घर का दरवाज़ा सिर्फ अंदर आने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यह आपके घर की खूबसूरती की पहली झलक भी दिखाता है। ऐसे में एक सुंदर नेम प्लेट आपके एंट्रेंस को और भी आकर्षक बना सकती है। आजकल कई तरह के Name Plate के डिज़ाइन्स उपलब्ध हैं, जो आपके घर को स्टाइलिश और यूनिक लुक देने में मदद करते हैं। अगर आपको मॉडर्न डिज़ाइन पसंद हैं, तो एक्रिलिक और मेटल की नेम प्लेट्स का चुनाव किया जा सकता है। वहीं, लकड़ी की नेम प्लेट घर को एक क्लासी लुक देने में मदद करती है। आप चाहें तो अपने घर की थीम के अनुसार फ्लोरल डिज़ाइन, खूबसूरत हिंदी नाम या कस्टमाइज़्ड नेम प्लेट भी चुन सकते हैं।
यहां देखें 5 खूबसूरत विकल्प -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Customised Name Plate for Home Entrance
घर तो काफी सुंदर है लेकिन आपके घर के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट न लगा हो, तो यह थोड़ा अधूरा लग सकता है। इसलिए आप इस लकड़ी से बने हुए Customised Name Plate को गेट पर लगाने के लिए चुन सकते हैं जो काफी मजबूत और टिकाऊ है। मैट फिनिश की वजह से इस पर ज्यादा धूल-मिट्टी या निशान आसानी से दिखाई नहीं देंगे और यह किसी भी रंग की दीवार या दरवाजे के साथ आसानी से मैच हो जाएगी। इसमें लगी हुई ब्रास की छोटी घंटियाँ इसे काफी मनमोहक बना रही है और वहीं यह पूरी तरह से कस्टमाइज़्ड है यानी इसमें आप अपना नाम और मकान का नंबर आराम से लिखवा सकते हैं।
01
Name Plate for Outdoor Home
भारतीय संस्कृति में घर के मुख्य द्वार पर ॐ, स्वास्तिक या गणेश जी का प्रतीक लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें इन तीनों के विकल्प मौजूद है जिसे आप अपनी पसंद श्रद्धा के अनुसार चुन सकते हैं। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इसे लगाने के लिए दीवार या दरवाजे पर कील ठोकने या ड्रिल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि इसे आसानी से चिपकाया जा सकता है। 2x8 इंच के आकार वाले इस House Name Plate की वजह से दूर से या सीढ़ियों से आते समय भी मेहमानों या डिलीवरी बॉय को आपका नाम और हाउस नंबर साफ-साफ दिखाई देगा। वहीं एक्रिलिक मटेरियल से बने होने की वजह से यह हर मौसम में सही रहेगी।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Aarushi Creations Acrylic Personalized Home Door Name Plate
रात के समय जब अंधेरा होता है, तो साधारण नेम प्लेट्स पर लिखा नाम या घर का नंबर दिखाई नहीं देता। लेकिन इन-बिल्ट लाइट वाले इस Home Door नेम प्लेट के कारण रात में भी आपका नाम और घर का नंबर दूर से साफ-सुथरा और चमकदार दिखाई देगा। यह न केवल डिलीवरी बॉय, रिश्तेदारों और मेहमानों के लिए आपका घर ढूंढना आसान बनाती है, बल्कि रात में आपके घर के प्रवेश द्वार को एक प्रीमियम, आधुनिक और लग्जरी लुक भी देने में मदद करेगी। इस पर नाम साधारण प्रिंट के बजाय 3D एम्बॉस्ड लेटर्स के साथ लिखा गया है जो काफी आकर्षक लगता है। साथ ही, यह उच्च गुणवत्ता वाले एक्रिलिक मटेरियल से बनी है और इसकी डिज़ाइन लाइफ 10 साल की है।
03
Personalized Door Name Plate for Home
सपाट या छपे हुए नाम वाले प्लेट्स की तुलना में इसके उभरे हुए एक्रिलिक अक्षर दूर से ही साफ नजर आएंगे। लकड़ी का प्राकृतिक टेक्सचर और 3D अक्षरों का मेल आपके घर के प्रवेश द्वार को एक क्लासिक और प्रीमियम लुक देने में मदद कर सकता है। यह Name Plate For Home पूरी तरह से कस्टमाइज्ड है, जिसका मतलब है कि आप इस पर अपनी पसंद का नाम, सरनेम या हाउस नंबर लिखवा सकते हैं। साथ ही, लकड़ी और एक्रिलिक का उपयोग इसे काफी टिकाऊ बनाता है। बता दें, एक्रिलिक के अक्षर पानी और नमी से जल्दी खराब नहीं होते और न ही इनका रंग उड़ता है, जिससे यह लंबे समय तक अपनी चमक बनाए रख सकती है।
04
Nameplate for home Entrance Outdoor
घर का मुख्य द्वार मेहमानों या देखने वालों के लिए पहला प्रभाव डालता है। इसका सोने जैसा चमकता हुआ फिनिश आपके प्रवेश द्वार की खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करेगा। इसमें इस्तेमाल की गई एम्बॉस्ड कोटिंग और मटेरियल ऐसे हैं जो लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी काले नहीं पड़ेंगे और इस Name Plate For Home का 3D डिजाइन इसे काफी आकर्षक बनाने में मदद करता है। 30x30 सेंटीमीटर का गोल आकार न तो बहुत बड़ा है और न ही बहुत छोटा, जो इसे एक परफेक्ट साइज़ बना रहा है। ग्लॉसी सतह होने के कारण इस पर धूल या मिट्टी आसानी से चिपकती नहीं है जिससे सूखे कपड़े से भी इसे पोंछ कर साफ किया जा सकता है।
05
इन्हें भी पढ़ें
साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।