₹5,000 के अंदर वनप्लस के ये Earbuds बदल देगें आपका म्यूजिक और कॉलिंग एक्सपीरियंस

₹5,000 से कम बजट में वनप्लस कई ऐसे Earbuds पेश करता है जिनमें ANC, लंबी बैटरी और बेहतर कॉल अनुभव जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां शामिल विकल्प अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर चुने गए हैं, जिससे हर व्यक्ति के लिए सही ईयरबड्स चुनना आसान हो सकता है।
₹5,000 से कम में वनप्लस ईयरबड्स
₹5,000 से कम में वनप्लस ईयरबड्स

आज TWS Earbuds मार्केट में विकल्पों की कमी नहीं है, लेकिन ₹5,000 से कम बजट में सही मॉडल चुनना कई बार मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से वनप्लस इस कैटेगरी में लगातार चर्चा में रहता है। कंपनी के Nord Buds और बड्स सीरीज मॉडल्स ने किफायती कीमत में बड़े ड्राइवर, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, लंबी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया है। हालांकि केवल फीचर्स की लंबी सूची देखकर फैसला लेना सही नहीं माना जाता। म्यूजिक सुनने वाले, कॉल पर ज्यादा समय बिताने वाले और गेमिंग करने वाले लोगों की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, कुछ मॉडल्स बेहतर बैटरी पर ध्यान देते हैं, जबकि कुछ ANC और कॉल क्वालिटी को ज्यादा जरुरी मानते हैं। यही वजह है कि ₹5,000 से कम कीमत में भी वनप्लस के अलग-अलग ईयरबड्स कई तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इस लेख में ऐसे वनप्लस ईयरबड्स की जानकारी दी गई है जो कीमत और फीचर्स के बीच अच्छा संतुलन बनाने की वजह से पसंद किए जाते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5,000 रुपये के अंदर आने वाले 5 बढ़िया वनप्लस ईयरबड्स विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • OnePlus Nord Buds 3 Pro

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    आजकल ईयरबड्स में लोग सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि कॉलिंग और नॉइज़ कैंसलेशन भी देखते हैं। ब्रांड ने इस मॉडल में 49dB ANC, 12.4mm ड्राइवर और 44 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी खूबियां दी है।

    ईयरबड्स की कुछ खासियत -

    • BassWave 2.0 फीचर बेस को ज्यादा गहरा और दमदार बनाने में मदद करता है। जिससे म्यूजिक सुनते समय आवाज ज्यादा भरपूर महसूस होती है।
    • डुअल कनेक्शन एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट रहने की सुविधा देता है। लैपटॉप और स्मार्टफोन के बीच स्विच करना ज्यादा आसान और तेज हो जाता है।
    • 47ms लो-लेटेंसी मोड गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान ऑडियो को स्क्रीन के साथ बेहतर तालमेल में रखने में मदद करता है। इससे अनुभव ज्यादा स्मूद लगता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - OnePlus Nord Buds 3 Pro
    • कलर - ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 44 घंटे
    • वजन - 47 ग्राम

    खूबियां 

    • 10 मिनट फास्ट चार्जिंग
    • क्रिस्टल क्लियर 3-माइक

    कमी

    • कनेक्टिविटी को लेकर थोडी समस्या
    01
  • OnePlus Nord Buds 4 Pro TWS Earbuds

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स सेगमेंट में वनप्लस ने इस मॉडल में 55dB रियल-टाइम ANC, हाई-रिजोल्यूशन ऑडियो और 12mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर जैसी सुविधाएं दी हैं। यह बेहतर साउंड और ज्यादा पर्सनलाइज्ड सुनने के अनुभव पर फोकस करता है।

    ईयरबड्स की कुछ खासियत -

    • रियल-टाइम एडेप्टिव नॉइस कैंसिलेशन आसपास के शोर और पहनने के तरीके के अनुसार नॉइज़ कैंसलेशन को लगातार एडजस्ट करता है। इस Earbuds से अलग-अलग माहौल में ज्यादा बेहतर सुनने का अनुभव मिल सकता है।
    • Hi-Res ऑडियो और LHDC 5.0 सपोर्ट ऑडियो में ज्यादा डिटेल और क्लैरिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। अच्छी क्वालिटी वाले म्यूजिक ट्रैक सुनने वालों को इसका फायदा महसूस हो सकता है।
    • Spatial ऑडियो कंटेंट को ज्यादा सराउंड अनुभव देने की कोशिश करता है। जिससे फिल्में, वेब सीरीज और लाइव कॉन्सर्ट वीडियो देखते समय ऑडियो ज्यादा इमर्सिव लगता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - OnePlus Nord Buds 4 Pro
    • कलर - रेवन ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 54 घंटे
    • वजन - 43 ग्राम

    खूबियां 

    • गूगल फास्ट पेयरिंग
    • एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन

    कमी

    • नॉइस कैंसिलेशन कम होने की समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • OnePlus Nord Buds 2 TWS

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    बजट ईयरबड्स में लोग अच्छी साउंड क्वालिटी और ANC दोनों चाहते हैं। वनप्लस ने इस मॉडल में 25dB एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, 12.4mm ड्राइवर और 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी खासियतों पर ध्यान दिया है।

    ईयरबड्स की कुछ खासियत -

    • BassWave टेक्नोलॉजी बेस को ज्यादा गहरा और संतुलित बनाने में मदद करती है। म्यूजिक सुनते समय लो-फ्रीक्वेंसी साउंड ज्यादा भरपूर सुनाई देता है।
    • मास्टर इक्वालाइजर में दिए गए अलग-अलग साउंड प्रोफाइल अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो अनुभव बदलने की सुविधा देते हैं। म्यूजिक, पॉडकास्ट और कॉलिंग के लिए अलग सेटिंग चुनना आसान हो जाता है।
    • 36 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ बार-बार चार्जिंग की जरूरत कम कर सकती है। रोजाना ट्रेवल, ऑफिस और लंबे इस्तेमाल के दौरान यह सुविधा काफी काम आ सकती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - OnePlus Nord Buds 2
    • कलर - लाइटनिंग व्हाइट
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 36 घंटे
    • वजन - 46.9 ग्राम

    खूबियां 

    • 12.44mm ड्राइवर
    • 3 यूनिक ऑडियो प्रोफाइल

    कमी

    • बड्स कंफर्टेबल ना होने की समस्या
    03
  • OnePlus Nord Buds 3r TWS Earbuds

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    लंबी बैटरी लाइफ वाले ईयरबड्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इस मॉडल में आपको 54 घंटे तक का प्लेबैक, AI ट्रांसलेशन और 12.4mm टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

    ईयरबड्स की कुछ खासियत -

    • AI Translation फीचर इसे सामान्य ईयरबड्स से अलग बनाता है। OnePlus Phone के साथ इस्तेमाल करने पर दूसरी भाषा बोलने वाले लोगों से बातचीत करना ज्यादा आसान हो सकता है।
    • 2-Mic AI कॉल नॉइस कैंसिलेशन कॉल के दौरान आपकी आवाज को ज्यादा साफ रखने में मदद करता है। बाहर या शोर वाले माहौल में भी बेहतर कॉलिंग अनुभव मिल सकता है।
    • डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी एक साथ दो डिवाइस से जुड़े रहने की सुविधा देती है। लैपटॉप पर काम करते समय फोन कॉल आने पर डिवाइस बदलने की परेशानी कम हो जाती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - OnePlus Nord Buds 3r
    • कलर - एश ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 54 घंटे
    • वजन - 82 ग्राम

    खूबियां 

    • साउंड मास्टर EQ
    • AI कॉल नॉइस कैंसिलेशन

    कमी

    • कानों में ठीक से फिट ना होने की समस्या
    04
  • OnePlus Buds 3 Truly Wireless Bluetooth Earbuds

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    प्रीमियम ईयरबड्स लेने वाले यूजर्स अब सिर्फ नॉइस कैंसिलेशन नहीं, बल्कि बेहतर ऑडियो कंट्रोल भी चाहते हैं। इन ईयरबड्स में 49dB स्मार्ट ANC, डुअल-ड्राइवर ऑडियो सिस्टम और स्लाइडिंग वोल्यूम कंट्रोल जैसी खूबियां मिलती हैं।।

    ईयरबड्स की कुछ खासियत -

    • स्लाइडिंग वोल्यूम कंट्रोल बार-बार फोन निकालने की जरूरत कम करता है। आप इन TWS Earbuds पर ही उंगली स्लाइड करके आवाज कम या ज्यादा करना काफी सुविधाजनक साबित होता है।
    • LHDC 5.0 सपोर्ट और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन बेहतर ऑडियो डिटेल बनाए रखने में मदद करते हैं। म्यूजिक सुनते समय वोकल्स और इंस्ट्रूमेंट्स ज्यादा स्पष्ट सुनाई देते हैं।
    • डुअल कनेक्शन फीचर एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट रहने की सुविधा देता है। लैपटॉप और स्मार्टफोन के बीच स्विच करना ज्यादा आसान और तेज हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - OnePlus Buds 3
    • कलर - ग्रीन
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 44 घंटे
    • वजन - 50.04 ग्राम

    खूबियां 

    • 10 मिनट फास्ट चार्जिंग
    • IP55 रेटिंग

    कमी

    • बैटरी लाइफ कम होने की समस्या
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹5,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹5,000 से कम कीमत में वनप्लस ANC वाले ईयरबड्स देता है?
    +
    हाँ, वनप्लस के कुछ Nord Buds और Buds सीरीज मॉडल्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर उपलब्ध है, जो आसपास के शोर को कम करने में मदद कर सकता है।
  • वनप्लस ईयरबड्स की बैटरी कैसी मानी जाती है?
    +
    कई वनप्लस ईयरबड्स मॉडल्स लंबी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए जाने जाते हैं। कुछ मॉडल्स चार्जिंग केस के साथ कई घंटों का कुल प्लेबैक समय देने का दावा करते हैं।
  • क्या वनप्लस ईयरबड्स केवल वनप्लस फोन के साथ ही अच्छे काम करते हैं?
    +
    नहीं, इन्हें Android और iPhone दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि वनप्लस फोन के साथ कुछ अतिरिक्त फीचर्स और बेहतर इंटीग्रेशन मिल सकता है।