क्या आप मेकअप करना सीखना चाहती हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कहां से शुरूआत करें? चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि सिर्फ कुछ आसान स्टेप्स के साथ हर अवसर के लिए एक शानदार लुक मिलेगा। नए लोगों के आसान Makeup Steps में फाउंडेशन, कंसलीर और कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल करके बेस बनाना, आई मेअकप करना, ब्लश व लिपस्टिक लगाना और आखिर में उसे सेट करना शामिल होता है। इसके साथ रोजाना के ऑफिस मेकअप के साथ-साथ किसी खास अवसर के लिए घर पर ही आसानी से तैयार हो सकते हैं, और हर बार पार्लर जाने का खर्च भी बचता है।
हर अवसर पर इन आसान स्टेप्स के साथ मेकअप करना होगा आसान
- बेस- स्किनकेयर करने के बाद सबसे पहले मेकअप का बेस बनाया जाता है। इसके लिए चेहरे, गर्दन वाले हिस्से और कानों के पीछे अपनी स्किन से मैच होता हुआ फाउंडेशन लगाए। इसके साथ त्वचा की रंगत एक समान होती है और दूसरे प्रोडक्ट्स इसी पर लगाए जाते हैं। एक अच्छी क्वालिटी का फाउंडेशन मेकअप को लंबे समय तक चेहरे पर बनाकर रखता है। फाउंडेशन लगाने के बाद कंसीलर लगाकर आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों, दाग-धब्बों और झुर्रियों को छिपाए। दोनों चीजों को अच्छी तरह से त्वचा में अच्छी तरह से मिक्स करें। आखिर में कॉम्पैक्ट पाउडर लगाकर बेस को सेट करने का काम करें।
- आंखें- अगला काम होता है Eye Makeup करना। इसमें सबसे पहले अवसर और कपड़ों के हिसाब से एक सही रंग का आईशैडो लगाएं। हल्के बेस से शुरू करते हुए गहरे रंगों के ब्लेंड करें और जरूरत होतो आखिर में ग्लिटर से उसे फिनिशिंग दें। इसके बाद आईलाईनर, काजल और मस्कारा लगाकर आंखों को एक उभरा हुआ व आकर्षक लुक मिलेगा।
- ब्लश- आखिर में गालों पर ब्लश लगाया जाता है, जिससे चेहरे को एक चमकदार फिनिश मिलती है। वहीं, ज्यादा प्रोफेशनल लुक के लिए हाईलाइटर भी लगाया जा सकता है। हालांकि, यह सुनिश्चित कर लें कि दोनों ही चीजें सही तरह से ब्लेंड हुई हों।
- लिपस्टिक- बिना सही लिपस्टिक शेड के तो हर मेकअप अधूर लगता है। चाहे चमकदार पार्टी मेकअप हो या सिंपल नो मेकअप लुक एक अच्छी Lipstick पूरे चेहरे में जान डालने का काम करती है। हमेशा अवसर और त्वचा को ध्यान में रखते हुए सही रंग का चयन करना चाहिए।
- फिक्सिंग- आखिर में फिक्सर लगाकर मेकअप को चेहरे पर सेट कर लें, ताकि वह लंबे समय तक टिका रहे और पानी या पसीने की वजह से आसानी से खराब न हो।
LOreal Paris Infallible 24H Tinted Serum Foundation
- मिलेगा पूरा पोषण: चाहे ऑफिस हो या पार्टी हायलूरोनिक एसिड के गुणों वाला यह L’Oreal Paris फाउंडेशन त्वचा को पूरे दिन हायड्रेटेड रखता है, और इसके आसानी से फैलने या केकी होने की समस्या नहीं आती है।
- अलग-अलग शेड्स: करीब 12 अलग-अलग शेड्स में से किसी का भी चयन अपनी त्वचा के हिसाब से किया जा सकता है जिस वजह से एक बेदाग लुक मिलता है। इसकी खासियत है कि यह सही कवरेज देते हुए स्किनटोन को एक समान बनाता है।
- टिका रहेगा मेकअप: चाहे पार्टी में डांस करते समय चेहरे पर पसीना आए या पूल पार्टी में मजे करने हो; यह मेकअप को टस-से-मस नहीं होने देता है। वॉटरप्रूफ होने की वजह से आपको लंबे समय तक एक बेदाग लुक मिलता है।
अन्य खासियतें
- टिंटेड सीरम
- लाइटवेट
- आसान ब्लेंडिंग
01
Maybelline New York Instant Age Rewind Concealer
- छिपेंगे दाग-धब्बे: इसके साथ चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे, असमान रंगत और झुर्रियों को छिपाने में मदद मिलती है, जिस वजह से हर अवसर रएक शानादार लुक मिलता है। यह Maybelline Concealer एक नैचुरल फिनिश देता है, जिस वजह से यह नो मेकअप लुक के लिए भी काफी अच्छा है।
- आसान ऐप्लिकेशन: इस हाई कवरेज कंसीलर को सही तरह से त्वचा में ब्लेंड करने के लिए माइक्रो फाइब्र ऐप्लिकेटर दिया गया है। ऐसे में नए लोगों को इसे लगाने में परेशानी नहीं होती है और यह उन जगहों पर भी सही तरह से लगता है जहां ब्रश या ब्लेंडर इस्तेमाल करने में पेरशानी होती है।
- लाइटवेट: इसका लाइटवेट टेक्श्चर त्वचा पर भारीपन महसूस नहीं होने देता है और हर पार्टी या त्योहार पर पूरा कम्फर्ट मिलता है।
अन्य खासियतें
- रेडिएंट फिनिश
- 14 शेड्स
- गोजी बेरी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lakme Sun Expert Ultra Matte Spf 40 Pa+++ Compact
- बेस होता है सील: यह कॉम्पैक्ट पाउडर फाउंडेशन और कंसीलर को चेहरे पर सील करने का काम करता है। इसके साथ मेकअप के बेहने या केकी होने की समस्या नहीं आती है और लंबे समय तक एक बेहतरीन फिनिश बनी रहती है।
- मिलती है सुरक्षा: यह Lakme कॉम्पैक्ट पाउडर सुरज की हानिकारकर किरणों और धूल-मिट्टी से त्वचा को सुरक्षित भी रखता है। इसके साथ मेकअप पसीने से भी सुरक्षित रहता है और एक बेदाग लुक लंबे समय तक बना रहता है।
- नहीं लगता है चिपचिपा: इसे लगाने के बाद चेहरे पर चिपचिपाहट महसूस नहीं होती है, जिस वजह से यह ऑयली त्वचा के लिए भी एक सही पसंद है।
अन्य खासियतें
- Spf 40 Pa+++
- विटामिन ई
- लॉन्गवियर
स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर
03
SWISS BEAUTY Ultimate Eyeshadow Palette
- हर लुक बनेगा आकर्षक: चाहे ऑफिस की पार्टी हो या डेट नाइट SWISS BEAUTY के इस आईशैडो पैलेट के साथ तरह-तरह का आई मेकअप आसानी से किया जा सकता है। हाई पिगमेंटेशन की वजह से इसके शेड्स आंखों पर लंबे समय तक टिके रहते हैं।
- ब्लेंड करने में होगी आसानी: शानदार फॉर्मुला की वजह से यह त्वचा में आसानी से ब्लेंड हो जाता है और बार-बार टचअप करने की जरूरत नहीं होती है। इसी के साथ अलग-अलग शेड्स को मिक्स करके तरह-तरह का आई मेकअप आसानी से किया जा सकता है।
- 6 कॉम्बिनेशन की वैरायटी: इस आई पैलेट में 6 अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन वाले विकल्प मिलते हैं। फिर चाहे पार्टी के लिए स्मोकी आई हो या शादी का शिमरी लुक इसके साथ हर कोई आसानी से तरह-तरह का लुक ले सकता है।
अन्य खासियतें
- वॉटरप्रूफ फॉर्मुला
- मैट फिनिश
- बढ़िया कवरेज
04
Lakme Eyeconic Regime Kit
- एक किट में तीन प्रोडक्ट: इस आई मेकअप किट में मस्कारा, आई लाइनर और काजल तीनों मिलते हैं जो आंखों को एक अलग लुक देने का काम करेंगे। ऑफिस जाने के लिए सिंपल तरह से तैयार होना या डेट नाइट के लिए बोल्ड लुक चाहिए हो Lakme की यह किट हर किसी के लिए एक सही पसंद है।
- बोल्ड व गहरा रंग: इसका गहरा रंग आंखों की शोभा को दोगुना करेगा। वहीं, इस किट का इस्तेमाल करके विंग्ड, कैट आई और क्रीज हर तरह का लुक मिलेगा।
- वॉटरप्रूफ: वहीं, ये सभी प्रोडक्ट्स वॉटरप्रूफ भी है जिस वजह से पानी की वजह से इनके फैलने की चिंता नहीं रहती है। बरात में डांस करते समय चाहे पसीना आए या दोस्त की विदाई में रोना; आई मेकअप हमेश आकर्षक बना रहता है।
अन्य खासियतें
- 24 घंटों तक का स्टे
- ट्रांसफर-प्रूफ
- बोल्ड फिनिश
05
Mars Fantasy Face Palette Blushes
- हर स्किन टोन के लिए है कुछ-न-कुछ: लाइट, मिडियम और डार्क हर स्किन टोने के लिए इस MARS पैलेट में आकर्षक शेड्स मिलते हैं। बेहतरीन कवरेज और चमक के साथ यह हर अवसर पर एक शानदार लुक देता है।
- एक प्रोडक्ट कई काम: इस Makeup Palette को आईशैडो, बल्श, ब्रॉन्जर और हाईलाइटर हर तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं, जिस वजह से अलग-अलग प्रोडक्ट्स लेने की जरूरत नहीं होती है।
- गहरा रंग: 3 अलग-अलग शेड्स की पैकेजिंग वाला यह पैलेट अपने गहरे रंगों के साथ हर लुक को आकर्षक बनाता है। पार्टी हो या शादी और त्योहार हो या डेट हर अवसर पर चेहरे की चमक बढ़ती है।
अन्य खासियतें
- हाई पिगमेंटेशन
- सुरक्षित इंग्रीडियंट्स
- बेहतरीन फिनिश
06
L'Oreal Paris Infallible Matte Resistance Liquid Lipstick
- बना रहेगा गहरा रंग: अवसर चाहे जो भी हो बिना लिपस्टिक के हर महिला का चेहरा अधूरा ही लगता है। ऐसे में यह L’Oreal Lipstick अपने गहरे रंग के साथ हर वक्त एक शानदार लुक बनाए रखती है। 16 घंट तक के स्टे फॉर्मुला के साथ इसके फैलने की चिंता नहीं रहती और बार-बार टचअपन करने के झंझट से आजादी मिलती है।
- नहीं होती है ड्रायनेस: यह होठों को सूखने से बचाती है और इस वजह से क्रैकिंग की परेशानी नहीं आती है। वहीं, ब्रेश ऐप्लिकेटर के साथ एक ही स्ट्रोक में होठों को सही रंग मिलता है।
- शानदार फिनिश: यह लॉरियाल पेरिस लिपस्टिक अपनी बेहतरीन मैट फिनिश के साथ हर बार एक परफेक्ट लुक देती है। वहीं, इसे लगाने के बाद भारीपन या चिपचिपाहच भी नहीं महसूस होती है।
अन्य खासियतें
- लाइटवेट फॉर्मुला
- हायलूरोनिक एसिड
- 9 आकर्षक शेड्स
07
FACESCANADA Ultime Pro Makeup Fixer
- हायड्रेशन का साथी: यह फिक्सर न सिर्फ मेकअप को चेहरे पर बनाकर रखेगा, बल्कि इसके साथ त्वचा ड्राय नहीं होती है। लगाने के बाद यह मिनटों में सूख भी जाता है और पूरी पार्टी में लुक शानदार बना रहता है।
- मेकअप बना रहेगा आकर्षक: इसे लगाने के बाद मेकअप केकी नहीं होता है और बढ़िया फिनिश लंबे समय तक बनी रहती है। यह FACESCANADA मेअकप फिक्सर हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित है।
- लाइटवेट: इसे लगाने के बाद चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होता है और लाइटेवेट टेक्श्चर हर समय सहज महसूस कराता है।
अन्य खासियतें
- विटामिन ई
- एल्कोहल फ्री
- नॉन-स्टिकी
08
नोट: यहां बताए गए सभी प्रोडक्ट्स काफी अच्छी क्वालिटी के हैं, लेकिन हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे कि ये आपकी त्वचा पर सूट करेंगे ही। किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें और जरूरत लगने पर डॉक्टर से भी सलाह लें।
स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।