विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jhalawar News: आपसी झगड़े में पत्नी ने काट ली पति की जीभ; डेढ़ महीने पहले लिए थे सात फेरे; मामला दर्ज

Published: Sat, 22 Mar 2025 03:56 PM (IST)

राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में एक महिला ने अपने पति की जीभ काट ली। शुरुआती जानकारी के ...और पढ़ें

राजस्थान के झालवाड़ में महिला ने पति की जीभ काट ली। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
राजस्थान के झालवाड़ में महिला ने पति की जीभ काट ली। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. गुस्से में आई पत्नी ने काट ली पति की जीभ।
  2. पुलिस ने मामला किया दर्ज।
  3. घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

पीटीआई, कोटा। पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम से भरा होता है। कई बार इस रिश्ते में विवाद भी देखने को मिलता है। हालांकि, अगर यह विवाद ज्यादा बढ़ जाए तो परेशानी भी होती है। इस बीच राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं।

दरअसल, पूरा मामला जिले के बकानी कस्बे में घरेलू विवाद के दौरान एक गुस्साई महिला ने कथित तौर पर अपने पति की जीभ काट ली। प्रकरण के सामने आने के बाद लोग सन्न रह गए। पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने केस किया दर्ज

पुलिस ने इस मामले के संबंध में बताया कि रविना सैन (23) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 118(2) के तहत जानबूझकर चोट पहुंचाने और गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज किया गया है।

घटना की सूचना शुक्रवार शाम को पुलिस को दी गई। सहायक उपनिरीक्षक बृजराज सिंह के अनुसार, बकानी कस्बे के कन्हैयालाल सैन (25) और पास के सुनेल गांव की रविना सैन ने डेढ़ साल पहले शादी की थी। दंपती के बीच आपसी मनमुटाव था और अक्सर झगड़ा होता रहता था।

दो दिन पहले हुआ था झगड़ा

बता दें कि पूरा मामला गुरुवार रात का है। इस दिन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। सहायक उपनिरीक्षक बृजराज सिंह ने बताया कि महिला ने गुस्से में कन्हैयालाल की जीभ काट ली। वहीं, एएसआई ने बताया कि परिवार के लोग कन्हैयालाल को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

परिवार ने क्या कहा?

इस संबंध में परिवार के लोगों ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि जीभ को सिल दिया जा सकता है। वहीं, एएसआई ने बताया कि घटना के बाद रवीना ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और दरांती से अपनी कलाई काटने की कोशिश की, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया।

उन्होंने बताया कि कन्हैयालाल के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का अभी इलाज चल रहा है और उसके बयान दर्ज होने बाकी हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के पाक विस्थापित परिवारों को मिला अपना राजस्व गांव 'छाछरो', दशकों बाद मिली खोई पहचान 

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में डॉक्टर का घर तोड़ने वाली प्राधिकरण की पूरी टीम निलंबित, मांगी माफी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।