अपने घर को सजाना एक कला है, और भारतीय प्रिंट्स इस कला में चार-चांद लगा देते हैं। हालांकी, इसके लिए अब आपको लोकल मार्केट के चक्कर लगाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। Amazon पर ही आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत इंडियन प्रिंट वाले होम फर्निशिंग आइटम्स देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुशन कवर, बेडशीट, Carpet, कंफर्टर और साथ ही डोर मैट तक शामिल हैं। इनके खूबसूरत डिजाइन और प्रिंट आपके घर की सजावट को बेहद आकर्षक बनाएंगे। वहीं, फेस्टिव सीजन के लिए घर को डेकोरेट करने के लिए भी ये परफेक्ट हैं। इनके जरिए आप अपने लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम और गेस्ट रूम तक को तैयार कर सकते हैं। इनकी कीमतें भी काफी हद तक किफायती हैं, जिससे आपको घर का रंग-रूप बदलने के लिए मोटा खर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Amazon से घर सजाएं: 5 खास भारतीय प्रिंट वाले होम फर्निशिंग आइटम्स जो हैं सबसे अलग!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Indian Weavers home store Premium Microfiber Queen Size Ultrasonic Quilted Comforter
इस प्रीमियम अल्ट्रा सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कंफर्टर के साथ आपको सोते वक्त लग्जरी एहसास मिल सकता है। यह बेहद मुलायम ब्रश्ड माइक्रोफाइबर फैब्रिक से बना है, जिससे त्वचा पर हल्का और कोमल रहता है। इसमें दोनों तरफ अलग-अलग तरह का खूबसूरत भारतीय स्टाइल वाला फ्लोरल प्रिंट किया गया है, जो आपको बेड की शोभा बढ़ाएगा। यह एसी कंफर्टर क्वीन साइज में आता है, जिसमें आपको अलग-अलग तरह के प्रिंट और रंग के विकल्प भी मिल जाएंगे। रोजाना में इस्तेमाल करने के बाद भी लंबे समय तक चलने के लिए इसे एडवांस्ड अल्ट्रासोनिक क्विल्टिंग के साथ तैयार किया गया है, ताकी धागों के निकलने की समस्या ना हो। इस कंफर्टर को लगभग सभी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।
01Carpets and Rugs Embossed Carved Handmade Carpet for Living Room
घर की फर्श खराब हो गई है या फिर वही पुराना बोरिंग लुक पसंद नहीं आ रहा है, तो आप इस कालीन के साथ घर को शानदार लुक दे सकते हैं। यह क्लासिक इंडियन फ्लोरल प्रिंट में आती है, जो घर की सजावट में पारंपरिक टच देने का काम करता है। इसका सफेद और नीले रंग का कॉम्बीनेशन देखने में काफी खूबसूरत लगता है और साथ ही यह अलग-अलग थीम के साथ भी आसानी से मैच हो सकता है। इसमें मिलने वाली 1 इंच की पाइल हाइट जमीन पर पैर रखने पर एक मुलायम एहसास देती है। इस कालीन को बारीक ऊन के जरिए हाथों से बुना गया है, जिस वजह से यह मशीन से बनी कार्पेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत रहती है। इसपर जमने वाली धूल-मिट्टी को ब्रश या फिर वैक्यूम क्लीनर की मदद से आसानी से साफ किया जा सकता है।
02STITCHNEST Set of 5 Polycotton Cushion Covers
अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपने सोफा को बिना ज्यादा किसी खर्च के नया और इंडियन टच वाला लुक देना चाहते हैं, तो ये प्रिंटेड कुशन कवर आपके लिए परफेक्ट हैं। ये 5 के सेट में आते हैं, जिनपर अलग-अलग डिजाइन वाला रंग-बिरंगा प्रिंट किया गया है। इनमें आपको कई साइज भी Amazon पर मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने सोफा कुशन के हिसाब से चुन सकते हैं। ये प्रीमियम पॉलीकॉटन फैब्रिक से बने हैं, जो मुलायम और चिकने होने के साथ ही सिकुड़न मुक्त रहते हैं। इन कुशन कवर को आसानी से वॉशिंग मशीन में धुला जा सकता है, जिससे इनका रख-रखाव भी आसान है। इनमें मिलने वाली चेन को बेहद सफाई से लगाया गया है, जिससे वह बाहर से नहीं दिखती है और कुशन को एक साफ-सुथरा लुक मिलता है।
03Roseate Happy Super Soft Anti-Skid (40x60 cm) Super Absorbent Mats
घर के मेन गेट से लेकर बेडरूम या किसी अन्य कमरे के बाहर आप यह सुंदर इंडियन डिजाइन वाला मैट डाल सकते हैं। इससे कमरे में जाने से पहले गंदे पैरों को पोंछा जा सकता है और साथ ही यह सजावट के लिहाज से भी काफी खूबसूरत है। इसे 2000 GSM के मोटे और मुलायम धागों के साथ बुना गया है, ताकी पैरों पर कोमल रहे और साथ ही लंबे समय तक भी चले। यह एंटी-स्किड बेस के साथ आता है, जिसकी वजह से फर्श पर बार-बार फिसलता नहीं है और अपनी जगह पर आराम से टिका रहता है। इसका माइक्रोफाइबर मटेरियल पानी को तेजी से सोख लेता है, जिससे इसे सूखने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। इस डोर मैट का शानदार फूलों वाला डिजाइन होम डेकोरेशन के लिए भी प्यारा है।
अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए।
04Jaipur Weaves Jaipuri Cotton King Size Bedsheet
वही जॉमैट्रिक, फूल-पत्ती के डिजाइन वाली बेडशीट से बोर हो चुके हैं, तो आपको इस बार अपने बेड के लिए यह भारतीय प्रिंट वाली बेडशीट जरूर ट्राई करनी चाहिए। यह खूबसूरत हाथियों वाले प्रिंट में आती है, जिसमें इसका मल्टीकलर चार-चांद लगाने का काम करता है। इसमें किंग फिटेड, क्वीन और सुपर किंग तीन अलग-अलग साइज मिल जाएंगे। इस बेडशीट का 144 TC वाला 100% कॉटन मटेरियल आपको शांत और आरामदायक नींद देने का काम करता है, क्योंकि यह त्वचा पर बहुत ही हल्का और मुलायम रहता है। इसके साथ 2 तकिया के कवर भी मिलते हैं, जिससे आप अपने बेड को एक कंपलीट लुक दे सकते हैं। जयपुरी पैटर्न वाली इस डबल बेड बेडशीट में आपको अन्य रंगों के विकल्प भी मिल जाएंगे।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
साज-सज्जा पर देखिए सजावट से जुड़े अन्य आइटम और जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- भारतीय प्रिंट होम फर्निशिंग की देखभाल कैसे करें?+अधिकांश भारतीय प्रिंटेड आइटमों को हल्के डिटर्जेंट के साथ ठंडे पानी में हाथ से धोने या मशीन में 'जेंटल साइकल' पर धोने की सलाह दी जाती है। सीधे धूप में सुखाने से बचें और रंग को बनाए रखने के लिए पहली बार अलग से धोएं।
- अमेज़न पर भारतीय प्रिंटेड आइटम खरीदते समय प्रामाणिकता कैसे जांचें?+उत्पाद विवरण में 'हाथ से बना', 'ब्लॉक प्रिंटेड' जैसे शब्दों की तलाश करें। विक्रेता की रेटिंग, ग्राहक समीक्षाएँ और अपलोड की गई वास्तविक उत्पाद तस्वीरों की जाँच करें। विश्वसनीय विक्रेताओं से खरीदें।
- मैं अपने आधुनिक घर में पारंपरिक भारतीय प्रिंट को कैसे शामिल कर सकता हूँ?+आधुनिक घरों में पारंपरिक प्रिंट को शामिल करने के लिए, उन्हें थीम के रंगों के साथ मिलाएं। एक फोकल पीस (जैसे एक बड़ी दीवार हैंगिंग या एक जीवंत बेडशीट) चुनें और बाकी सजावट को सरल रखें। कुशन कवर या टेबल रनर जैसे छोटे आइटमों से शुरुआत कर सकते हैं।
- क्या अमेज़न पर भारतीय कारीगरों से सीधे उत्पाद खरीदना संभव है?+हाँ, अमेज़न इंडिया पर 'अमेज़न सहेली' या 'अमेज़न कारीगर' जैसे कार्यक्रम हैं जो छोटे कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक बेचने में मदद करते हैं। आप ऐसे विक्रेताओं की लिस्टिंग खोज सकते हैं।
- भारतीय ब्लॉक प्रिंट और डिजिटल प्रिंट में क्या अंतर है?+ब्लॉक प्रिंटिंग एक पारंपरिक हस्तशिल्प तकनीक है जहाँ लकड़ी के ब्लॉक का उपयोग करके कपड़े पर पैटर्न हाथ से प्रिंट किए जाते हैं, जिससे प्रत्येक पीस अद्वितीय होता है। डिजिटल प्रिंटिंग एक मशीन-आधारित प्रक्रिया है जो अधिक सटीक और जटिल डिज़ाइन बनाती है, लेकिन इसमें हाथ से बने होने का एहसास नहीं होता।
You May Also Like