छोटे अपार्टमेंट में ट्रेडमिल रखने की सबसे बड़ी परेशानी अक्सर उसे इस्तेमाल करना नहीं, बल्कि वर्कआउट के बाद रखने की जगह होती है। फोल्डिंग Treadmill इस परेशानी को कुछ हद तक कम कर सकती है, क्योंकि इस्तेमाल के बाद इसके डेक को मोड़कर रखा जा सकता है। वहीं, वॉकिंग पैड जैसे छोटे मॉडल रोजाना चलने और हल्की एक्सरसाइज के लिए बनाए जाते हैं। दोनों में फर्क समझना जरूरी है, क्योंकि हर कॉम्पैक्ट मशीन तेज दौड़ने के लिए नहीं बनी होती। कुछ मॉडल में अधिकतम स्पीड 6 से 10 किमी प्रति घंटा तक होती है, जबकि बड़े फोल्डिंग ट्रेडमिल इससे तेज चल सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें छोटे फ्लैट या फिर सीमित जगहों के लिए 5 बढ़िया फोल्डिंग ट्रेडमिल विकल्प।
Lifelong FitPro Motorized Treadmill for Home
छोटे घर में वॉकिंग से लेकर तेज रनिंग तक
- छोटे अपार्टमेंट में वर्कआउट के लिए ऐसी मशीन उपयोगी होती है जो हल्की वॉकिंग से लेकर तेज रनिंग तक साथ दे। Lifelong FitPro में 4HP पीक मोटर दी गई है, जबकि इसकी अधिकतम स्पीड 14 किलोमीटर प्रति घंटा है।
- अगर हर दिन एक जैसा वर्कआउट करना पसंद नहीं है, तो इसके 12 प्रीसेट वर्कआउट प्रोग्राम रूटीन में बदलाव लाने में मदद करते हैं। मैनुअल इनक्लाइन से रनिंग की सतह का झुकाव भी बदला जा सकता है।
- इस ट्रेडमिल की अधिकतम यूजर वेट क्षमता 100 किलोग्राम है। इसलिए इसे चुनते समय अपनी जरूरत के साथ इस सीमा का ध्यान रखना जरूरी है, खासकर अगर घर में कई लोग इसका इस्तेमाल करने वाले हों।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Lifelong {LLTM033}
- कलर - ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 128D x 61.5W x 20.5H
- अधिकतम स्पीड - 14 किलोमीटर प्रति घंटा
- आइटम का वजन - 32 किलोग्राम
खूबियां
- 13 लेवल इंक्लाइन
- डुअल LED कंट्रोल पैनल
कमी
- ट्रेडमिल चलते समय थोड़ी आवाज कर सकती है।
01
PowerMax Fitness TDA-96 4HP Auto Incline Treadmill for Home
घर पर वॉकिंग के साथ इंक्लाइन वाला वर्कआउट भी
- अगर घर में जिम के लिए अलग कमरा नहीं है, तो फोल्ड होने वाली मशीन स्टोरेज की परेशानी कम कर सकती है। PowerMax Fitness Treadmill को इस्तेमाल के बाद वर्टिकली फोल्ड किया जा सकता है, जिससे इसे रखने के लिए कम जगह चाहिए।
- इसकी 4HP मोटर और 12 km/h तक की स्पीड वॉकिंग से लेकर तेज रनिंग तक के लिए उपयोगी है। 15 लेवल का ऑटो इनक्लाइन फीचर बिना मैन्युअल एडजस्टमेंट के चढ़ाई जैसा वर्कआउट चुनने की सुविधा देता है।
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए FitShow ऐप से कनेक्ट करके वर्कआउट ट्रैक किया जा सकता है। इसकी अधिकतम यूजर वेट क्षमता 110 किलोग्राम है, इसलिए इस्तेमाल करने वालों के वजन के हिसाब से इसे चुनना जरूरी है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - PowerMax Fitness TDA-96
- कलर - ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 131.5D x 60.5W x 113H
- अधिकतम स्पीड - 12 किलोमीटर प्रति घंटा
- आइटम का वजन - 33 किलोग्राम
खूबियां
- बिल्ट-इन म्यूजिक
- 12 प्रीसेट वर्कआउट प्रोग्राम
कमी
- ट्रेडमिल के चलने की आवाज से परेशानी हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sparnod Fitness STH-3004N Walking Pad Treadmill
काम के बीच वॉकिंग के लिए फोल्ड होने वाला विकल्प
- घर से काम करते हुए या दिनभर डेस्क पर बैठने के दौरान थोड़ी वॉकिंग के लिए Sparnod Fitness ब्रांड का यह वॉकिंग पैड उपयोगी हो सकता है। इसकी फोल्ड होने वाली हैंडरेल इस्तेमाल के बाद इसे रखने में सुविधा देती है।
- इसमें 7% फिक्स्ड इनक्लाइन दिया गया है, जिससे समतल सतह पर चलने के बजाय हल्की चढ़ाई जैसी वॉकिंग की जा सकती है। इसकी स्पीड 1 से 10 किलो. प्रति घंटा तक है, इसलिए अपनी सुविधा के अनुसार स्पीड़ चुनी जा सकती है।
- LED डिस्प्ले पर वर्कआउट से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। इस मॉडल की अधिकतम वजन क्षमता 110 किलोग्राम है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sparnod Fitness STH-3004N
- कलर - ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 121.5D x 56W x 11H
- अधिकतम स्पीड - 6 किलोमीटर प्रति घंटा
- आइटम का वजन - 18 किलोग्राम
खूबियां
- 6-लेयर एंटी स्लिप रनिंग बेल्ट
- जोड़ो का प्रोटेक्शन
कमी
- ट्रेडमिल की बिल्ड क्वालिटी थोड़ी कमजोर लग सकती है।
03
Lifelong Walking Pad Treadmill for Home
वॉकिंग के साथ वाइब्रेशन मसाज की सुविधा भी
- छोटे अपार्टमेंट में वर्कआउट के लिए ऐसी मशीन उपयोगी हो सकती है जो रोजाना चलने के साथ अतिरिक्त सुविधाएं भी दे। इस Home Treadmill में 4HP पीक मोटर दी गई है, जो घर पर वॉकिंग और हल्के वर्कआउट के लिए बनाई गई है।
- इसकी खासियत बिल्ट इन वाइब्रेशन प्लेट है, जिसमें 4 मसाज मोड मिलते हैं। इससे वॉकिंग सेशन के बाद मशीन पर ही वाइब्रेशन मसाज का विकल्प मिलता है, इसलिए अलग मसाज डिवाइस रखने की जरूरत कम हो सकती है।
- LED डिस्प्ले पर वर्कआउट से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है। इसकी अधिकतम यूजर वेट क्षमता 110 किलोग्राम है, इसलिए इस्तेमाल से पहले अपनी जरूरत के हिसाब से इस सीमा को ध्यान में रखना जरूरी है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Lifelong
- कलर - ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 107D x 48.5W x 10H
- अधिकतम स्पीड - 14 किलोमीटर प्रति घंटा
- आइटम का वजन - 17 किलोग्राम
खूबियां
- एंटी-स्किड रनिंग सरफेस
- 4-इन-1 वर्कआउट मोड्स
कमी
- ट्रेडमिल को लेकर अभी तक किसी तरह की परेशानी नही है।
04
Durafit91 Dash 2.5HP Peak BLDC Motor Treadmill
डेस्क के नीचे रखने वाला वॉकिंग पैड
- अगर घर में ट्रेडमिल रखने के लिए अलग जगह नहीं है, तो Durafit91 Dash जैसे अंडर-डेस्क वॉकिंग पैड के बारे में सोचा जा सकता है। इसका फोल्ड होने वाला डिजाइन इस्तेमाल के बाद इसे स्टोर करने में मदद करता है।
- इसमें 2.5HP पीक BLDC मोटर दी गई है और इसकी अधिकतम स्पीड 8 किलो. प्रति घंटा है। यह रेंज सामान्य वॉकिंग और हल्की जॉगिंग के लिए उपयोगी हो सकती है।
- इसकी अधिकतम यूजर वेट क्षमता 100 किलोग्राम है। LED डिस्प्ले पर वर्कआउट की जानकारी देखी जा सकती है, जबकि मोबाइल स्टैंड और रिमोट कंट्रोल रोजमर्रा के इस्तेमाल को सुविधाजनक बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Durafit91 Dash
- कलर - ब्लैक
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 121D x 95W x 53H
- अधिकतम स्पीड - 8 किलोमीटर प्रति घंटा
- आइटम का वजन - 19 किलोग्राम
खूबियां
- स्मार्ट LED डिस्पले
- 100 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता
कमी
- ट्रेडमिल की कमजोर बिल्ड क्वालिटी
05
तुलना: छोटे अपार्टमेंट्स के लिए फोल्डिंग ट्रे़डमिन
यहां पर हमने ऊपर बताए गई Folding Treadmill मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तुलनात्मक जानकारी प्रदान की है। इससे आप सभी प्रोडक्ट्स की खासियतों का अध्धयन करके अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें फिट-किट का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।