यूपी और दिल्ली के इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है, धूप तेज है लेकिन ठंडी हवा भी चल रही है। ऐसे में लोगों को अभी से ही सर्दी का एहसास हो रहा है। ठंड का मौसम गीजर और कमरे के हीटर के बिना अधूरा सा है। ऐसे में 2026 की आने वाली सर्दियों को अपने और परिवार के लिए आरामदायक बनाना चाहते हैं तो अमेजन पर इस समय बढ़िया कंपनियों के Room Heaters पर शानदार डिस्काउंट एवं ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं, जिसके तहत इनके दाम काफी कम हो गए हैं। ऑरिएंट और Havells आदि कंपनियों के इन रूम हीटर को अपनी बढ़िया आफ्टर सेल सर्विस, शानदार परफॉर्मेंस और सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से जाना जाता है। ये सभी मॉडल्स कई सालों की वारंटी के साथ आते हैं, जिससे कि लंबे समय तक सर्दियों से राहत पा सकें। वहीं जैसे ही ठंड शुरू होगी, इनकी डिमांड काफी बढ़ जाएगी, ऐसे में एक स्मार्ट ग्राहक बनते हुए आप अपने लिए सस्ते दामों में ही एक अच्छे विकल्प का चुनाव कर लें।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर पाएं ऐसी ही और जानकारी।
Orient Electric Areva Portable Room Heater
ओरिएंट कंपनी का यह रूम हीटर पोर्टेबल डिजाइन में आता है, जिसका अर्थ है कि आप इसे आसानी से एक से दुसरे कमरे में लेकर जा सकते हैं। 250 sq ft तक के आकार वाले कमरे में लगाने के लिए उपयुक्त इस हीटर में दो हीटिंग मोड मिल रहे हैं। यह 2300 RPM स्पीड मोटर के साथ आता है, जो छोटे और मध्यम कमरों को जल्दी गर्म करते हैं और आपको आराम देते हैं। Orient के इस Room Heater में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए 100 प्रतिशत कॉपर मोटर का इस्तेमाल किया गया है। ज्यादा सर्द दिनों के लिए इसके हाई हीटिंग मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं जब ठंड हल्की हो तो इसके लो हीटिंग मोड का प्रयोग करना सही रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड का नाम- ओरिएंट इलेक्ट्रिक
- फ़ॉर्म फ़ैक्टर- पेडस्टल
- पावर का स्रोत- तार वाला इलेक्ट्रिक
- हीटिंग का तरीका- कन्वेक्शन
- माउंटिंग का प्रकार- फ़्लोर माउंट
- कमरे का प्रकार- छोटा कमरा
- हीटिंग कवरेज- 250 sq ft.
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
- हीट आउटपुट- 2000 वॉट
खूबियां
- पोर्टेबल डिजाइन के साथ इन-बिल्ट हैंडल।
- शॉकप्रूफ ABS बॉडी।
- ओवरहीट प्रोटेक्शन।
कमी
- हीटिंग कॉइल को लेकर शिकायत।
01
Crompton Insta Comfy 800 Watt Room Heater with 2 Heat Settings(Grey Blue)
इस रूम हीटर में आपको ग्रे-ब्लू डिजाइन देखने को मिल जाएगा। इसके एडवांस्ड क्वार्ट्ज ट्यूब्स तेजी से गर्म हो जाते हैं और इसमें मौजूद डुअल हीट सेटिंग फीचर की मदद से आप अपनी सुविधा के अनुसार तापमान को एडजस्ट कर सकते हैं। Crompton कंपनी के रूम हीटर में पतला और पोर्टेबल डिजाइन दिया गया है, जिससे की ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इसे रख सकें। जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील रिफ्लेक्टर और सुरक्षित अनुभव के लिए टिप-ओवर प्रोटेक्शन के साथ पेश यह रूम Heater आपके और परिवार के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त रहेगा। इसमें कंपनी की ओर से पूरे 1 साल तक की वारंटी मिल रही है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड का नाम- क्रॉम्पटन
- फॉर्म फ़ैक्टर- कैबिनेट
- पावर का स्रोत- बैटरी से चलने वाला
- हीटिंग का तरीका- फ़ोर्स्ड एयर
- माउंटिंग का तरीका- फ़्लोर माउंट
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
- हीट आउटपुट- 800 वॉट
- वोल्टेज- 220 वोल्ट
खूबियां
- बेडरूम, होम ऑफिस और स्टडी रूम में रखने के लिए उपयुक्त।
- ऑटो शट-ऑफ की सुविधा।
- डुअल हीटिंग सेटिंग।
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Orient Electric Comforter Collection 11 fin Oil Filled Radiator | Advanced S-Shaped Fins |2900W Power| with PTC Fan Heater| 3 Heat Settings | 2 Years Warranty
अगर आपका रूम हीटर को लेकर बजट अच्छा है और आप अपने परिवार के इस्तेमाल के लिए साल 2026 में आने वाली सर्दियों को लेकर एक ऐसा हीटर लेना चाहते हैं जिसकी परफॉर्मेंस भी बेहतर हो और जो अच्छी ब्रांड का हो, तो आपके लिए Orient का यह ऑयल फील्ड हीटर एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें एडवांस एस-शेप फिन्स दिए गए हैं, जो बड़े कमरों को जल्दी एवं 11 प्रतिशत तक बेहतर गर्म करते हैं। इस Heater For Room में PTC फ़ैन दिया गया है, जो पूरे कमरे में तेज़ी से और एक समान रूप से गर्मी फैलाता है। वहीं ये तीन मोड के साथ आता है, जिनका जरूरत और आराम के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। इसमें लो, मध्यम एवं हाई हीटिंग मोड दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें ऑटो शट-ऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्टर दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड का नाम- ओरिएंट इलेक्ट्रिक
- फ़ॉर्म फ़ैक्टर- पेडस्टल
- पावर का स्रोत- इलेक्ट्रिक
- हीटिंग का तरीका - कन्वेंशन
- माउंटिंग का तरीका- फ़्लोर माउंट
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
- हीट आउटपुट- 2900 वॉट
खूबियां
- कंपनी की ओर से 2 साल तक की वारंटी।
- पहियों की मदद से एक से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते हैं।
- पीटीसी फैन की मदद से पावरफुल हीटिंग।
कमी
- इंस्टॉल करना थोड़ा मुश्किल है।
जागरण स्मार्टचॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
03
Havells 11 Fin Oil Filled Room Heater (OFR)
हैवल्स के इस रूम हीटर को ऑयल फील्ड डिजाइन में पेश किया गया है। ये बाकी के मॉडलों के अनुसार महंगा है, लेकिन सुरक्षित भी। कंपनी की ओर से इस पर पूरे 10 साल तक की वारंटी मिल रही है। ब्लैक कलर में आने वाले इस रूम हीटर का डिजाइन आपके कमरे के लुक को भी बेहतर बनाता है। इसमें हीटिंग कंट्रोल के साथ-साथ पीटीसी फैन को नियंत्रित करने के लिए भी विकल्प दिया गया है। इस Havells OFR के साथ एक हैंडल भी मिल रहा है, जिसका इस्तेमाल करके आप एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसका ओवरहीट प्रोटेक्शन सिस्टम तब पावर सप्लाई बंद कर देता है जब अंदर का तापमान सुरक्षित सीमा से ज़्यादा हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड का नाम- हैवेल्स
- फ़ॉर्म फ़ैक्टर- टावर
- पावर का सोर्स- तार वाला इलेक्ट्रिक कनेक्शन
- हीटिंग का तरीका - कन्वेक्शन
- माउंटिंग का प्रकार- फ़्लोर माउंट
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
- हीट आउटपुट- 2900 वॉट
- वोल्टेज- 230 वोल्ट
खूबियां
- बाहर से छूने पर ठंडा रहने वाली Cool Touch सुविधा।
- एनर्जी बचाने के लिए Duo Tech PTC और OFR।
- ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए ओवरहीट प्रोटेक्शन।
कमी
- फैन की परफॉर्मेंस को लेकर शिकायत।
04
Amazon Brand - Solimo 2000/1000 Watts Room Heater
अगर आपका रूम हीटर को लेने का बजट ज्यादा नहीं है तो अमेजन ब्रांड- Solimo का खास इस मॉडल को देख सकते हैं। इसे छोटे और मध्यम आकार वाले कमरों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस रूम हीटर में आपको एडजस्ट करने योग्य थर्मोस्टेट मिल जाता है। ये 10 फीट तक गर्म हवा फेंकते हुए कमरे को जल्द से जल्द गर्म करता है, जिससे की सर्दियों में आपको आराम मिल सके। इसके मोड को आप अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकें इसलिए नॉब की सुविधा भी मिल जाएगी, जिससे की आप कम, मध्यम और तेज के अनुसार सेट कर सकें। इसका वजन भी हल्का है, जिससे कि आसानी से किसी भी कमरे में रखा जा सके। सुरक्षा के लिए इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड का नाम- Amazon ब्रांड - Solimo
- फ़ॉर्म फ़ैक्टर- पोर्टेबल
- पावर का स्रोत- तार वाला इलेक्ट्रिक
- हीटिंग का तरीका - कन्वेक्शन
- माउंटिंग का तरीका- फ़्लोर माउंट
- हीटिंग एलिमेंट- रेडिएंट
- हीट आउटपुट- 2000 वॉट
खूबियां
- 1.30 मीटर लंबा कॉर्ड, जिससे कि आसानी से किसी भी सॉकेट में इसे कनेक्ट कर सकें।
- पोर्टेबल डिजाइन और सिंपल ऑपरेशन के कारण इस्तेमाल में आसान।
- डुअल सेफ्टी फीचर के साथ बेहतर प्रदर्शन।
- एयरफ्लो और तापमान को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
कमी
05
बढ़िया कंपनी के रूम हीटर के बारे में जानकारी:-
ऊपर हमने आपको 5 बढ़िया मॉडल्स के बारे में जानकारी तो दे दी है, अब इनके कुछ मुख्य कारकों पर भी एक तालिका के जरिए नजर डाल लेते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।