आज के डिजिटल युग में, हम में से अधिकांश अपना अधिकांश दिन कुर्सी पर बैठकर बिताते हैं। ऐसे में, एक आरामदायक और सहायक कुर्सी का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। एर्गोनोमिक Office Chair को बॉडी के नेचुलर पॉश्चर को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे लंबे समय तक बैठने के दौरान भी अधिकतम आराम और रीढ़ की हड्डी का स्वास्थ्य सुनिश्चित होता है। यह सिर्फ एक फैंसी कुर्सी नहीं है, बल्कि एक वैज्ञानिक रूप से डिजाइन किया गया उपकरण है जो खराब मुद्रा से होने वाले दर्द, थकान और स्वास्थ्य समस्याओं को कम करता है। इसमें कई एडजस्टमेंट विकल्प होते हैं जैसे सीट की ऊंचाई, बैकरेस्ट का एंगल, लम्बर सपोर्ट की गहराई और आर्मरेस्ट की पोजिशन। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो दिन में 6-8 घंटे या उससे अधिक समय तक काम करते हैं।
लंबे समय तक काम करने के लिए: ये हैं बेहतरीन एर्गोनोमिक Office Chairs जो आपको थकाएंगी नहीं

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Green Soul Jupiter Superb Ergonomic Mesh Office Chair for Work
यह Green Soul ब्रांड की एर्गोनोमिक ऑफिस चेयर है, जो मेश बैक के साथ आती है। इसकी वजह से हवा आसानी से आर-पार होती रहती है और लंबे समय तक बैठे रहने पर पसीना आने की समस्या ज्यादा नहीं होती। इसके हेडरेस्ट को तीन अलग-अलग लेवल पर सेट कर सकते हैं। वहीं, इस Green Soul Chair का दो तरफा एडजस्टेबल लम्बर सपोर्ट आपको अपनी पोजिशन और बैठने के तरीके से हिसाब से इसे सेट करने की सुविधा देता है। इससे लंबे सीटिंग सेशन के दौरान कमर और पीठ में होने वाले दर्द व थकान से बचा जा सकता है। यह हाई बैक कुर्सी 135° तक के रिक्लाइनिंग फीचर के साथ आती है और इसकी सीट को भी आसानी से ऊपर-नीचे कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Green Soul
- बेस मूवमेंट- स्विवेल
- रिक्लाइनिंग पोजिशन- 2
- फ्रेम मटेरियल- नायलॉन
- सीट मटेरियल- मेमोरी फोम
- सीट की ऊंचाई- 58 सेमी
खूबियां
- इसमें आरामदायक मोल्डेड फोम वाली कुशन सीट मिलती है।
- इसके 2D आर्मरेस्ट को अपने अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।
कमी
- प्लास्टिक की क्वालिटी थोड़ी कमजोर लग सकती है।
01Wakefit Gravita Ergonomic Office Chair for Work
इस Wakefit ऑफिस चेयर का S आकार वाला बैकरेस्ट रीढ़ की हड्डी को लंबे समय तक बैठे रहने पर बेहतर सपोर्ट देता है, जिससे दर्द और थकान की समस्या कम होती है। वहीं मेश बैक मिलने के कारण हवा का प्रवाह भी बना रहता है। इसमें BIFMA क्लास-4 गैस लिफ्ट की सुविधा दी गई है, जिसकी वजह से आप बस लीवर को दबाकर सीट की ऊंचाई कम-ज्यादा कर सकते हैं। यह एर्गोनोमिक Wakefit Chair हैवी-ड्यूटी नायलॉन बेस के साथ आती है, जिससे वजन को आसानी से झेल लेती है और फर्श पर स्थिर रहती है। इसके एडजस्टेबल आर्मरेस्ट को आप अपनी बैठने की पोजिशन के हिसाब से सेट कर सकते हैं, ताकी काम करते वक्त आपको किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Wakefit
- बैक स्टाइल- मेश बैक
- पैटर्न- सॉलिड
- फिल मटेरियल- नायलॉन
- साइज- हाई बैक
- वजन- 16.5 किलोग्राम
खूबियां
- काम के बीच थोड़ा आराम करने के लिए कुर्सी को 135 डिग्री रिक्लाइन कर सकते हैं।
- हाई-टेंसिल एयर चैनल मेश लंबे समय तक बैठे रहने पर गर्माहट महसूस नहीं होने देता।
कमी
- कुछ लोग सीट एक तरफ झुकी होने की शिकायत करते हैं।
02Vergo Transform Prime Ergonomic Mesh Office Chair
7-8 घंटे चलने वाला ऑफिस का काम आराम से बैठकर करने के लिए आप इस एर्गोनोमिक ऑफिस चेयर को चुन सकते हैं, जिसमें व्हाइट-ग्रे के अलावा काले रंग का विकल्प भी उपलब्ध है। ब्रीदेबल मेश से बने एर्गोनोमिक हाई बैक सपोर्ट के साथ आने की वजह से यह ना सिर्फ पीठ और कमर को बेहतर सहारा प्रदान करती है, बल्कि ज्यादा पसीना आने की समस्या से भी बचाती है। इसमें मिलने वाला दो तरफा एडजस्टेबल हेडरेस्ट गर्दन और सिर को सपोर्ट करने के लिए अलग-अलग लेवल पर सेट किया जा सकता है। वहीं, 2D आर्मरेस्ट काम करते, पढ़ाई करते या गेम खेलते समय आपको सही तरीके से बैठने और आरामदायक स्थिति में रहने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Vergo
- पोजिशन काउंट- 3
- रंग- व्हाइट ग्रे
- बैक स्टाइल- मेश बैक
- फिनिश टाइप- पाउडर कोटेड
- फ्रेम मटेरियल- नायलॉन
खूबियां
- इसे 3 अलग-अलग लेवल पर रिक्लाइन किया जा सकता है।
- हैवी-ड्यूटी मेटल बेस मजबूती और स्थिरता प्रदान करता है।
कमी
- पिछला हिस्सा थोड़ा ज्यादा झुका हुआ है।
03DROGO Ergonomic Office Chair for Work from Home
एर्गोनोमिक डिजाइन वाली यह ऑफिस चेयर वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए भी आरामदायक रहने वाली है। यह हाई-क्वालिटी वाले PU लेदर से बनी है, जो लंबे समय तक चलता है और बैठने के अनुभव को आरामदायक भी बनाता है। इसमें लम्बर कुशन सपोर्ट दिया गया है, जिसकी वजह से पीठ और कमर पर कोई ज़ोर नहीं पड़ता और लंबे समय तक बैठे रहने पर दर्द का एहसास कम होता है। वहीं, इसे 90 से 135 डिग्री तक पीछे की तरफ भी झुकाया जा सकता है। इसकी वजह से, अगर कभी काम करते-करते पीठ सीधी करने का मन करे, तो आप इसे अपने अनुसार सही रिक्लाइन पोजिशन में सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- DROGO
- स्टाइल- मॉडर्न
- पैटर्न- सॉलिड
- फॉर्म फैक्टर- रिक्लाइनर
- साइज- स्टैंडर्ड
- फ्रेम मटेरियल- मेटल
खूबियां
- इसमें एर्गोनोमिक लेग और हेड सपोर्ट भी दिया गया है।
- इसके आर्मरेस्ट आरामदायक मोटी कुशनिंग के साथ आते हैं।
कमी
- पहिए सही से ना घूमने की समस्या।
04Da URBAN Merlion High Back Mesh Ergonomic Home Office Desk Chair
यह ऑफिस डेस्क चेयर मोटी मोल्डेड PU सीट और मेश फैब्रिक के साथ आती है, जो कि लंबे समय तक बैठे रहने के लिए बहुत ही आरामदायक साबित होता है। इसका एर्गोनोमिक डिजाइन वाला हाई बैक सपोर्ट घंटों बैठकर काम करते वक्त थकान और दर्द से बचाता है। इस Office Chair में रीढ़ की हड्डी को बेहतर सपोर्ट देने वाला S आकार का बैकरेस्ट मिलता है। इसमें ब्रीदेबल कोरियन मेश का इस्तेमाल किया गया है, जो हवा के प्रवाह को बनाए रखते हुए आपको तरोताजा एहसास देता है। इसी के साथ, एडजस्टेबल आर्मरेस्ट की ऊंचाई को अपनी बैठने की पोजिशन के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें ग्रे, ब्लैक और रेड जैसे रंगों के विकल्प भी उपलब्ध हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Da URBAN
- पोजिशन काउंट- 2
- बैक स्टाइल- हाई बैक
- फिनिश टाइप- वुड
- फर्नीचर फिनिश- क्रोम
- फ्रेम मटेरियल- नायलॉन
खूबियां
- सीट को एडजस्ट करने के लिए क्लास-4 गैस लिफ्ट मिलता है।
- कुर्सी को आसानी से खिसकाने के लिए डुअल नायलॉन व्हील मिलते हैं।
कमी
- टिल्ट मैकेनिज्म को लेकर कुछ शिकायतें।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ऐसी अन्य जानकारियां साज-सज्जा पर देखी जा सकती हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- एर्गोनोमिक कुर्सी खरीदने के क्या फायदे हैं?+एर्गोनोमिक कुर्सी खरीदने से पीठ और गर्दन दर्द कम होता है, मुद्रा में सुधार होता है, रक्त परिसंचरण बेहतर होता है, और लंबे समय तक काम करने के दौरान उत्पादकता बढ़ती है।
- मुझे अपनी एर्गोनोमिक कुर्सी को कैसे समायोजित करना चाहिए?+अपनी कुर्सी को इस तरह समायोजित करें कि आपके पैर जमीन पर सपाट हों, घुटने 90 डिग्री पर मुड़े हों, और आपकी पीठ बैकरेस्ट से सटी हो। लम्बर सपोर्ट को अपनी रीढ़ की हड्डी के प्राकृतिक कर्व के अनुरूप सेट करें, और आर्मरेस्ट को इस तरह समायोजित करें कि आपके कंधे आराम की स्थिति में हों।
- क्या महंगी एर्गोनोमिक कुर्सी हमेशा बेहतर होती है?+महंगी कुर्सियों में अक्सर अधिक उन्नत समायोजन विकल्प, बेहतर सामग्री और स्थायित्व होता है, लेकिन एक मध्यम-श्रेणी की कुर्सी भी आपकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार पर्याप्त आराम और समर्थन प्रदान कर सकती है।
- एर्गोनोमिक चेयर में मेश या लेदर सीट में से कौन सी बेहतर है?+मेश सीट बेहतर हवादार होती है और गर्मी कम करती है, जबकि लेदर सीट अधिक प्रीमियम महसूस कराती है और साफ करने में आसान होती है। चुनाव व्यक्तिगत आराम और सौंदर्य वरीयताओं पर निर्भर करता है।
- पीठ दर्द के लिए कौन सी एर्गोनोमिक कुर्सी सबसे अच्छी है?+पीठ दर्द के लिए, एक कुर्सी जिसमें अत्यधिक समायोज्य लम्बर सपोर्ट, एक सिंक्रो-टिल्ट मैकेनिज्म और एक उच्च बैकरेस्ट हो, सबसे अच्छी मानी जाती है। हर्मन मिलर एम्बॉडी या स्टीलकेस जेस्चर जैसे मॉडल अक्सर अनुशंसित किए जाते हैं।
You May Also Like