बढ़ती महंगाई और प्रदूषण के बीच अगर आप भी अपने पेट्रोल का खर्च बचाना चाहते हैं तो इलेक्ट्रिक साइकिल को चुनना काफी सही रहेगा। ये न सिर्फ रोजाना आपको आने-जाने के लिए सुविधा देगी बल्कि इसकी वजह से आपका रोजाना का वर्कआउट भी आराम से हो जाएगा। लंबी रेंज वाली Electric Cycles को बार-बार चार्ज करने की चिंता भी नहीं होगी, क्योंकि इसे एक बार चार्ज करने पर यह कई घंटों तक आराम से चल सकती है। बता दें, इन साइकिलों की मदद से जरूरत के अनुसार पैडल चलाया जा सकता है और अगर आप थक जाएं तो पेडल-असिस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
यहां 5 ऐसे विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं और अपने सफर को आरामदायक व इको-फ्रेंडली बना सकते हैं -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
WEREV Air Urban E Cycle Unisex Electric Bike
रोजाना ट्रैवल और फिटनेस के लिए कैसे है सही?
- इलेक्ट्रिक साइकिल का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार पैडल मार सकते हैं। यानी जब आप सुबह वर्कआउट करना चाहते हैं तो मोटर सपोर्ट को कम करके खुद पैडल चला सकते हैं। वहीं, ऑफिस जाते समय या थकान होने पर पेडल-असिस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसमें दी गई 7.8 Ah Li-Ion की बैटरी आपको एक चार्ज में लगभग 50 से 60 किमी की रेंज दे सकती है। शहर में रोजाना 15 से 20 किमी तक आने-जाने वालों के लिए यह रेंज पर्याप्त माना जाता है। आपको इसे बार-बार हर दिन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे डेली कम्यूट काफी आसान हो जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - WEREV
- रंग - काला
- वाटेज - 250 वाट
- स्टाइल - क्लासिक
- फ्रेम मटेरियल टाइप - कार्बन स्टील
खासियत
- फ्रंट और रियर सस्पेंशन
- डिजिटल डिस्प्ले
कमी
- यह वॉटप्रूफ नहीं है और पानी की वजह से इसके खराब होने की समस्या आ सकती है।
01
Neelam Shockbuzz NB 1.0 Electric Bicycle 27.5T
रोजाना ट्रैवल और फिटनेस के लिए कैसे है सही?
- अगर आपका ऑफिस या कॉलेज घर से 10-12 किलोमीटर दूर है तो आप इस साइकिल को आराम से चुन सकते हैं। क्योंकि इसे एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 30 किलोमीटर की रेंज देती है। जिससे इसकी बैटरी खत्म होने के डर के बिना इससे आराम से ट्रैवल किया जा सकता है।
- भारतीय सड़कों पर मिलने वाले गड्ढों और झटकों को इसमें मौजूद फ्रंट सस्पेंशन रोक लेता है। इससे हाथ, कंधे और पीठ में दर्द नहीं होगा, जिससे आप रोजाना बिना थके राइड कर सकते हैं और देर तक साइकिल भी चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Neelam
- रंग - ब्लू
- वाटेज - 250 वाट
- स्टाइल - मॉडर्न
- बैटरी लाइफ - 3 घंटा
खासियत
- LED डिस्प्ले
- डुअल डिस्क ब्रेक
कमी
- यह साइकिल बिना गियर के आती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
XCi ThunderFang M1 Electric Cycle
रोजाना ट्रैवल और फिटनेस के लिए कैसे है सही?
- अगर आप फिटनेस पर ध्यान देना चाहते हैं, तो आप इसमें दिए गए पैडल को चला सकते हैं। इससे आपको सुबह की अच्छी एक्सरसाइज भी मिल जाएगी और थकावट होने पर मोटर की मदद से बिना ज्यादा जोर लगाए बस पैडल असिस्ट के जरिए अपनी राइड जारी रख सकते हैं।
- इस Cycle में 250 वाट की IP65 रेटिंग वाली मोटर दी गई है, जो धूल और बारिश या पानी से इसे सुरक्षित रखने में मदद करती हैं। वहीं, रोजाना के रास्तों और चढ़ाइयों पर यह स्मूद राइड प्रदान कर सकती है। साथ ही, 100% पॉल्यूशन फ्री होने की वजह से लंबे समय तक भी चलाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - XCi
- रंग - ग्रे ग्रीन
- सस्पेंशन टाइप - फ्रंट
- पहिये का साइज़ - 27.5 इंच
- ब्रेक स्टाइल - डिस्क
खासियत
- फ्रंट सस्पेंशन
- बैटरी पर 2 साल की वारंटी
कमी
- इसकी आफ्टर-सेल्स सर्विस में दिक्कत आ सकती है।
03
Urban Terrain Bolton Electric Cycle with Rigid Fork for Men
रोजाना ट्रैवल और फिटनेस के लिए कैसे है सही?
- इसमें मौजूद 27.5 इंच के बड़े टायर भारतीय सड़कों के लिए काफी सही माने जाते हैं। यह सड़क पर अच्छी पकड़ बनाती है और पैडल चलाते समय थकावट भी कम महसूस होती है। साथ ही, 18 इंच का फ्रेम 15 साल से ऊपर के लोगों के लिए चलाने के लिए सही माना जाता है।
- पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आप Urban Terrain की इस E-Cycleको चुन सकते हैं। जिसकी मदद से रोजाना 10 से 15 किलोमीटर तक का सफर आसानी से किया जा सकता है। वहीं, इसमें सस्पेंशन के बजाय Rigid फोर्क दिया गया है। इससे साइकिल का वजन कम महसूस होगा और आप तेजी से और कम मेहनत में ज्यादा दूरी तय कर पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Urban Terrain
- रंग - काला और ग्रे
- वाटेज - 250 वाट
- स्टाइल - क्लासिक
- बैटरी लाइफ - 3.5 घंटा
खासियत
- सिंगल स्पीड डिजाइन
- 20+ किमी की पर्याप्त रेंज
कमी
- इसमें फ्रंट सस्पेंशन मौजूद नहीं है।
04
Leader Men E-Power L6 27.5T Electric Cycle
रोजाना ट्रैवल और फिटनेस के लिए कैसे है सही?
- जब कभी अचानक हेवी ट्रैफिक में ब्रेक लेना पड़ता है या बारिश के मौसम में अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है तब इसका डुअल डिस्क ब्रेक काफी काम आ सकता है। यह भारी ट्रैफिक और ढलान पर बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है और होने वाली दुर्घटनाओं से बचा सकता है।
- Leader ब्रांड के इस साइकिल में 27.5 इंच का पहिया और 2.40 इंच के चौड़े टायरों के साथ फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। जिसकी वजह से गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों में लगने वाले झटकों को यह रोक सकता है। वहीं, सिटी ट्रैवल के लिए इसमें 250W की रियर हब BLDC मोटर दी गई है जो बिना आवाज के काम करती है और 25 किमी/घंटा तक की स्पीड दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Leader
- रंग - ग्रे और काला
- थीम - सपोर्ट
- गियर टाइप - सिंगल स्पीड
- बैटरी लाइफ - 2 घंटा
खासियत
- LED लाइट
- रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी
कमी
- इस्तेमाल के बाद इसकी बैटरी काम न करने की समस्या आ सकती है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक साइकिल रहेगा बढ़िया
ऊपर के विकल्पों को यहा तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप रोजाना की यात्रा के लिए एक बढ़िया इलेक्ट्रिक साइकिल ले सकते हैं -
इन्हें भी पढ़ें
फिट किट की कैटेगरी पर ओढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।