त्योहारों पर इन आर्टिफिशियल तोरण से सजाएं घर का मुख्य द्वार, मिलेगा सुंदर फेस्टिव लुक

भारतीय घरों में तोरण का महत्व सिर्फ सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शुभता और स्वागत का प्रतीक भी है। लेकिन असली फूलों के तोरण की कुछ घंटे रहने वाली सुंदरता के बजाय, आज आर्टिफिशियल तोरण आधुनिक घरों की पहली पसंद बन गए हैं। आप नवरात्रि, दीवाली जैसे त्योहारों पर इन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं।
आर्टिफिशियल तोरण से सजाएं घर का मुख्य दरवाजा
आर्टिफिशियल तोरण से सजाएं घर का मुख्य दरवाजा

क्या आप अपने मुख्य द्वार को एक स्थायी और मनमोहक सुंदरता देना चाहते हैं, जो हर त्योहार और अवसर पर चमके? आर्टिफिशियल तोरण इसी उद्देश्य को पूरा करते हैं। इस तरह के तोरण वे सजावटी लटकन होते हैं जिन्हें आर्टिफिशियल फूलों, पत्तियों, मोतियों, या अन्य सामग्रियों से बनाया जाता है ताकि वे वास्तविक फूलों के समान दिखें। पारंपरिक Toran के विपरीत, जो अक्सर ताजे फूलों और पत्तों से बनते हैं, आर्टिफिशियल तोरण टिकाऊ होने के साथ ही रखरखाव-मुक्त होते हैं और इन्हें बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। ये विभिन्न डिजाइनों और रंगों में उपलब्ध होते हैं, जो इन्हें आधुनिक घरों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं। आप इन्हें फेस्टिव सीजन में घर के प्रवेश द्वार को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

AFARZA; CHOICE GOOD FEEL GOOD Artificial Flower Garland Toran

इस सुंदर तोरन में आर्टिफिशियल मोगरा फूलों की 4 लड़ियां मिलती हैं, जिन्हें आप दरवाजे पर खूबसूरती के साथ सजा सकते हैं। इसमें मिलने वाली प्रत्येक लड़ी की लंबाई 5 फीट है, जिसे आप सीधा लटकाकर या फिर अलग-अलग तरह से लगा सकते हैं। इन तोरन को प्रीमियम सिल्क और फैब्रिक से बनाया गया है, जो कि लंबे समय तक चलते हैं और इनका रख-रखाव भी आसान है। इन्हें आप घर के अंदर और बाहर दोनों जगह ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका सफेद और लाल रंग का कॉम्बीनेशन देखने में बहुत आकर्षक लगता है और त्योहारों की सजावट के लिए भी आदर्श है। हालांकी, इनमें आपको अलग-अलग थीम और सजावट के लिए अन्य रंग भी मिल जाएंगे।

01

Daedal crafters Mini Thoma Artificial Doorway Toran for Main Door

अगर आपके घर का मेन डोर 3 से 4 फीट तक की चौड़ाई वाला है, तो यह तोरण परफेक्ट बैठेगा। यह 42x60 इंच के साइज में आता है, जिससे लंबाई और चौड़ाई का बेहतर बैलेंस मिलता है और इसे आसानी से दरवाजे पर लगाया जा सकता है। इस Door Toran को टिकाऊ फैब्रिक मटेरियल से बनाया गया है, जिसे गंदा होने पर आसानी से धोया जा सकता है और दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सफेद, लाल, पीले और हरे रंगों का कॉम्बीनेशन मिलता है। वहीं, खूबसूरत फूलों वाला डिजाइन इसे एक असली फूलों से बने तोरन जैसा ही लुक देता है और त्योहारों की सजावट को भी आकर्षक बनाता है।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Divyakosh Fabric Toran for Door Entrance

अगर आप फूलों वाली तोरण से हटकर कुछ अलग तरह का डिजाइन चाहते हैं, तो लेस और मोतियों से बना यह तोरण दरवाजे को बहुत ही प्रीमियम दिखाएगा। यह लग्जरी गोल्डन रंग में आता है और इसमें बेहद घना व बारीक मोतियों का काम किया गया है। त्योहारों के लिए अच्छे रहने वाले इस मुख्य द्वार वाले तोरण की चौड़ाई 37 से 41 इंच तक के दरवाजे के लिए आदर्श है। इसे बनाने में मजबूत फैब्रिक का इस्तेमाल हुआ है, ताकी आप चाहें तो इसे त्योहारों के बाद भी Home Decor के लिए लंबे समय तक दरवाजे पर लगाकर रखें। इसमें दोनों तरफ हुक भी दिए गए हैं, जिन्हें आप किसी भी कील पर आसानी से टांग सकते हैं।

03

CraftVatika Premium Toran for Main Door Entrance

इस तोरण को त्योहारों पर घर को पारंपरिक सजावट के साथ सजाने के लिए खूबसूरत फूलों और मोतियों के साथ बनाया गया है। यह ऊन और रंग-बिरंगे मोतियों से बना है, जो मजबूती और सुंदरता का बेहतर संतुलन प्रदान करते हैं। वहीं, बीच-बीच में नीचे लटकने वाले आर्टिफिशियल फूल इसकी खूबसूरती को और भी निखारते हैं। नवरात्रि से लेकर दीवाली डेकोरेशन तक के लिए यह तोरण परफेक्ट है, जिसे आप अपने मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। यह 38.3 इंच की लंबाई और 1 इंच की चौड़ाई में आता है, जिससे ना तो ज्यादा भड़कीला लगता है और साथ ही सामान्य आकार वाले दरवाजे को भी अच्छी तरह कवर करता है।

04

Divyakosh Artificial Flower Toran for Main Door Entrance

यह तोरण प्रीमियम क्वालिटी वाले आर्टिफिशियल फूलों और फैब्रिक के साथ तैयार किया गया है, जिस वजह से इसे आप कई बार आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी 40 इंच वाली लंबाई भारतीय घरों वाले दरवाजों के लिए आदर्श है और पूरे एरिया को आसानी से कवर करती है। इस आर्टिफिशियल तोरण का फूलों और मोतियों वाला डिजाइन त्योहारों की सजावट को आकर्षक बनाता है। वहीं, इसका हल्का वजन और साथ ही टिकाऊ धागे वाले हुक इसे आसानी से दरवाजे पर लगाने की सुविधा देते हैं। इस तोरण को आप मुख्य द्वार के अलावा घर के मंदिर या किसी भी अन्य दरवाजे पर भी सजा सकते हैं।

05

साज-सज्जा पर देखिए घर को सजाने के लिए अन्य टिप्स।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • आर्टिफिशियल द्वार तोरण का उपयोग क्यों करना चाहिए?
    +
    आर्टिफिशियल द्वार तोरण टिकाऊ, रखरखाव-मुक्त और पुनः प्रयोज्य होते हैं, जिससे वे असली फूलों की तुलना में अधिक किफायती और सुविधाजनक विकल्प बन जाते हैं। वे विभिन्न डिज़ाइनों और रंगों में उपलब्ध होते हैं और लंबे समय तक अपनी सुंदरता बनाए रखते हैं।
  • क्या आर्टिफिशियल तोरण को धोया जा सकता है?
    +
    हां, अधिकांश आर्टिफिशियल तोरणों को हल्के साबुन और पानी से धीरे से धोया जा सकता है। सफाई से पहले उत्पाद के निर्देशों की जांच करना हमेशा सर्वोत्तम होता है।
  • आर्टिफिशियल तोरण को लंबे समय तक नया कैसे रखें?
    +
    आर्टिफिशियल तोरण को धूल से बचाने के लिए नियमित रूप से साफ करें, इसे सीधे धूप से दूर रखें, और जब उपयोग में न हो तो इसे सूखे और ठंडे स्थान पर स्टोर करें।
  • असली फूलों के तोरण से आर्टिफिशियल तोरण बेहतर क्यों हैं?
    +
    आर्टिफिशियल तोरण असली फूलों के तोरण की तुलना में लंबे समय तक चलते हैं, रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती, एलर्जी का कारण नहीं बनते, और बार-बार खरीदारी की लागत से बचाते हैं। वे विभिन्न मौसमों में भी उपलब्ध होते हैं।