त्योहारों के लिए 5 Nail Art किट्स: घर पर ही नाखूनों को मिलेगा पार्लर वाला लुक

चाहे दिवाली की पूजा हो, करवा चौथ की तैयारी हो या नवरात्रि के गरबा में शामिल होना हो, खूबसूरत नेल आर्ट आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। अगर आप इस त्योहारों के मौसम में कम मेहनत और कम समय में अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यहां देखें नेल आर्ट किट के 5 विकल्प जो झटपट लगकर आपके नाखूनों को सुंदर बनाने में मदद करेंगे।
त्योहार के लिए नेल आर्ट किट
त्योहार के लिए नेल आर्ट किट

त्योहारों का मौसम आते ही घर की सजावट से लेकर शॉपिंग और तैयारियों तक, कामों की लंबी लिस्ट बन जाती है। ऐसे में महिलाओं को अपने लुक पर ध्यान देने का समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर जब बात नाखूनों को खूबसूरत बनाने की हो, तो नेल पॉलिश लगाकर उसके सूखने तक घंटों बैठना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। ऐसे में Nail Art Kits आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। इन किट्स की मदद से आप कम समय में अपने नाखूनों को स्टाइलिश और आकर्षक लुक दे सकती हैं। इनमें मिलने वाले अलग-अलग डिज़ाइन्स, नेल स्टिकर्स और डेकोरेटिव एक्सेसरीज़ की मदद से आप अपने फेस्टिव आउटफिट के हिसाब से नेल्स को सजा सकती हैं और बिना पार्लर गए ही घर बैठे पार्लर वाला लुक पा सकती हैं। 

देखें त्योहारों के लिए 5 नेल आर्ट किट्स - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • 185 Pcs Professional DIY Nail Art Kit

    • त्योहारों के मौसम में पार्लर में बहुत ज्यादा भीड़ होती है और नेल आर्ट के लिए अपॉइंटमेंट मिलना मुश्किल हो जाता है तब इस नेल आर्ट किट को चुन सकते हैं जिसमें 185 पीस शामिल है। 
    • इस किट में UV LED नेल लैंप, नकली नाखून के टिप्स और नेल ग्लू सब कुछ एक साथ मिलता है। जिससे आपको बाहर से कुछ भी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
    • इसमें मौजूद 3D डेकोरेशन और ग्लिटर पाउडर आपके पारंपरिक कपड़ों के साथ काफी आकर्षक लगेंगे और आसानी से मैच हो सकते हैं। 

    खास बातें 

    • ब्रांड - SHREE GANPATI
    • रंग - मल्टीकलर  
    • वजन - 300 ग्राम
    01
  • D.B.Z. Nail Art Tools

    • इस 183 पीस के सेट में बेसिक नेल केयर से लेकर एडवांस्ड डिजाइनिंग तक का सारा सामान एक साथ मिलता है जिससे आपको अलग से कुछ भी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
    • इस Nail Art Designs सेट में 48 रंग-बिरंगी ग्लिटर बोतलें, राइनस्टोन और ग्लिटर शेड्स शामिल हैं। इससे आप 3D नेल आर्ट, स्पार्कल डिज़ाइन्स और पार्टी-वेयर नेल्स आसानी से बना सकते हैं।
    • जिनके खुद के नाखून छोटे हैं या जल्दी टूटते हैं, उनके लिए इसमें 100 ट्रांसपैरेंट नेल टिप्स और उन्हें चिपकाने के लिए नेल ग्लू भी दिए गए हैं जिससे आप घर बैठे सैलून जैसा नेल एक्सटेंशन लुक पा सकती हैं। 

    खास बातें 

    • ब्रांड - D.B.Z.
    • रंग - मल्टीकलर 
    • मटेरियल - ऐक्रेलिक, लकड़ी
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Nail Art Kit - 48 Pcs

    • 48 पीस में आने वाले इस सेट में ब्रश, डॉटिंग पेन, गोंद, नेल्स आदि सबकुछ मिल जाएगा जिससे घर पर ही सैलून जैसा नाखून मिलेगा और त्योहार के दिनों में पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
    • इसमें अलग-अलग तरह की लाइन्स, शेडिंग, 3D डिज़ाइन्स और फ्लावर्स बनाने के लिए 15 नेल आर्ट ब्रश और नाखूनों पर अलग-अलग आकार के बिन्दु बनाने के लिए 5 नेल डॉटिंग पेन दिया गया है।  
    • आज के समय में सैलून में एक बार बेसिक नेल आर्ट या एक्सटेंशन कराने का खर्च लगभग ₹1,000 से ₹2,500 या उससे भी ज्यादा आता है। लेकिन इसमें 100 फेक नेल्स और 2 नेल ग्लू दिए गए हैं, जिससे आप महीनों तक घर पर ही बार-बार नया नेल आर्ट कर सकती हैं। 

    खास बातें 

    • ब्रांड - URBANMAC
    • रंग - मल्टीकलर 
    • मटेरियल - ग्लास
    03
  • COSTICA Nail Art Kit

    • इस सेट में ग्लिटर, ग्लिटर डस्ट और स्टोन की 48 छोटी शीशियां शामिल हैं। इससे आपको कई तरह के कलर्स और डिज़ाइन्स प्रयोग करने का मौका मिलेगा जिसे आप अलग-अलग अवसरों पर आराम से लगा सकती हैं। 
    • किट में 100 आर्टिफिशियल नेल्स दिए गए हैं। अगर आप अभी नेल आर्ट सीख रही हैं, तो सीधे अपने प्राकृतिक नाखूनों के बजाय इन फेक नेल्स पर तरह-तरह की डिज़ाइन और पॉलिश की प्रैक्टिस कर सकती हैं।
    • इसमें मौजूद 5 डबल-एंडेड डॉटिंग पेन्स से छोटे-बड़े डॉट्स और फूल बनाना बहुत आसान हो जाएगा। साथ ही इसमें 5 ग्लू मिलने से ग्लिटर या स्टोन को नाखूनों पर मजबूती से चिपकाया जा सकता है ताकि वे जल्दी न निकलें।

    खास बातें 

    • ब्रांड - COSTICA
    • रंग - मल्टीकलर
    • वजन - 200 ग्राम
    04
  • Professional Nail Art Extension Kit

    • अगर आपके पास भी पार्लर जाकर नेल आर्ट करवाने का समय नहीं है तो इस सेट को लेना सही रहेगा क्योंकि इस एक पैकेज में ही UV LED लैंप, 200 नेल टिप्स, नेल ग्लू, ग्लिटर सेट, ब्रश, स्टिकर्स और DIY टूल्स सबकुछ मिल जाएंगे। 
    • साथ में मिलने वाला UV LED लैंप जेल पॉलिश और Nail Extension ग्लू को कुछ ही सेकंड में सुखाने में मदद करते हैं, जिससे आपका मैनीक्योर बिना खराब हुए लंबे समय तक टिका रहेगा।
    • इसके साथ 200 नेल टिप्स मिलने के कारण आपको अपने हर नाखून के साइज के हिसाब से बिल्कुल सही टिप मिल जाएगी, जिससे एक्सटेंशन एकदम असली जैसा नजर आएंगे। 

    खास बातें 

    • ब्रांड - SHREE GANPATI
    • रंग - मल्टीकलर
    • वजन - 300 ग्राम
    05

इन्हें भी पढ़ें 

ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नेल आर्ट किट क्या होती है?
    +
    नेल आर्ट किट एक ऐसा सेट होता है, जिसकी मदद से आप अपने नाखूनों को अलग-अलग डिज़ाइन्स और स्टाइल में सजा सकती हैं। इसमें नेल स्टिकर्स, ग्लिटर, डेकोरेटिव एक्सेसरीज़ और नेल आर्ट करने के लिए जरूरी कुछ टूल्स मिल सकते हैं।
  • त्योहारों के मौसम में नेल आर्ट किट चुनना क्यों अच्छा विकल्प रहेगा?
    +
    त्योहारों के दौरान घर की सफाई, पकवान बनाने और तैयारियों में काफी समय निकल जाता है। ऐसे में नेल पॉलिश लगाकर उसके सूखने का इंतजार करना मुश्किल हो सकता है। नेल आर्ट किट की मदद से आप आसानी से अपने नाखूनों को सजा सकती हैं और अपने फेस्टिव लुक को खास बना सकती हैं।
  • फेस्टिव सीजन के लिए किस तरह की नेल आर्ट किट चुननी चाहिए?
    +
    फेस्टिव सीजन के लिए ऐसी नेल आर्ट किट चुनना सही रहेगा जिसे इस्तेमाल करने में आसान स्टिकर्स, ग्लिटर और आकर्षक डेकोरेटिव डिज़ाइन्स हों। अगर आप दिवाली या शादी जैसे खास मौकों के लिए नेल आर्ट करना चाहती हैं, तो गोल्डन, सिल्वर, रेड और शिमरी डिज़ाइन्स अच्छे लग सकते हैं।
  • क्या नेल आर्ट किट का इस्तेमाल घर पर आसानी से किया जा सकता है?
    +
    ज्यादातर शुरुआती लोगों के लिए बनाई गई नेल आर्ट किट्स का इस्तेमाल घर पर आसानी से किया जा सकता है। इनके साथ मिलने वाले स्टिकर्स और डेकोरेटिव एलिमेंट्स की मदद से बिना ज्यादा अनुभव के भी नाखूनों को सुंदर बनाया जा सकता है।