, जिस वजह से इसे कहीं भी आसानी से टांग सकते हैं और यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरती है। इसका रंग-बिरंगा डिजाइन बालकनी को एक अलग लुक देगा और साधारण सी लगने वाली जगह भी खिल उठती है।

05

सजावट, फर्नीचर, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स देखिए स्मार्ट चॉइस पर  

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बालकनी के लिए कौन से विंड चाइम सबसे अच्छे होते हैं?
    +
    यह आपकी व्यक्तिगत पसंद और बालकनी के माहौल पर निर्भर करता है। बांस के चाइम शांत, प्राकृतिक ध्वनि देते हैं, जबकि मेटल के चाइम साफ और गूंजने वाली ध्वनि देते हैं। छोटे बालकनी के लिए कॉम्पैक्ट डिजाइन चुनें।
  • क्या विंड चाइम वास्तु के अनुसार शुभ होते हैं?
    +
    हां वास्तु शास्त्र के अनुसार विंड चाइम को सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है, खासकर जब उन्हें सही दिशा में लगाया जाए। मेटल के चाइम उत्तर-पश्चिम में, लकड़ी के चाइम पूर्व या दक्षिण-पूर्व में शुभ होते हैं।
  • विंड चाइम को कहां लटकाना चाहिए ताकि सबसे अच्छी ध्वनि मिले?
    +
    विंड चाइम को ऐसी जगह पर लटकाएं जहा हवा का सही फ्लो हो, न तो बहुत तेज़ और न ही बहुत धीमा। बालकनी के किनारे या छत के नीचे का स्थान जहां चाइम आसानी से हिल सकें, आदर्श होता है।
  • अपने विंड चाइम की देखभाल कैसे करें?
    +
    इनको नियमित रूप से धूल और गंदगी से साफ करें। मेटल के चाइम को ज़ंग से बचाने के लिए समय-समय पर पॉलिश किया जा सकता है, और लकड़ी या बांस के चाइम को नमी से बचाएं। खराब मौसम की स्थिति में उन्हें बालकनी से हटा देना चाहिए।
  • ये किस बजट रेंज में मिलती हैं?
    +
    किसी भी विंड चाइम की कीमत साइज, डिजाइन, मटेरियल और अन्य खासितयों पर निर्भर करती है। ये आमतौर पर करीब ₹300 से लेकर ₹1,500 तक की रेंज में मिल जाती हैं।