Earbuds Under 1000: आजकल ईयरबड्स हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं, लेकिन अच्छे ईयरबड्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आपका बजट 1000 रुपये तक सीमित है, तो भी बाजार में कई ऐसे शानदार विकल्प मौजूद हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं। इस लेख में, हम आपको उन टॉप ईयरबड्स से परिचित कराएंगे जो कम कीमत में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। इसमें boAt, Noise, GOBOULT जैसे ब्रांड के विकल्प शामिल किए गए हैं, जो कि अक्सर उन इंडियन यूजर्स को पसंद आते हैं जिन्हें बजट और क्वालिटी दोनों एकसाथ चाहिए। इन्हें कॉलिंग और म्यूजिक सुनने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कुछ में तो लो लेटेंसी के लिए खास गेमिंग मोड भी मिलते हैं।
नीचे आप ₹1,000 के अंदर आने वाले किफायती ईयरबड्स देख सकते हैं-
Mivi DuoPods Marathon Earbuds Wireless
Mivi ईयरबड्स अपनी बहुत कम कीमत, जबरदस्त बेस और "मेक इन इंडिया" अपील की वजह से भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। यह ब्रांड ऑडियो की बड़ी और पुरानी कंपनियों की तुलना में बहुत कम कीमत पर प्रीमियम अनुभव वाले फीचर देता है।
- ऑडियो: अगर आपको पंची और पावरफुल साउंड पसंद है, जो इसे 13mm के बेस ड्राइवर्स आपको पसंद आएंगें। वहीं, क्लीयर और शोर मुक्त कॉलिंग के लिए इसमें AI-ENC फंक्शन मिलता है, यानी पीछे का शोर कॉल में परेशान नहीं करेगा।
- बैटरी: ऑफिस में दिनभर ईयरबड्स लगाकर काम करते हैं, तो इस Mivi Earbuds के सिंगल चार्ज में 8.5 घंटे तक का लंबा बैकअप मिलती है। वहीं, केस चार्जिंग के जरिए पूरे 70 घंटों तक इसे इस्तेमाल कर पाएंगें। इसके अलावा Swift चार्ज टेक्नोलॉजी घंटों इंतजार के बिना बड्स को फटाफट चार्ज करने में मदद करती है।
- कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ v5.3 के साथ बेहद स्थिर कनेक्टिविटी मिलती है और साथ ही 10 मीटर तक रेंज में भी कनेक्शन नहीं टूटता है। साधारण बड्स के विपरीत इसकी "Open and Pair" टेक्नोलॉजी केस को खोलते ही ईयरबड्स को आपकी डिवाइस से तुंरत जोड़ देती है।
01
HAMMER Airflow Neo Earbuds with 80H Playtime
भारत में HAMMER ईयरबड्स की बहुत ज्यादा मांग है क्योंकि ये हमेशा बेहद किफायती कीमतों पर प्रीमियम ऑडियो फीचर्स जैसे दमदार बेस और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन देते हैं। एक घरेलू ब्रांड के तौर पर, यह स्टाइल और टेक्नोलॉजी एकसाथ देकर ग्राहकों का दिल जीतता है।
- ऑडियो: यह 13mm के टाइटेनियम ड्राइवर्स के साथ आता है, जो म्यूजिक लवर्स को गाने सुनने में एक जबरदस्त अनुभव देंगे। इसका बेहतर डीप बेड रिस्पॉन्स लाउड म्यूजिक में ज्यादा बेहतर एहसास देता है। स्पष्ट कॉलिंग के लिए इसमें 2 MEMS माइक के साथ ENC सपोर्ट भी दिया गया है। कॉम्पिटिटिव गेम में इसे गेमिंग मोड पर स्विच करके 40ms के लो लेटेंसी ऑडियो का मजा ले पाएंगें।
- बैटरी: अगर आप इसे म्यूजिक, कॉलिंग या फिर गेमिंग में 50% वॉल्यूम पर चलाते हैं, तो यह लगातार 80 घंटों तक काम कर सकता है। चार्जिंग के लिए Type-C सपोर्ट कम समय में Buds को तेजी से चार्ज करता है। केस के बाहर ईयरबड्स का बैटरी बैकअप 6 घंटे तक का है।
- कनेक्टिविटी: कीमत में सस्ते होने के बाद भी ये ब्लूटूथ v6.0 कनेक्टिविटी से लैस है। इसकी वजह से आपको तेज, स्थिर और बिना किसी रूकावट वाला कनेक्शन मिलता है। यह नॉन-स्टॉप म्यूजिक और कॉलिंग दोनों के लिए शानदार है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Boat Airdopes 219, 4Mics ENx, 40H Battery
boAt ईयरबड्स इंडिया में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं क्योंकि ये किफायती और आकर्षक कीमतों पर डीप बेस, लंबी बैटरी लाइफ और मजबूती जैसे प्रीमियम फीचर्स देते हैं। जबरदस्त सेलिब्रिटी मार्केटिंग और लोकल लेवल पर किए गए बदलावों के साथ, इस ब्रांड ने युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
- ऑडियो: ENx टेक्नोलॉजी के साथ मिलने वाले 4 माइक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी आपकी दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ बातचीत से लेकर ऑफिस मीटिंग तक में साफ ऑडियो देने का काम करते हैं। यह boAt सिग्नेचर साउंड से लैस 13mm ड्राइवर्स के साथ आता है, यानी साफ नोट्स और बेस दोनों ही जबरदस्त रहेंगे, जो म्यूजिक या फिर फिल्मों का मजा बढ़ाएंगें। गेमिंग के लिए इसे Beast मोड पर भी सेट कर सकते हैं।
- बैटरी: ये TWS ईयरबड्स अपने 40 घंटे तक के प्लेटाइम से भी आपका काम और मनोरंजन बिना रूकावट करने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं, बैटरी खत्म होने पर उसे जल्दबाजी में चार्ज करने के लिए ASAP चार्ज फंक्शन दिया गया है, जिससे 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में boAt Earbuds से 120 मिनट तक का प्लेबैक मिलता है।
- कनेक्टिविटी: एडवांस्ड ब्लूटूथ v5.4 कनेक्टिविटी बिना किसी रूकावट के आपकी डिवाइस को तेज, स्थिर और आसान तरीके से कनेक्ट करती है। वहीं, IWP टेक्नोलॉजी केस खोलते ही बड्स को आपकी डिवाइस से फटाफट कनेक्ट कर देती है, जिससे आपको बार-बार सेटिंग्स में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
03
GOBOULT Y1 Ear Buds Wireless with 50Hr Playtime
GOBOULT के ईयरबड्स भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं क्योंकि इनमें प्रीमियम फीचर्स, डीप बेस और जबरदस्त बैटरी लाइफ का बेहतरीन तालमेल मिलता है। वहीं, ये सब बहुत ही किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं, जो आमतौर पर ₹999 से ₹1,399 के बीच होती हैं।
- ऑडियो: इसके 10mm के ड्राइवर्स आपको एक स्पष्ट और संतुलित बेस से भरपूर आवाज देंगे। वहीं, अगर आपको बाहर आस-पास के शोर में कॉल पर बात करना मुश्किल होता है, तो Zen ENC का फंक्शन इस समस्या को खत्म करेगा। यह कैजुअल यूजर्स से लेकर बिजी प्रोफेशनल्स तक के लिए एक शानदार फीचर है।
- बैटरी: सिंगल चार्ज में इस ईयरबड्स को लगातार 10 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि ऑफिस या ट्रेवल के लिए अच्छा है। वहीं, केस चार्जिंग के साथ यह करीब 50 घंटे तक का प्लेटाइम देता है। Type-C चार्जिंग के जरिए इसे मात्र 10 मिनट चार्ज करके 100 मिनट तक का बैकअप मिलेगा।
- कनेक्टिविटी: Bluetooth 5.3 टेक्नोलॉजी की वजह से इन ब्लूटूथ ईयरफोन के साथ बिना रुकावट वाले, स्टेबल कनेक्शन का मजा ले पाएंगें। ये उन लोगों के लिए एकदम सही हैं जो पूरे दिन बिना किसी रुकावट के ऑडियो अनुभव चाहते हैं।
04
Noise Buds VS104 Truly Wireless Earbuds with 45H of Playtime
Noise ईयरबड्स भारतीय यूजर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं क्योंकि ये काफी किफायती और बजट-फ्रेंडली कीमतों पर प्रीमियम फीचर्स जैसे डीप बास ट्यूनिंग, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और लंबी बैटरी लाइफ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देते हैं।
- ऑडियो: इस ईयरबड्स के 13mm वाले स्पीकर ड्राइवर्स हर बार बेहतरीन साउंड का अनुभव देंगे, जो म्यूजिक लवर्स के लिए शानदार हैं। 50ms तक के लो लेटेंसी के साथ आप रोजमर्रा में बिना किसी लैगिंग के बढ़िया गेमिंग ऑडियो सुन पाएंगें। वहीं, बिना किसी बाहरी शोर के कॉल पर बात करने के लिए ENC के साथ 4 माइक मिलते हैं।
- बैटरी: बिंज वॉचिंग करते हों या फिर ट्रेवल के दौरान म्यूजिक सुनना पसंद हो, तो इस Noise Earbuds का 45 घंटे तक का प्लेटाइम आपके काम आएगा। अगर आपको ईयरबड्स की जरूरत हर समय रहती है और अक्सर चार्ज करने के लिए ज्यादा टाइम नहीं मिल पाता है, तो इसका Instacharge फंक्शन 10 मिनट की चार्जिंग में 200 मिनट का प्लेबैक देता है।
- कनेक्टिविटी: इसे अपने फोन, टैब, लैपटॉप आदि से ब्लूटूथ v5.2 की मदद से तेज व स्थिर तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं। अपनी Hyper SyncTM टेक्नोलॉजी के साथ यह केस को खोलते ही डिवाइस से कनेक्ट हो जाता है जो आपको बार-बार सेटिंग में जाकर बड्स कनेक्ट करने की झंझट से बचाती है।
05
नोट: लेख में शामिल ईयरबड्स की MRP ₹1,000 से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में Amazon पर सभी इसके अंदर मौजूद हैं। ऐसे में इनकी कीमतों में होने वाले परिवर्तन को लेकर हमारी जिम्मेदारी नहीं। आप सटीक कीमतें अमेजन ऐप या वेबसाइट पर ही देखें।
गैजेट गली पर देखिए ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।