Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: पैलेस ऑन व्हील्स से उदयपुर पहुंचे 4 देशों के 60 पर्यटक, रेड कारपेट बिछाकर हुआ भव्य स्वागत

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 10:02 PM (IST)

    देश की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स शनिवार को उदयपुर पहुंची। इस ट्रेन से आए सैलानियों का स्वागत शाही अंदाज में किया गया। सिटी स्टेशन पर उनके स्वागत में रैड कारपेट बिछाया गया और तो और राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुति ने उनकी खुशियां बढ़ा दीं। पैलेस ऑन व्हील्स से 4 देशों के 60 पर्यटक उदयपुर आए थे जिन्होंने द लीला पैलेस में डिनर किया।

    Hero Image
    पैलेस ऑन व्हील्स से उदयपुर पहुंचे सैलानी (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, उदयपुर। देश की शाही ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' शनिवार को उदयपुर पहुंची। इस ट्रेन से आए सैलानियों का स्वागत शाही अंदाज में किया गया। सिटी स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया और तो और राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुति भी हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4 देशों के 60 पर्यटक आए उदयपुर

    पैलेस ऑन व्हील्स से 4 देशों के 60 पर्यटक उदयपुर आए, जिन्होंने उदयपुर शहर और आसपास के ऐतिहासिक स्थलों को देखा और रात को 'द लीला पैलेस' में डिनर किया। रविवार को सभी पर्यटक इसी ट्रेन से जैसलमेर के लिए रवाना होंगे।

    शाही ट्रेन इस सीजन के पहले फेरे पर है। शुक्रवार को वह चित्तौड़गढ़ पहुंची थी। वहां उन्होंने विजय स्तंभ, मीरा मंदिर, चित्तौड़ दुर्ग के अलावा अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को देखा। उसके बाद वह उदयपुर के लिए रवाना हो गई।

    यह भी पढ़ें: जब करीब से गुजरी मौत... रात के अंधेरे में पुजारी के घर में घुसा तेंदुआ; ऐसे बच पाई परिवार की जान

    पारंपरिक तौर पर हुआ सैलानियों का स्वागत

    शनिवार को ट्रेन के आने से पहले सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर इस शाही ट्रेन के सैलानियों के स्वागत के लिए राजस्थानी, विशेषकर मेवाड़ी परंपरा के तहत तैयारियों की गईं। उनके लिए रेड कारपेट बिछाया गया। राजस्थानी गीतों की धुनों पर बैंड ने उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया। उनका तिलक और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मेवाड़ी अंदाज के साथ उनका जोरदार स्वागत सत्कार किया गया।

    उदयपुर के ऐतिहासिक नजारों को देखा

    उदयपुर स्टेशन पर रॉयल वेलकम के बाद टूरिस्ट को साइट सीन के लिए लग्जरी बसों से ले जाया गया। उन्हें उदयपुर तथा करीबी क्षेत्र के प्राकृतिक नजारों के साथ ऐतिहासिक स्मारकों की सैर कराई गई। जिसके बाद सितारा होटल 'द लीला पैलेस' में लंच कराया गया।

    यह भी पढ़ें: शादी में नानी को याद कर भावुक हुईं परिणीति चोपड़ा, ट्रिब्यूट देने के लिए किया ये काम

    यह वही होटल है, जिसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव की शाही शादी हुई थी। इस दौरान उन्होंने सहेलियों की बाड़ी, फतेहसागर का साइट सीन, सिटी पैलेस जैसे पर्यटन स्थलों का दौरा किया।

    बताया जा रहा है कि यह ट्रेन जैसलमेर के लिए रवाना हो जाएगी। बता दें कि शाही ट्रेन में अमेरिका, दुबई, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 60 टूरिस्ट हैं।