Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अकबर को महान बताने वाली किताब जला देंगे', राजस्थान के शिक्षा मंत्री की चेतावनी; कहा - महाराणा प्रताप से तुलना नहीं

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 10:30 PM (IST)

    Rajasthan राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी किताब में अकबर को महान बताने वाला पाठ हुआ तो वह उस किताब को जला देंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से नहीं की जा सकती और अकबर को महान बताना महान मूर्खता थी। जानिए उन्होंने इसे लेकर और क्या-क्या कहा।

    Hero Image
    शिक्षा मंत्री ने कहा कि अकबर को महान बताना महान मूर्खता थी।

    संवाद सहयोगी, उदयपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से नहीं की जा सकती। अकबर को महान बताना महान मूर्खता थी। यदि प्रदेश की किसी भी पाठ्यपुस्तक में अकबर को महान बताने का पाठ शामिल होगा तो उस किताब को जला दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षा मंत्री उदयपुर में रविवार को राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेने आए थे और मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि हमने सभी कक्षाओं की किताबें देख ली हैं, किसी में भी अकबर के महान बताए जाने का पाठ शामिल नहीं है।

    एनपीसीआईएल ने दिया सबसे अधिक दान

    राज्य स्तरीय समारोह में विद्यालयों में दान देने वाले 157 भामाशाहों का प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। सर्वाधिक 14 करोड़ 11 लाख 57 हजार 824 रुपये दान देकर न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड रावतभाटा (राजस्थान) ने सबसे बड़े दानवीर का गौरव हासिल किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner